फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaalsarp Yog: 11 मई को बन रहा कालसर्प योग, 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

Wed, 06 May 2026 02:29 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

11 मई को बनने वाले कालसर्प योग में सभी ग्रह राहु-केतु के बीच आ जाएंगे, जिससे कुछ राशियों के जीवन में चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं। जानें किन राशियों को रहना होगा सावधान और किस पर पड़ेगा इसका असर।
विज्ञापन
1 of 6
कालसर्प योग - फोटो : amar ujala
Kalsarp Yog 11 May: कालसर्प योग को ज्योतिष में एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली योग माना जाता है, जो तब बनता है जब सभी ग्रह राहु और केतु के बीच आ जाते हैं। मई महीने की 11 तारीख को ऐसा ही विशेष संयोग बनने जा रहा है, जब सिंह में केतु और कुंभ में राहु के बीच सभी ग्रह आकर इस योग का निर्माण करेंगे। यह स्थिति 26 मई तक बनी रह सकती है। माना जाता है कि इस दौरान कुछ राशियों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसका प्रभाव और संभावित उपाय।
Visfotak Yoga: मंगल-शनि की युति से बना विस्फोटक योग, इन राशियों के जीवन में आ सकती हैं बड़ी चुनौतियां
Budh Nakshatra Gochar: 7 मई से इन राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, मिलेगा धन लाभ
विज्ञापन

2 of 6
26 मई तक धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
कालसर्प योग के प्रभाव से वृषभ राशि वालों को इस समय थोड़ा सतर्क रहना होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, इसलिए किसी भी काम में जल्दबाज़ी से बचें। मेहनत के अनुसार परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। 26 मई तक धन संबंधी मामलों में सावधानी रखें और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

3 of 6
पारिवारिक जीवन में भी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए यह समय मानसिक रूप से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। चंद्रमा पर राहु-केतु का प्रभाव तनाव और अनावश्यक भय बढ़ा सकता है। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संयम से काम लें। पारिवारिक जीवन में भी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा ताकि रिश्तों में तनाव न आए।

4 of 6
कोई भी गलत निर्णय परेशानी का कारण बन सकता है। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को इस अवधि में परिवार और निर्णयों को लेकर बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। कोई भी गलत निर्णय परेशानी का कारण बन सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और अनजान लोगों पर भरोसा करने से बचें। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
रुके हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए यह समय आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का है। छोटी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है। रुके हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। निवेश सोच-समझकर करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासकर पेट और गले से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कालसर्प योग से बचने के उपाय - फोटो : Instagram
कालसर्प योग से बचने के उपाय 
कालसर्प योग के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए ज्योतिष में कुछ सरल उपाय बताए गए हैं। प्रभावित राशियों को भगवान शिव की आराधना करनी चाहिए और नियमित रूप से शिव मंत्रों का जप करना लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही कोयला, नीले वस्त्र और काले तिल का दान करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, धातु से बने नाग-नागिन के जोड़े को जल में प्रवाहित करना भी इस योग के दुष्प्रभाव को कम करने का एक उपाय माना जाता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें