फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajkesari Yog 2025: 22 जुलाई को बनेगा गजकेसरी योग, इन राशि वालों को मिलेंगे नौकरी के अवसर

Tue, 15 Jul 2025 01:34 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Gajkesari Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के साथ-साथ उनसे बनने वाले राजयोगों का भी उल्लेख है। इनके प्रभाव से 12 राशियों को शुभ-अशुभ फल प्राप्त होते हैं। इसके अलावा कुंडली में इन राजयोगों की स्थिति का सीधा असर निजी जीवन पर पड़ता है। 
विज्ञापन
1 of 4
Gajkesari Yog 2025 - फोटो : adobe stock
Gajkesari Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के साथ-साथ उनसे बनने वाले राजयोगों का भी उल्लेख है। इनके प्रभाव से 12 राशियों को शुभ-अशुभ फल प्राप्त होते हैं। इसके अलावा कुंडली में इन राजयोगों की स्थिति का सीधा असर निजी जीवन पर पड़ता है। इन्हीं में से एक है गजकेसरी राजयोग जिसे ज्योतिष में सबसे शुभ माना गया है। यह गुरु और चंद्रमा की युति से बनता है। चूंकि गुरु ज्ञान और चंद्रमा मन का कारक है, इसलिए व्यक्ति को मानसिक शांति की प्राप्ति होती हैं। साथ ही शिक्षा में भी अच्छे परिणाम हासिल होते हैं। वर्तमान में जुलाई जारी है और इस माह गजकेसरी योग का संयोग बनने जा रहा है। आपको बता दें, 22 जुलाई को सुबह 8 बजकर 14 मिनट पर चंद्रमा मिथुन में प्रवेश करने वाले है। इस राशि में पहले से ही गुरु मौजूद हैं। ऐसे में मिथुन राशि में इन ग्रहों की स्थिति से गजकेसरी राजयोग बनेगा, जिससे कुछ राशियों को लाभ मिल सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
मिथुन राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ रहने वाला है। आपको पूर्व में किए गए निवेश से बड़ा लाभ होगा। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
तत्व: वायु  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।


मिथुन राशि वालों के लिए गजकेसरी राजयोग शुभ रहने वाला है। आपको पूर्व में किए गए निवेश से बड़ा लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इस दौरान जो लोग विदेश यात्रा के लिए प्रयास कर रहे थे उन्हें अवसर मिलेंगे। आय का कुछ हिस्सा सेविंग में सफलतापूर्वक जोड़ पाएंगे।
Shani Vakri 2025: मीन राशि में शनि हुए वक्री, जानें मिथुन राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
धन-संपत्ति आदि की दृष्टि से यह गोचर आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। रिश्तों में अगर अनबन चल रही थी तो सब समाप्त होगा। हर काम में पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपको प्राप्त होगा। पुराने मित्र से मुलाकात होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि वालों के अटके काम बनेंगे। इस दौरान परिवार वालों के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
तत्व: अग्नि  
स्वामी ग्रह: सूर्य
स्वभाव: आत्मविश्वासी, नेतृत्वकर्ता, ऊर्जावान, उदार।

सिंह राशि वालों के अटके काम बनेंगे। इस दौरान परिवार वालों के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

इस समय निवेश करना शुभ रहेगा। काम को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टनर से संबंध मधुर होगा। इस योग के प्रभाव से भूमि-भवन, वाहन आदि के क्रय-विक्रय के योग भी बन सकते हैं। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों की यात्राएं सफल होंगी।
विज्ञापन

4 of 4
शिक्षा-प्रतियोगिता आदि में छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। गुरु के प्रभाव से आपकी विदेश में करियर-कारोबार की इच्छा पूरी होगी। - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
तत्व: पृथ्वी  
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: विश्लेषणात्मक, व्यवस्थित, मेहनती, तार्किक।

गजकेसरी राजयोग कन्या राशि वालों के जीवन में कई तरह के बदलाव लेकर आएगा। आप जिस भी काम को करना चाहते हैं उसमें सफलता की प्राप्ति अधिक रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए प्रयासों के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है।
12 Zodiac Signs: ज्योतिष में 12 राशियां ही क्यों होती है? समझें इसका ज्योतिषीय गणित
शिक्षा-प्रतियोगिता आदि में छात्रों को मनचाही सफलता मिलेगी। गुरु के प्रभाव से आपकी विदेश में करियर-कारोबार की इच्छा पूरी होगी। जीवनसाथी की ओर से भी शुभ समाचार मिलेगा। घर-परिवार में प्रेम और आत्मीयता बनी रहेगी। धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। 

Shani Chandra Yuti 2025: शनि-चंद्र की युति से बनेगा खतरनाक विष योग, इन राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें