Guru asta 2024
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भी गुरु ग्रह का अस्त होना प्रतिकूल परिणाम ही लेकर आ सकता है। इस राशि के जातकों को धन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। अब तक आपको आर्थिक समस्या नहीं थी लेकिन अब जीवन में धन के प्रवाह में कमी आ सकती है। आपकी आय के स्रोत भी कम हो सकते हैं। आर्थिक समस्या के कारण आपके लिए बचत करना भी संभव नहीं रहेगा,इसलिए आर्थिक मामलों में सोच विचार कर ही किसी भी प्रकार का निर्णय लें।