फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar 2025: साल 2025 में गुरु का सबसे बड़ा परिवर्तन, कर्क राशि में गोचर से चमकेंगी ये राशियां

Tue, 14 Oct 2025 07:02 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Gochar 2025:   गुरु बृहस्पति 19 अक्तूबर को अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने वाले हैं। आपको बता दें कि गुरु किसी एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं लेकिन गुरु के अतिचारी होने की वजह से गुरु की चाल तेज होगी जिसके कारण गुरु जल्दी-जल्दी राशिवर्तन करेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
guru gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
Guru Gochar 2025:  इस वर्ष दिवाली का त्योहार 20 अक्तूबर और धनतेरस का पर्व 18 अक्तूबर को हैं। दिवाली और धनतेरस के बीच यानी 19 अक्तूबर 2025 को ज्योतिष का बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 19 अक्तूबर को शुभ ग्रह माने जाने वाले देवगुरु बृहस्पति राशि परिवर्तन करने वाले हैं। गुरु इस साल अतिचारी होकर राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु बृहस्पति 19 अक्तूबर को अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करने वाले हैं। आपको बता दें कि गुरु किसी एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहते हैं लेकिन गुरु के अतिचारी होने की वजह से गुरु की चाल तेज होगी जिसके कारण गुरु जल्दी-जल्दी राशिवर्तन करेंगे। 19 अक्तूबर को गुरु मिथुन राशि की अपनी यात्रा को छोड़कर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। जिस कारण से कुछ राशि वालों के भाग्य में बढ़ोतरी, आय में वृद्धि और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं गुरु के कर्क राशि में गोचर करने से सबसे ज्यादा किन राशि वालों को लाभ मिलेगा। 

Weekly Love Rashifal (13-19 October): पार्टनर लुटाएगा प्यार या होगी तकरार? पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल
विज्ञापन

2 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु का गोचर बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित होगा। कर्क राशि में गुरु में उच्च के होते हैं और 19 अक्तूबर को यह आपकी राशि से लग्न भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में आपको भाग्य का साथ मिलेगा, आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको इस दौरान नई कोई नई तरह की जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यस्थल पर आपके वरिष्ठ अधिकारियों संग संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में प्रमोशन और तरक्की के योग की प्राप्ति होगी। जिन लोगों को नौकरी की तलाश हैं उनको इसका अवसर मिल सकता है। अविवाहित जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और समाज में अच्छे मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। 

Atichari Guru 2025: 09 दिन बाद अतिचारी गुरु करेंगे उच्च राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगा धन-संपत्ति का लाभ

विज्ञापन

3 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
गुरु का राशि परिवर्तन तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। 19 अक्तूबर को गुरु आपकी राशि से दशम भाव में यानी कर्म के स्थान पर गोचर करने वाले हैं। ऐसे में आपको अपने करियर-कारोबार में अच्छी तरह से सफलता की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग इस दौरान नौकरी में अपना स्थान परिवर्तन करने के बारे में सोच रहें उनको लाभ मिल सकता है। आपको कार्यस्थल पर आपके नेतृत्व की क्षमता की सराहना होगी। जो लोग किसी बिजनेस से संबंधित हैं उनको लाभ के अवसरों में वृद्धि के संकेत है।
विज्ञापन

4 of 4
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
दिवाली पर गुरु का अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर बहुत ही शुभ फलदायी साबित होगा। यहां गुरु आपकी राशि से भाग्य और विदेश के स्थान पर संचरण करने जा रहे हैं। इस दौरान आपको अपने किस्मत का साथ मिलेगा। जिससे जो लोग सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनको अच्छी सफलता मिल सकती है। भाग्य का साथ मिलने से सभी तरह के अधूरे काम पूरे होंगे। इस दौरान दांपत्य जीवन में रिश्तों में मजबूती आएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें