फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Zodiac Signs:बुध-शुक्र की युति से बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, 5 राशियों पर बरसेगा पैसा

Tue, 19 May 2026 12:09 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

29 मई 2026 को बनने वाला लक्ष्मी नारायण राजयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान धन लाभ, करियर में तरक्की, रुका हुआ पैसा मिलने और आर्थिक स्थिति मजबूत होने के प्रबल योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
लक्ष्मी नारायण राजयोग - फोटो : amar ujala

Lakshmi Narayan Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन कई शुभ और विशेष योगों का निर्माण करता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। 29 मई 2026, शुक्रवार को बुध ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही शुक्र देव विराजमान हैं। बुध और शुक्र की इस युति से बेहद शुभ माने जाने वाला लक्ष्मी नारायण योग बनेगा। यह योग धन, वैभव, सुख-समृद्धि और करियर में तरक्की का कारक माना जाता है। ऐसे में इस शुभ संयोग का सकारात्मक प्रभाव खासतौर पर 5 राशियों के जातकों पर पड़ेगा और उन्हें आर्थिक लाभ के साथ कई शुभ समाचार मिल सकते हैं।
Venus Transit: शुक्र गोचर से बना गजलक्ष्मी योग, इन राशियों पर देवी लक्ष्मी करेंगी धन वर्षा
मिथुन राशि में गुरु, शुक्र और चंद्रमा की युति से इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ

विज्ञापन

2 of 6
कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग बेहद शुभ और लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान करियर में तरक्की के नए अवसर मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार करने वालों को अच्छा आर्थिक लाभ होने के संकेत हैं। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन

3 of 6
आर्थिक मामलों में सुधार आएगा और जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
बुध और शुक्र की युति मिथुन राशि में ही होने जा रही है, इसलिए इस राशि के जातकों पर इसका सबसे अधिक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है। करियर और कारोबार में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है, वहीं कार्यरत लोगों को प्रमोशन या नई नौकरी का ऑफर मिलने की संभावना है। व्यापारियों के लिए भी समय लाभकारी रहेगा और नए संपर्कों से फायदा होगा। आर्थिक मामलों में सुधार आएगा और जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं।

4 of 6
नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि कराने वाला साबित होगा। समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग बन रहे हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग लंबे समय से किसी सफलता का इंतजार कर रहे थे, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए यह योग व्यापार और करियर में विशेष लाभ देने वाला रहेगा। व्यापारियों को किसी बड़ी डील या नए प्रोजेक्ट से तगड़ा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का पूरा फल मिलेगा और अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में मजबूती आएगी और निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कई रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा। - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए लक्ष्मी नारायण योग आर्थिक दृष्टि से बेहद लाभकारी रहने वाला है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और अचानक धन लाभ भी हो सकता है। बचत करने में सफलता मिलेगी और निवेश से अच्छा फायदा मिलने के संकेत हैं। नौकरी और व्यापार में स्थिति मजबूत होगी तथा नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और मानसिक तनाव कम होगा। यह समय भविष्य की योजनाओं को सफल बनाने में मददगार साबित हो सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें