पंचांग के अनुसार 25 मई को गंगा दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन राशि अनुसार दान करने से मां गंगा और नवग्रहों की कृपा प्राप्त होती है। जानें किन चीजों का दान रहेगा शुभ और फलदायी।
विज्ञापन
1 of 13
गंगा दशहरा पर राशि अनुसार दान करें
- फोटो : amar ujala
Ganga Dussehra Rashi Anusar Daan: सनातन परंपरा में गंगा दशहरा को बेहद पवित्र और श्रद्धा से जुड़ा पर्व माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था, इसलिए इसे विशेष महत्व दिया जाता है। इस साल 25 मई को मनाए जाने वाले इस पर्व पर गंगा स्नान, पूजा-पाठ और दान का खास महत्व होता है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए पुण्य कार्यों से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और कष्टों में कमी होती है। ऐसे में राशि के अनुसार दान करना और भी शुभ फलदायी माना जाता है, आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। Shani Gochar 2026: 17 मई से इन राशि वालों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, अक्तूबर तक मिलेंगे अच्छे परिणाम
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
गंगा दशहरा पर राशि अनुसार दान करें
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गंगा दशहरा पर गुड़ और तिल का दान करना लाभकारी माना जाता है। इससे मानसिक तनाव कम होता है और स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिलते हैं।
विज्ञापन
3 of 13
गंगा दशहरा पर राशि अनुसार दान करें
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को इस दिन सफेद वस्त्र या दूध का दान करना चाहिए। यह भौतिक सुख-सुविधाओं और समृद्धि में वृद्धि का कारक माना जाता है।
4 of 13
गंगा दशहरा पर राशि अनुसार दान करें
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
करियर में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए मिथुन राशि के लोग मूंग की दाल और हरे रंग के वस्त्र का दान करें। इससे तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
गंगा दशहरा पर राशि अनुसार दान करें
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
मानसिक शांति और पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए कर्क राशि के जातक चावल या चांदी की वस्तुओं का दान कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
गंगा दशहरा पर राशि अनुसार दान करें
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि के लिए सिंह राशि वालों को तांबे के बर्तन या गेहूं का दान करना शुभ रहता है।
विज्ञापन
7 of 13
गंगा दशहरा पर राशि अनुसार दान करें
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
व्यापार और कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कन्या राशि के जातकों को पक्षियों को दाना खिलाना चाहिए और साबुत मूंग का दान करना लाभकारी माना गया है।
8 of 13
गंगा दशहरा पर राशि अनुसार दान करें
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
वैवाहिक जीवन में मधुरता और रिश्तों में मजबूती के लिए तुला राशि के लोग मिश्री, फल या सुगंधित वस्तुओं का दान करें।
9 of 13
गंगा दशहरा पर राशि अनुसार दान करें
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
शत्रुओं से राहत और बाधाओं को दूर करने के लिए वृश्चिक राशि के जातकों को लाल चंदन या गुड़ का दान करना चाहिए।
10 of 13
गंगा दशहरा पर राशि अनुसार दान करें
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
भाग्य को मजबूत करने और ज्ञान में वृद्धि के लिए धनु राशि के लोगों को पीले वस्त्र या चने की दाल का दान करना शुभ माना जाता है।
11 of 13
गंगा दशहरा पर राशि अनुसार दान करें
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए काला तिल या छाता दान करना लाभकारी है। इससे शनि से जुड़े कष्ट कम होने की मान्यता है।
12 of 13
गंगा दशहरा पर राशि अनुसार दान करें
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को सरसों का तेल या लोहे के बर्तन का दान करना चाहिए। इससे कार्यों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं।
गंगा दशहरा पर राशि अनुसार दान करें
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के लिए हल्दी, शहद या केसर का दान करना उत्तम माना जाता है। इससे स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति में लाभ मिल सकता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।