फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajkesari Yog 2025: होली से पहले बनेगा गजकेसरी राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है विशेष लाभ

Wed, 12 Feb 2025 12:51 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Gajkesari Yog 2025: गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से जातक को करियर, व्यापार और वैवाहिक जीवन में शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। 
विज्ञापन
1 of 4
गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है। - फोटो : amar ujala
Gajkesari Yog 2025: गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होता है, जिसे ज्योतिष शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से जातक को करियर, व्यापार और वैवाहिक जीवन में शुभ परिणामों की प्राप्ति होती हैं। जब भी इन दो ग्रहों की युति से गजकेसरी योग बनता है तो सभी राशियों से लेकर देश-दुनिया के कार्य भी प्रभावित होते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो एक बार फिर गजकेसरी योग बनने जा रहा है, जो इन तीन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। बता दें 5 मार्च को सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि में एंट्री लेंगे, जहां पहले से गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बनेगा जिससे इन राशि वालों के जातकों की किस्मत चमक सकती है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
माता-पिता के सहयोग से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। - फोटो : amar ujala
मेष राशि
ज्योतिषियों की मानें तो गजकेसरी राजयोग से मेष राशि वालों को धन लाभ हो सकता है। आपको व्यापार में भी अच्छा मुनाफा प्राप्त होगा। गजकेसरी राजयोग के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से सभी काम समय से पूरे होंगे। कोर्ट के किसी मामले से राहत प्राप्त होने की संभावना है। करियर में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। नौकरी में  प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता के सहयोग से किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 4
इस अवधि में आपका मनोबल मजबूत रहेगा और आपके कार्य सफल हो सकते हैं। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
गजकेसरी राजयोग कर्क राशि वालों के लिए कल्याणकारी हो सकता है। आपकी लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री होगी। व्यापार में बढ़ोतरी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपकी परेशानी समाप्त हो सकती है। रोजगार की तालाश कर रहे रोगों को किसी दूसरी नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। इसके अलावा आप घर या कोई अन्य महंगी वस्तु भी खरीद सकते हैं। इस अवधि में आपका मनोबल मजबूत रहेगा और आपके कार्य सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
लव लाइफ शानदार रहने वाली है। किसी खास के जीवन में आने से मानसिक शांति महसूस करेंगे। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार गजकेसरी राजयोग कन्या राशि के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। आपको निवेश में मनचाहा होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में किसी सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। गजकेसरी राजयोग के शुभ प्रभाव से आपको करियर में सफलता मिल सकती है।सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के स्रोतों को ढूंढ लेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। व्यवसाय में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में भी व्यतीत करेंगे। लव लाइफ शानदार रहने वाली है। किसी खास के जीवन में आने से मानसिक शांति महसूस करेंगे।

Shani Gochar 2025: होली के बाद इन राशियों में चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे शनि, धन-धान्य से भर जाएगा घर

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें