फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajkesari Yog 2025: सावन में बनेगा गजकेसरी राजयोग, कन्या समेत इन राशि वालों के करियर में आएगा बदलाव

Tue, 08 Jul 2025 11:52 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Gajkesari Yog 2025: 11 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। इसके बाद 22 जुलाई को सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही गुरु विराजमान है।
 
विज्ञापन
1 of 4
गजकेसरी राजयोग - फोटो : अमर उजाला
Gajkesari Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी राजयोग का विशेष महत्व है। इसके प्रभाव से व्यक्ति के धन-धान्य में वृद्धि, बिजनेस में लाभ और प्रेम जीवन में मधुरता आती हैं। यह एक शुभ योग है, जो देव गुरु बृहस्पति और मन के कारक चंद्रमा के संयोग से बनता है।

वहीं जल्द सावन माह में इसका निर्माण होने जा रहा है, जिसका व्यापक प्रभाव राशियों पर पड़ेगा। दरअसल, 11 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। इसके बाद 22 जुलाई को सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में पहले से ही गुरु विराजमान है।

ऐसे में मिथुन में दोनों ग्रहों की युति होगी जिससे गजकेसरी राजयोग बन रहा है। इससे कुछ राशि वालों को करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
गजकेसरी राजयोग से मिथुन राशि वालों को बिजनेस में विशेष लाभ हो सकता है। आपको करियर में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिनका लाभ भविष्य में मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
गजकेसरी राजयोग से मिथुन राशि वालों को बिजनेस में विशेष लाभ हो सकता है। आपको करियर में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिनका लाभ भविष्य में मिल सकता है। योग के प्रभाव से सभी अटके काम पूरे होंगे। जो लोग दुकान का काम करते हैं उन्हें नई डील्स और बड़े मुनाफे का फायदा मिल सकता है।

यह समय कई तरह की सकारात्मक संभावनाएं लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। वाहन या घर खरीदने की इच्छा पूरी होगी। आध्यात्मिक रूप से अधिक जुड़ाव महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

3 of 4
चंद्रमा मानसिक शांति प्रदान करेगा। परिवार के गृह क्लेश दूर होंगे। काम के संबंध में की गई यात्राएं शुभ साबित होंगी। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
गजकेसरी राजयोग से प्रेम जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। काम को लेकर चल रहे पुराने तनाव खत्म होंगे। आपको भूमि-भवन, वाहन आदि का सुख प्राप्त होगा। गुरु के प्रभाव से शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। विवाह में आ रही बाधा गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से दूर हो सकती है।

चंद्रमा मानसिक शांति प्रदान करेगा। परिवार के गृह क्लेश दूर होंगे। काम के संबंध में की गई यात्राएं शुभ साबित होंगी। यात्रा सुखद एवं नए संपर्कों को बढ़ाने वाली साबित होगी। 
विज्ञापन

4 of 4
ससुराल पक्ष की तरफ से सुख-सहयोग मिलने की संभावना बनेगी। संतान के भविष्य को लेकर चल रही दिक्कतें दूर होंगी।  दिक्कतें दूर होंगी। - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
गजकेसरी राजयोग से धनु राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। खास बात यह है कि बातचीत करने का ढंग पहले से बेहतर हो जाएगा। काम मनचाहे तरीके से पूर्ण होंगे। व्यापार में विस्तार के योग बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से स्थिति मजबूत हो सकती है। शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है।

विदेश संबंधी कार्य करने वालों के लिए यह अत्यंत ही अनुकूल समय रहने वाला है। माता-पिता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष की तरफ से सुख-सहयोग मिलने की संभावना बनेगी। संतान के भविष्य को लेकर चल रही दिक्कतें दूर होंगी। करियर में अच्छा लाभ मिलने के योग है।
Sawan 2025: राशि अनुसार रोज करें सही मंत्र का जाप, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

Shivling Puja Niyam: घर में रखना चाहते हैं शिवलिंग, तो पहले जान लें ये जरूरी नियम


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):
 यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें