फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grahan Yog: 10 मई को बनेगा ग्रहण योग, कन्या सहित इन राशि वालों के जीवन में आएगा उतार-चढ़ाव

Thu, 07 May 2026 11:07 AM IST
Megha Kumari ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Grahan Yog On 10 May 2026 Impact: 10 मई को ग्रहण योग का साया बना रहेगा। यह समय सभी राशियों के लिए अलग-अलग प्रभाव लेकर आएगा, लेकिन इन 3 राशि वालों की परेशानियां बढ़ने की आशंका बनी रहेगी।
 
विज्ञापन
1 of 4
Grahan Yog On 10 May 2026 Impact - फोटो : अमर उजाला AI
Grahan Yog On 10 May 2026 Impact: 10 मई को चंद्रमा दोपहर 12:12 मिनट पर शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि, उसी समय इस राशि में राहु की उपस्थिति भी रहेगी। चंद्रमा और राहु की यह युति ज्योतिष में ग्रहण योग की मानी जाती है, जिसे आमतौर पर चुनौतीपूर्ण और मानसिक अस्थिरता बढ़ाने वाला माना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक होता है, जबकि राहु भ्रम व अचानक होने वाली घटनाओं को दर्शाते हैं। ऐसे में जब ये दोनों एक साथ आते हैं, तो कुछ राशि के व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा काम में रुकावट और रिश्तों में दूरी जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं। इसलिए इस दौरान धैर्य और समझदारी के साथ आगे बढ़ना बेहद जरूरी होगा। आइए इन राशियों के नाम जानते हैं।

1 मई से इन राशियों को मिलने लगेंगे शुभ संकेत, मंगलदेव बनाएंगे रूचक राजयोग
विज्ञापन

2 of 4
Grahan Yog On 10 May 2026 Impact - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए यह समय स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। नौकरी या करियर से जुड़े प्रयासों में मन कम लग सकता है, जिससे काम की गति प्रभावित होगी। बेहतर होगा कि आप अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा खुद को ज्यादा तनाव में न डालें।
Weekly Horoscope: मई का नया सप्ताह इन राशि वालों की बढ़ाएगा टेंशन, करियर-कारोबार को लेकर रहें अलर्ट
विज्ञापन

3 of 4
Grahan Yog On 10 May 2026 Impact - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को इस दौरान विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें, खासकर आर्थिक मामलों में। छोटी सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है। इस समय अपने स्वास्थ्य और दिनचर्या पर ध्यान दें, क्योंकि अनदेखी करने पर परेशानी बढ़ सकती है। करियर-कारोबार से जुड़े फैसले बहुत सावधानी के साथ लेने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान किसी भी समस्या को संवाद के जरिये सुलझाने का प्रयास करें।

Mangal Gochar: सेनापति मंगल करेंगे मेष राशि में गोचर, इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य
विज्ञापन

4 of 4
Grahan Yog On 10 May 2026 Impact - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए यह ग्रहण योग सबसे ज्यादा प्रभावशाली रहेगा, क्योंकि यह आपकी ही राशि में बन रहा है। इस दौरान अचानक समस्याएं सामने आ सकती हैं। प्रेम संबंध में अपने अहम को हावी न होने दें अन्यथा बनी बात भी बिगड़ सकती है। नए लोगों पर भरोसा करने से पहले सोच-समझ लें, क्योंकि धोखा मिलने की संभावना भी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी योजनाओं का खुलासा न करें।
 
Gajlakshmi Rajyog: गजलक्ष्मी राजयोग से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, मिल सकते हैं नए अवसर
Surya Gochar: 11 मई से इन राशि वालों को करियर-कारोबार में मिलेगी सफलता, मेहरबान रहेगी किस्मत
 


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें