फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gajakesari Yoga: गुरु-चंद्रमा की युति से बनेगा गजकेसरी योग, जानें कौन होंगी सबसे भाग्यशाली राशियां

Wed, 21 May 2025 05:47 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gajkesari Yog: 22 मई को बृहस्पति और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बनेगा, जो मिथुन राशि के लिए विशेष रूप से शुभ रहेगा। इस दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और सुनफा व कला योग से अन्य कुछ राशियों को भी करियर और आर्थिक लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 6
गजकेसरी योग - फोटो : adobe
Luckiest Zodiac Signs: 22 मई, गुरुवार को ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन का स्वामी ग्रह बृहस्पति (गुरु) होता है और इसके देवता भगवान विष्णु माने जाते हैं। इस खास दिन पर ग्रहों की चाल में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेगा। गुरु ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जबकि चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस स्थिति में चंद्र और गुरु की युति से गजकेसरी योग का निर्माण होगा।
Nautapa 2025: इन 9 दिनों में न करें ये 9 काम, सेहत और सुख-शांति पर पड़ सकता है बुरा असर
साथ ही इस दिन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और सुनफा व कला योग भी बन रहे हैं, जिससे दिन और अधिक शुभ बन जाता है। इस संयोग का विशेष प्रभाव कुछ राशियों पर दिखाई देगा जिन्हें करियर, आर्थिक लाभ, और सामाजिक मान-सम्मान जैसे क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। विशेषकर मिथुन राशि वालों के लिए यह दिन बेहद भाग्यशाली साबित हो सकता है। आइए जानें कि कौन-कौन सी राशियां इस शुभ संयोग से सबसे अधिक लाभ पाएंगी।
Somvati Amavasya 2025: पितृ दोष से मुक्ति के लिए जेष्ठ सोमवती अमावस्या पर करें इन मंत्रों का जाप

 
विज्ञापन

2 of 6
गजकेसरी योग - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
गुरुवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे और रुका हुआ धन भी मिल सकता है। कारोबार में स्थायित्व आएगा और खासकर बैंकिंग, कानून और प्रबंधन से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से व्यापार के लिए लाभदायक सलाह मिल सकती है। विदेश से भी लाभ के संकेत हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा और पिता का सहयोग मिलेगा।
 
विज्ञापन

3 of 6
गजकेसरी योग - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए 22 मई का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। कामकाज में रुकावटें दूर होंगी और सफलता मिलेगी। गुरु तुल्य लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त होगा जिससे लाभ के नए अवसर बनेंगे। विशेष रूप से आईटी, स्टार्टअप, कंसल्टिंग आदि से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, विदेश यात्रा का भी योग बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

4 of 6
गजकेसरी योग - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन लाभ और सफलता से भरा रहेगा। व्यापार में विस्तार के योग हैं और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोधी भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। बीमा, लॉजिस्टिक्स और सेवा क्षेत्र से जुड़े लोगों को खास लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में संतुलन रहेगा और अविवाहित लोगों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
गजकेसरी योग - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को गुरुवार के दिन कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और सफलता मिलेगी। आप साहसिक निर्णय लेंगे जो आपको भीड़ से अलग पहचान देंगे। लेखन, संगीत, मीडिया, और शिक्षा से जुड़े लोग विशेष सफलता पाएंगे। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गजकेसरी योग - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए 22 मई का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आप आत्मविश्वास के साथ बेहतर प्रदर्शन करेंगे। धन लाभ के साथ-साथ धन को बचाने की भी क्षमता बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन ध्यान-भक्ति में लगेगा। परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव बना रहेगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें