फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में पांच बार बुध की चाल में होगा बदलाव, इन राशियों पर रहेगी बुधदेव की विशेष कृपा

Mon, 10 Feb 2025 02:20 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह बुध फरवरी माह में 5 बार गोचर करेंगे। 
विज्ञापन
1 of 4
Budh Gochar 2025: बुध का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह समय-समय पर एक से दूसरी राशि में गोचर होते हैं। इसके अलावा ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलता है। ज्योतिष में शनि सबसे धीमी चाल जबकि चंद्रमा सबसे तेज चाल से चलने वाले ग्रह होते हैं। चंद्रमा के बाद बुध ऐसे दूसरे ग्रह हैं जो सबसे तेज गति से अपनी चाल में बदलाव करते हैं। बुध राजकुमार और सूर्य को राजा का दर्जा प्राप्त है। आपको बता दें कि फरवरी के महीने में बुध की चाल में 5 बार बदलाव देखने को मिलेगा। जिसमें सबसे पहले 07 फरवरी को बुध श्रवण नक्षत्र से निकलकर धनिष्ठा में प्रवेश किया है। इसके बाद 11 फरवरी को बुध शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। कुंभ में गोचर करने के बाद बुध 15 फरवरी को दूसरी बार नक्षत्र परिवर्तन करते हुए शतभिषा नक्षत्र में आ जाएंगे। इस नक्षत्र परिवर्तन के बाद बुध 22 फरवरी को फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। फरवरी माह के सामाप्त होने के पहले 27 तारीख को बुध कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। इस तरह से बुध राशि परिवर्तन के साथ इस माह कई बार नक्षत्र भी बदलेंगे। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए बुध की चाल में बदलाव का सकारात्मक असर कुछ राशि वालों पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।

Rahu Ki Maha Dasha: राहु की महादशा से हैं परेशान? जरूर करें ये 4 उपाय, नहीं होगी धन की कमी 
विज्ञापन

2 of 4
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
फरवरी माह में बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध के पांच बार राशि बदलने पर मेष राशि वालों के लिए समय बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। फरवरी माह में बुध एक बार आपकी राशि से एकादशा और एक बार द्वादश भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। आय के नए-नए मौके मिलेंगे और आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिले सकता है। अचानक धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में अच्छे अवसर और विदेश की यात्रा का अवसर मिल सकता है। आपके करियर में नया मुकाम मिल सकता है। व्यापार से अच्छा खासा मुनाफा भी प्राप्त करने के योग हैं। 

Shukra Vakri 2025: होली से पहले शुक्र चलेंगे उल्टी चाल, इन राशि के जातकों पर होगी धन वर्षा

विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का पांच बार चाल में बदलाव शुभ और लाभकारी साबित हो सकता है। इस माह बुध आपकी कुंडली के सप्तम और अष्टम भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में व्यापार में साझेदारी करने वाले जातकों को अच्छा लाभ होने की संभावना है। वहीं जो लोग शादीशुदा हैं उनके वैवाहिक जीवन में मधुरता आ सकती है। प्रेम संबंधों में लिप्त जातकों को घर-परिवार के सदस्यों से सहयोग की प्राप्ति हो सकती है। योजनाएं कारगार साबित होंगी। 

Weekly Horoscope (10 to 16 Feb): फरवरी का दूसरा सप्ताह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध ग्रह की चाल में पांच बार बदलाव बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस माह बुध के दो बार गोचर करने और नक्षत्र में परिवर्तन से आपकी राशि से छठे और सप्तम भाव में संचरण करेंगे। ऐसे में आपको करियर में आगे बढ़ने के अवसरों में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान, धन-दौलत और अपार सफलता के अवसर मिलेंगे। वाहन और घर का सुख प्राप्त कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें