Saptahik Rashifal (30 June to 06 July 2025)
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
तत्व: वायु
स्वामी ग्रह: बुध
स्वभाव: बुद्धिमान, संवादकुशल, जिज्ञासु, बहुमुखी प्रतिभा वाले।
राशिफल
मिथुन राशि वालों के सप्ताह की शुरुआत धन प्राप्ति से होगी। किसी महंगी वस्तु की खरीदारी इस सप्ताह कर सकते हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। निवेश में इस दौरान आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। कोई मामला कोर्ट-कचहरी में लंबित है, तो उसमें राहत मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक आपको कहीं से अनपेक्षित धन भी प्राप्त हो सकता है। मिथुन राशि वालों की लव पार्टनर के साथ अच्छी ट्यूनिंग रहेगी। संतान की ओर से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। यात्रा के योग है।