फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवगुरु बृहस्पति 31 अक्तूबर को करेंगे राशि परिवर्तन, जानिए तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर असर

Tue, 29 Sep 2026 06:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

31 अक्तूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए सूर्य की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर कैसा होगा प्रभाव।
विज्ञापन
1 of 4
Guru Singh Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
31 अक्तूबर 2026 को देवगुरु बृहस्पति अतिचारी चाल से चलते हुए सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा 13 दिसंबर को वक्री होंगे और फिर 25 जनवरी को दोबारा से कर्क राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को ज्ञान, भाग्य, सुख-समृद्धि और धन आदि कारक माना जाता है। गुरु के राशि परिवर्तन करने से कई राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, देखने को मिलेगा, करियर में उन्नति और आर्थिक सुख-समृद्धि के द्वार खुलेंगे। आइए जानते हैं गुरु के सिंह राशि में गोचर करने से तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

2 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव
तुला राशि वालों के लिए सिंह राशि में गुरु का गोचर आपके लिए अच्छा, शुभ और शानदार रहेगा। आर्थिक लाभ के योग हैं। धन प्राप्ति के अच्छे योग बनेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बेहतर सुधार देखने को मिलेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, तुला राशि में गुरु का गोचर आपके 11वें भाव में होगा जिससे आपकी आय, लाभ और इच्छाओं की पूर्ति होगी। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे। अचानक से धन प्राप्ति के योग हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 4
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव
वृश्चिक राशि वालों के लिए गुरु का गोचर बहुत ही खास और शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में इजाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई तरह की जिम्मेदारियां मिल सकती है। धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं और आय के नए-नए साधन आपको मिलेंगे। दोस्तों और परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि पर गुरु के राशि परिवर्तन का प्रभाव
देवगुरु बृहस्पति का सिंह राशि में गोचर धनु राशि वालों के लिए अच्छा और शुभ साबित होगा। भाग्य में बढ़ोतरी, उच्च शिक्षा में नए-नए तरह के अवसरों की प्राप्ति होगी। नौकरी और व्यापार में आय के नए-नए मौके मिलेंगे। लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होगा। योजनाओं में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। 

ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ

अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें