Guru Gochar 2026: 02 जून 2026 को सुबह 06 बजकर 30 मिनट पर देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में गोचर करने जा रहे हैं। वह ज्ञान, धन, विवाह और भाग्य के कारक ग्रह हैं। ऐसे में गुरु का यह राशि परिवर्तन कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों ही ग्रहों के बीच मित्रता का भाव है और इनका प्रभाव जीवन में सुख-समृद्धि और मान-सम्मान लेकर आता है। यही कारण है कि, गुरु का यह शुभ गोचर कई जातकों के लिए भाग्योदय के संकेत भी दे रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों पर पड़ेगा इसका सबसे खास प्रभाव।