फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार ग्रहों के दुर्लभ संयोग से इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, हर काम में मिल सकती है सफलता

Tue, 22 Apr 2025 06:14 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक इस समय मीन राशि में शुक्र, बुध, शनि और राहु ये चार ग्रह विराजमान हैं, जिससे मीन राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ है।
विज्ञापन
1 of 5
मीन राशि में चतुर्ग्रही योग - फोटो : Adobe Stock
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर तो होता ही है, साथ ही साथ अन्य ग्रहों के साथ युति का निर्माण भी करता है जिससे कई तरह के शुभ या अशुभ योगों का निर्माण होता है। समय-समय पर ग्रहों के गोचर के कारण त्रिग्रही,चतुर्ग्रही और पंचग्रही योग का निर्माण होता है। इन योगों का विशेष प्रभाव कुछ राशि वालों के ऊपर जरूर रहता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक इस समय मीन राशि में शुक्र, बुध, शनि और राहु ये चार ग्रह विराजमान हैं, जिससे मीन राशि में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ है। इस चतुर्ग्रही योग से कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिलने के संकेत हैं। आपको बता दें ये चतुर्ग्रही योग मीन राशि में मई माह के पहले सप्ताह तक बना रहेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों को मई के पहले सप्ताह तक कोई बड़ी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन है वे भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन

2 of 5
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि 
मीन राशि में चार प्रमुख ग्रहों के योग से बना चतुर्ग्रही योग वृषभ राशि वालों के लिए आने वाले कुछ दिन बहुत ही शुभ साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। जो काम पिछले कई महीनों से रूका हुआ था उसके पूरे होने की पूरी संभावना है। कार्य में अच्छी सफलता मिलेगी और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरी और व्यापार में अच्छे संकेत हैं। 

Lucky Rashiyan: मई की शुरुआत में मकर समेत इन दो राशि वालों की चमक सकती हैं किस्मत
विज्ञापन

3 of 5
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के जातकों के लिए मीन राशि में बना चतुर्ग्रही योग आने वाले कुछ समय के लिए बहुत ही शुभ साबित होंगे। कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरी में मनचाहा काम मिलेगा और व्यापार में अच्छा मुनाफा के योग हैं। रूके कामों में प्रगति होगी। निवेश के लिहाज से आने वाला समय अच्छा रहेगा। 

Lucky Rashiyan: इस सप्ताह इन चार राशि वालों को नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, जानें इनके नाम

4 of 5
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
मई के पहले सप्ताह तक बना चतुर्ग्रही योग मिथुन राशि वालों के लिए चमत्कारी साबित हो सकता है। लाभ के अवसरों में बेतहाशा वृद्धि होगी। धन लाभ हो सकता है। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है जिससे वेतन में वृद्धि और प्रमोशन के योग हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।  

Ardh Kendra Yog 2025:  25 अप्रैल से वृषभ समेत इन दो राशि वालों का शुरु हो सकता है अच्छा समय, जानें इनके नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
आने वाले कुछ दिन कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जमीन-जायदाद में किया गया निवेश अच्छा रिर्टन दे सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें