फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Asta 2022 : बृहस्पति के अस्त होने से बढ़ेंगी चुनौतियां, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

Mon, 21 Feb 2022 09:34 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Guru Asta 2022 : धनु राशि के स्वामी बृहस्पति मकर राशि में नीचराशि गत तथा कर्क राशि में उच्च राशिगत संज्ञक माने गए हैं। - फोटो : अमर उजाला
Guru Asta 2022 : देवगुरु बृहस्पति कुंभ राशि की यात्रा करते हुए 26 फरवरी को सुबह 8 बजकर 50 मिनट पर पश्चिम दिशा में अस्त हो रहे हैं ये पुनः 26 मार्च को सायं 6 बजकर 34 मिनट पर उदय होंगे। अस्त होने का तात्पर्य है कि किसी भी ग्रह का बुझ जाना या तेज हीन हो जाना। यानी उसके द्वारा जातकों पर पड़ने वाले प्रभाव में कमी आना। इनके अस्त होने का पृथ्वी वासियों पर सीधा प्रभाव दिखाई देता है विशेष करके धनु और मीन राशि वालों के लिए यह अच्छी खबर नहीं है। धनु राशि के स्वामी बृहस्पति मकर राशि में नीचराशि गत तथा कर्क राशि में उच्च राशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके अस्त होने का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से लाभ भाव में गोचर करते हुए अस्त बृहस्पति आय के संसाधनों को प्रभावित करेंगे। इस अवधि के मध्य किसी  को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें। यद्यपि सूर्य के भी साथ रहने के परिणामस्वरूप दिया गया धन वापस मिलने की उम्मीद। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
बृषभ राशि
राशि से दशम कर्म भाव में अस्त हुए बृहस्पति के प्रभाव स्वरूप कार्य में शिथिलता आएगी। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि में भी कमी आएगी। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य पूर्ण होने में कुछ और समय लेंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से नवम भाग्यभाव में अस्त हुए गुरु के प्रभाव स्वरूप धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी इसे अपने ऊपर हावी न होने दें। तीव्रगति से चल रहा कार्य भी थोड़ा धीमा होगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा वीजा-नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल तो होगा किंतु थोड़ा और समय लेगा।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में अस्त हुए गुरु के प्रभावस्वरूप इनसे संबंधित अशुभ प्रभावों में कमी आएगी। काफी दिनों का प्रतीक्षित कार्य संपन्न होगा। नौकरी में भी पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि के योग। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें आकस्मिक धन प्राप्ति का योग दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में अस्त हुए गुरु के प्रभावस्वरूप दांपत्य जीवन में कुछ कड़वाहट आ सकती है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होगा। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मान सम्मान तथा पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हो तो विलंब न करें आपको ही सफलता मिलेगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से छठें ऋण-रोग और शत्रु भाव में अस्त हुए गुरु आपके लिए अच्छी ही कहे जाएंगे। गुप्त शत्रुओं में कमी आएगी। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों का निपटारा होगा। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए आगे बढ़ें। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। किसी संबंधी अथवा मित्र के द्वारा अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से पंचम भाव में अस्त हुए गुरु के प्रभावस्वरूप विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए कठिन चुनौतियां आ सकती हैं इसलिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और कठिन प्रयास करने होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है किंतु नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग के योग हैं।

9 of 13
राशि
बृश्चिक राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में अस्त हुए बृहस्पति का प्रभाव सामान्य ही रहेगा किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति बढ़ सकती है। मित्रों तथा संबंधियों से भी कलह बढ़ने न दें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना सार्थक रहेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में अस्त हुए गुरु का प्रभाव बहुत ज्यादा नुकसानदेय नहीं रहेगा। अपने सौम्य स्वभाव ऊर्जाशक्ति तथा त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के कारण आप कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति रुचि कम न होने दें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किए जा रहे प्रयास की सफलता में थोड़ा और समय लगेगा।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में अस्त हुए गुरु के अशुभ प्रभावस्वरूप आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके पेट और आंख संबंधी विकार से बचें। कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें किसी भी तरह के सरकारी विभाग में टेंडर आदि के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर अनुकूल रहेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
आपकी राशि में अस्त हुए गुरु का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी अड़चनें तो आएंगी किंतु अंततः आप सफल रहेंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है किंतु इसे ग्रहयोग समझकर बढ़ने न दें। शीघ्र ही सुधार होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को पढ़ाई में और मेहनत करनी पड़ेगी। किसी भी तरह की सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
आपके राशि स्वामी गुरु का अस्त होना वैसे तो अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु वर्तमान समय में ये आपके हानि भाव में गोचर कर रहे थे इसलिए आपके लिए सुखद समाचार है। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। लिए गए निर्णय समाज में सराहनीय होंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों पर खूब खर्च करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें