फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2022: इन 3 राशि के लोगों पर हमेशा बनी रहती है भगवान गणेश की कृपा

Wed, 31 Aug 2022 10:13 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ganesh utsav 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतु्र्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। - फोटो : अमर उजाला
Lord Ganesha Favourite Zodiac Signs :  आज यानी 31 अगस्त, बुधवार से गणेशोत्सव आरंभ है। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतु्र्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश सबसे पहले पूजे जाने वाले देवता हैं यानी किसी भी तरह का शुभ कार्य या कोई मांगलिक या धार्मिक अनुष्ठान करने में सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा-आराधना विधि विधान के साथ की जाती है तब ही अन्य तरह की पूजा आरंभ होती है। ऐसी मान्यता है कि भगवान गणेश की पूजा करने पर सभी प्रकार के कार्य बिना बाधा के सफल होते हैं और भक्तों की हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। गणपति की पूजा करने पर सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिल जाती है। बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित होता है वहीं ज्योतिष शास्त्र में भी भगवान गणेश का विशेष स्थान होता है। बुध ग्रह जोकि बुद्धि और संपन्नता के कारक ग्रह वे भगवान गणेश से संबंधित होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशि के लोगों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती हैं। आइए जानते हैं भगवान गणेश किन-किन राशि के जातकों पर अपनी विशेष कृपा रखते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि- ज्योतिषशास्त्र के अनुसार जिन जातकों की राशि मकर होती है उन पर हमेशा भगवान गणेश की विशेष कृपा बनी रहती है। मकर राशि के जातक स्वतंत्र विचारों वाले और मेहनती होते हैं। ये हमेशा अपने में ही खोए रहते हैं। मकर राशि पर भगवान गणेश के साथ-साथ शनिदेव की भी प्रिय राशि है। ऐसे में इस राशि के जातकों पर भाग्य जल्द मेहरबान होता है। हमेशा कम मेहनत करने पर अच्छा परिणाम प्राप्त होता है। हमेशा कार्यों में सफलताएं मिलती हैं। इस राशि के जातक अपनी बुद्धि और कौशल के दम पर बड़ी से बड़ी चुनौतियों से मुकाबल करने में माहिर होते हैं। मकर राशि के जातकों पर भगवान गणेश की विशेष कृपा होने इनके कार्यों में बाधाएं कम ही आती हैं।  
 
विज्ञापन

3 of 4
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि- मेष राशि के जातकों पर भगवान गणेश की विशेष कृ्पा और आशीर्वाद बना रहता है। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं। मंगल ग्रह साहस, बल ,पराक्रम और शौर्य के कारक होते हैं। भगवान गणेश की विशेष कृपा रहने के कारण इस राशि के जातकों के सारे कार्य जल्दी से जल्दी खत्म हो जाते हैं और शानदार परिणाम प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि- मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध होते हैं। ज्योतिष में बुध ग्रह व्यापार, गणित, तर्क, संवाद और बुद्धि के कारक माने जाते हैं। इस राशि के जातकों पर शिव पुत्र भगवान गणेश जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। नौकरी और व्यापार करने वाले जातकों पर भगवान गणेश की विशेष कृ्पा बनी हुई होती है। इस राशि के जातकों पर भगवान गणेश की कृपा होने से जल्दी से जल्दी कार्य पूरे हो जाते हैं और मन मुताबिक परिणाम हासिल होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें