धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
8 अक्तूबर को होने वाला गुरु का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए उनके जीवन में कई तरह के नकारात्मक प्रभावों से भरा हुआ हो सकता है। पारिवारिक मामलों में आपको अपने खर्चों पर ज्यादा ध्यान देना होगा। व्यापार में धन से जुड़े मामलों में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड सकता है। आय में गिरावट देखने को मिल सकती है।
ज्योतिष में गुरु के उपाय
- गुरुवार के दिन व्रत रखें और केले के पेड़ की पूजा करें। इस दिन केले के पेड में हल्दी और जल अर्पित करें।
- हर गुरुवार को विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
- गुरुवार के दिन चने की दाल, हल्दी, पीली मिठाई और पीले फलों का दान करना चाहिए।
- गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े धारण करें और इस दिन गुरु के मंत्रों का जाप करें, इससे गुरु दोष में कमी आती है।