फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Gochar 2025: शनि के बाद गुरु भी बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों का शुरू होगा अच्छा समय

Sun, 16 Mar 2025 12:46 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Guru Gochar 2025:  गुरु अभी वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं और चैत्र नवरात्रि के बाद बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के मिथुन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों के लिए अच्छे और शुभ दिन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 4
गुुुरु के मिथुन राशि में गोचर करने से कई राशियों को मिल सकता है लाभ - फोटो : adobe stock
Guru Gochar 2025: इस वर्ष कई प्रमुख ग्रहों का राशि परिवर्तन देखने को मिलेगा, जिसमें शनि और गुरु का विशेष महत्व है। 29 मार्च को शनि का गोचर मीन राशि में होगा, फिर गुरु का गोचर मिथुन राशि में होगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रहों में शनि सबसे धीमी चाल चलने वाले ग्रह हैं। यह एक राशि में करीब ढाई वर्षो तक रहते हैं फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। शनि के बाद देवगुरु बृहस्पति दूसरे ऐसे ग्रह हैं जो सबसे धीमी गति से चलते हैं। गुरु एक राशि में करीब 13 महीनों तक रहने के बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। इस साल सबसे पहले शनि का गोचर होगा फिर गुरु का। आपको बता दें कि गुरु अभी वृषभ राशि में संचरण कर रहे हैं और चैत्र नवरात्रि के बाद बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु के मिथुन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों के लिए अच्छे और शुभ दिन शुरू हो जाएंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं किन राशि वाले लोगों को इसका लाभ मिलेगा। 

Weekly Horoscope (17 to 23 March): इस सप्ताह इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति का गोचर शुभ फलों में वृद्धि लेकर आ रहा है। यहां से गुरु का गोचर आपकी कुंडली में लग्न भाव में होगा। ऐसे में आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में वृद्दि देखने को मिलेगा। आपको कार्यों में अच्छी और पूरी सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग नौकरीपेशा है उन्हे नए और अच्छे अवसर मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में तरक्की और योजनाएं कारगर साबित होंगी। समाज में अच्छा मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
देवगुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन आने वाले समय में सिंह राशि के जातकों के लिए बहुत अनुकूल साबित होगा। यहां से देवगुरु बृहस्पति आपकी राशि से एकादश भाव यानी लाभ के स्थान में होगा। ऐसे में आपकी आय में जबरदस्त इजाफा होने के संकेत है। इस दौरान आपके तरह-तरह के और अच्छे नए-नए स्त्रोत धन प्राप्ति के लिए मिल सकते हैं। करियर-कारोबार में सफलता के  अच्चे योग बनेंगे। जो लोग नौकरी करते हैं उनके लिए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति में इजाफा होने के प्रबल संकेत हैं। निवेश किया गया धन आपको अच्छा खासा मुनाफा दिलाने में कामयाब रहेगा। 

सूर्य पहुंचे गुरु की राशि में, बुधादित्य और शुक्रादित्य योग बनने से इन राशियों का होगा भाग्योदय
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर बहुत ही अच्छा और सकारात्मक साबित होगा। यहां से गुरु आपकी राशि से दशम भाव में संचरण करेंगे। कुंडली का दशम भाव करियर-कारोबार और कार्यक्षेत्र का होता है। ऐसे में गुरु की शुभ स्थिति से आपको धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के बेहतर अवसर मिलेंगे। सरकारी नौकरी की प्राप्ति के अच्छे संयोग हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें