Ganesh Chaturthi Par Rashi Anusar Lagaein Bhog: यदि भगवान गणेश को उनकी पसंद के साथ-साथ अपनी राशि के अनुसार भोग अर्पित किया जाए, तो उसका फल कई गुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन
1 of 13
गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं भोग
- फोटो : amarujala
Ganesh Chaturthi 2025: इस साल भाद्रपद मास की गणेश चतुर्थी 27 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दिन भक्त गणपति बप्पा की स्थापना करके उन्हें मोदक, लड्डू और तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन अर्पित करते हैं। मान्यता है कि गणेश जी को प्रिय भोग अर्पित करने से वे प्रसन्न होकर भक्तों की सभी बाधाएँ दूर करते हैं और जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। Ganesh Chaturthi 2025: कैसे बने माता पार्वती के लाड़ले गणेश गजमुख देव, जानिए पौराणिक कथा
शास्त्रों में यह भी बताया गया है कि यदि भगवान गणेश को उनकी पसंद के साथ-साथ अपनी राशि के अनुसार भोग अर्पित किया जाए, तो उसका फल कई गुना बढ़ जाता है। इससे न सिर्फ गणपति जल्दी प्रसन्न होते हैं, बल्कि साधक को सुख-समृद्धि, सौभाग्य और सफलता का आशीर्वाद भी मिलता है। आइए जानते हैं, आपकी राशि के अनुसार गणपति बप्पा को कौन सा भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। Ganesh Chaturthi 2025: गणेशजी के श्राप से जुड़ा है गणेश चतुर्थी पर चंद्र दर्शन का निषेध, जानिए पौराणिक कथा
विज्ञापन
2 of 13
गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं भोग
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
इस राशि के जातक यदि गणपति बप्पा को गुड़ और गेहूं से बने लड्डू अर्पित करें तो उन्हें करियर में प्रगति और सफलता का वरदान मिलता है। साथ ही जीवन में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है।
विज्ञापन
3 of 13
गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं भोग
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शक्कर और दूध से बनी मिठाई सर्वोत्तम भोग मानी गई है। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और धन-समृद्धि में वृद्धि होती है।
4 of 13
गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं भोग
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को गणेश जी को मोदक अर्पित करने चाहिए। ऐसा करने से बुद्धि का विकास होता है, ज्ञान बढ़ता है और वाणी मधुर बनती है।
विज्ञापन
5 of 13
गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं भोग
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए खीर या दूध से बनी मिठाई शुभ भोग है। इससे घर-परिवार में खुशियां आती हैं और मानसिक शांति प्राप्त होती है।
विज्ञापन
6 of 13
गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं भोग
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक यदि घी और गुड़ से बने लड्डू अर्पित करें तो उनके आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है। यह भोग करियर में भी शुभ फल देता है।
विज्ञापन
7 of 13
गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं भोग
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को पिस्ता और बादाम से बनी मिठाई गणपति को अर्पित करनी चाहिए। इससे बुद्धिमत्ता में निखार आता है और स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है।
8 of 13
गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं भोग
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के लिए माखन-मिश्री सबसे उत्तम भोग है। इसे अर्पित करने से दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहती है।
9 of 13
गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं भोग
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को गुड़ से बने व्यंजन का भोग लगाना चाहिए। यह भोग जीवन की बाधाओं को दूर करता है और सफलता की राह आसान बनाता है।
10 of 13
गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं भोग
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए केसर मिश्रित खीर या लड्डू अत्यंत शुभ माने गए हैं। इससे भाग्य का उदय होता है और करियर में तरक्की मिलती है।
11 of 13
गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं भोग
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातक यदि तिल और गुड़ से बने लड्डू अर्पित करें तो उन्हें धन की प्राप्ति होती है और समाज में मान-सम्मान बढ़ता है।
12 of 13
गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं भोग
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को हलवा या अन्य प्रकार के मिष्ठान्न का भोग लगाना चाहिए। इससे सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है और नए अवसर प्राप्त होते हैं।
गणेश चतुर्थी पर अपनी राशि के अनुसार लगाएं भोग
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के लिए पायसम (दूध और चावल से बनी खीर) शुभ भोग है। इसे अर्पित करने से आध्यात्मिक उन्नति होती है और मन को शांति मिलती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।