ज्योतिष में बृहस्पति और चंद्रमा को शुभ प्रभाव देने वाले ग्रहों में गिना जाता है। जब इन दोनों ग्रहों की स्थिति एक-दूसरे से विशेष संबंध बनाती है, तो कुंडली के अनुसार इसका प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक माना जाता है। 18 सितंबर 2026 की रात भी ऐसा ही संयोग बनने जा रहा है। रात करीब 10:45 बजे चंद्रमा धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि गुरु इस समय चंद्रमा की राशि कर्क में स्थित रहेंगे। इस तरह दोनों ग्रह एक-दूसरे की राशियों में आ जाएंगे और गुरु-चंद्र राशि परिवर्तन योग का निर्माण होगा। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार इस योग का असर कुछ राशि के जातकों के करियर, धन, शिक्षा और व्यक्तिगत जीवन पर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह समय खास माना जा रहा है।