फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daily Love Rashifal 31 August 2022: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Wed, 31 Aug 2022 12:54 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
Dainik Love Rashifal - फोटो : अमर उजाला
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप प्रेमी के साथ फ़िल्म देखने जा सकते है इससे साथी का साथ पाकर अत्यधिक सुख का अनुभव कर सकते हैं। जब आप दोनों साथ रहें तब एक बात का ध्यान रखें कि आप किसी अन्य से किसी बात पर उलझे नहीं अन्यथा आप दोनों की खूबसूरत शाम एक बेकार की बहस में बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका स्वास्थ्य आज आपको प्रेमी से मिलने की इजाजत नहीं देगा और आपको अपने शरीर के साथ जबर्दस्ती नहीं करनी चाहिए, आप घर पर रहकर ही आराम करें। प्रेमी से बात करना चाहता है तो आप चैटिंग के माध्यम से बात कर सकते है। फ़ोन के माध्यम से रोमांस का भी अपना एक अलग मजा है।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):माना आप समझदार व बुद्धिमान व्यक्ति हैं लेकिन जरुरी नहीं कि आपकी हर बात ही सही होती है। यदि प्रेमी आपको किसी तरह की कोई सलाह देना चाह रहा है तब आपको उसे स्वीकार कर लेना चाहिए। यूं मीन मेख निकालकर आप प्रेमी को तो नाराज करेगें ही साथ ही आप खुद भी परेशान होगें।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके लिए आज का दिन तनाव भरा कहा जा सकता है इसलिए आप प्रेमी को किसी बात के लिए रोक-टोक ना करें। आप जल्दबाज में अथवा क्रोध में कोई ऐसा कदम ना उठाएं जिससे आपका मूद तो खराब होगा ही साथ में आप प्रेमी का दिन भी खराब कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आपके प्रेम संबंधों को अनुकूल कहने में संदेह है क्योंकि इन्हें मनोनुकूल बनाना आपके हाथों में होगा। आप अपनी जुबान को आज नियंत्रित नहीं रखते हैं तब प्रेमी से झडप होने की संभावना बन सकती है। आप अपना रौद्र रुप भी आज प्रकट कर सकते हैं जिससे तनाव बढेगा।
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope):आप दोनों का मिलन आज संभव हो सकता है लेकिन इस मिलन को आप कोमलता से हैंडिल करें। यदि दोनों में से किसी एक का भी मूड खराब होता है तब आपको शांत रहना चाहिए। अपनी भावनाओं का दिखावा तो आपको कतई नहीं करना चाहिए।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने कामकाज के क्षेत्र पर आपका किसी से फ़्लर्ट करना आज आपको महंगा पड सकता है। आपस में कुलीग्स के साथ मजाक भी एक हद तक ही सहन करने वाला होना चाहिए। आपका मजाक किसी को रुला सकता है और बातावरण में शीत युद्ध सी स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आपका मन आज किसी भी काम में नहीं रमेगा, चाहे आपके प्रेम संबंध ही क्यूं ना हो। प्रेमी की बात का कोई जवाब देने में आप झुंझला सकते हैं। झुंझलाहट में कोई खराब बात आपकी जुबान से ना निकले इससे बेहतर है कि आप आज का दिन चुप रहकर निकालें, फ़ालतू की बात को जुबान पर लाए ही नहीं।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Saggitarius Love Horoscope): लव लाईफ़ को लेकर आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप दोनों अपनी-अपनी बात पर अड़े रहने की वजह से दिन को बर्बाद कर सकते हैं। मूड खराब ना करें और एक-दूसरे के साथ का मजा लें। यदि आप दोनो लौंग ड्राईव पर जाते हैं तब सावधानी बरते और ड्राईव करते समय रोमांस से बचें।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल  (Capricorn Love Horoscope): आपका प्रेमी आपसे बातें करना चाहता है, आपके साथ मस्ती भरा दिन बिताना चाहता है और आपको हर तरह से पा लेना चाहता है लेकिन आप अपनी मर्जी के ही मालिक बने हुए हैं। जब आपका मन नहीं है तब बेचारा प्रेमी लाख कोशिश करे आपसे बात करने की लेकिन मजाल है कि आप उसका फ़ोन उठा भी लें। आज भी ऐसा ही कुछ घटने की संभावना बन रही है।

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आपके लिए आज का दिन रोमांस से भरा हो सकता है यदि आप खुद भी थोडी दिलचस्पी अपने प्रेमी को दिखाते हैं। आप भीतर से तो सभी कुछ करना चाहते हैं लेकिन कहने में आपको झिझक महसूस होती है। प्रेम संबंधों को सुचारु रुप से चलाने के लिए आप दोनों का परस्पर ओपन होना जरुरी है।
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope):आपके लिए प्रेम संबंध अनुकूल फ़ल देने वाले कहे जा सकते हैं। आपको अपने संबंधों को लेकर खुद से ही ईर्ष्या हो सकती है। आपका प्रेमी आपकी हर बात को मानने को तैयार नजर आएगा इससे आपके मित्र आपसे द्वेष की भावना भी रख सकते हैं। आपको प्रेम संबधों को लेकर जरा सचेत रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें