Grahan Yoga 9 To 11 September 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु और चंद्रमा की युति को शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि, दोनों ग्रहों की यह युति जातकों के जीवन में मानसिक तनाव और नकारात्मक प्रभाव बढ़ा सकती है। केतु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग का निर्माण भी होता है, जिसका प्रभाव कुछ राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। ज्योतिषियों के अनुसार, 9 सितंबर 2026 को चंद्रमा का गोचर दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर सिंह राशि में होगा। सिंह राशि में केतु पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से ग्रहण योग बनेगा, जिसका प्रभाव 11 सितंबर तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान कुछ राशि वालों को कामकाज और निजी जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लापरवाही की वजह से बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं और पुरानी बातों का भार भी मन पर बना रह सकता है। ऐसे में आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।
केतु गोचर 2026: लगभग 90 दिनों तक इन राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम, हर काम में मिलेंगे अच्छे रिजल्ट