फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में बनी रहेगी खुशहाली, पढ़ें अन्य राशियों का लव राशिफल

Mon, 30 Jun 2025 07:43 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

 Love Rashifal Today 30 June: यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन
1 of 13
 Love Rashifal Today 30 June - फोटो : अमर उजाला
Love Horoscope 30 June 2025 in Hindi: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है।

Mangal Gochar: जून में होगा मंगल का सिंह राशि में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इन सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। आइए जानते हैं, क्या कहता है आज का लव राशिफल आपकी राशि के लिए...

Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आप अपनी भावनाओं को खुले दिल से व्यक्त करें। पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होने से खुशी मिलेगी। प्रयास आपके रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। सिंगल लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। जीवनसाथी के लिए पार्टी का आयोजन करेंगे। घर में लोग आप दोनों की जमकर तारीफ करेंगे। कुल मिलाकर रिश्तें पहले से बेहतर होंगे। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अविवाहित जातकों के जीवन में कोई नया आकर्षण प्रवेश कर सकता है। विवाह के लिए प्रेम प्रस्ताव आ सकता है। शादीशुदा लोग साथी के लिए उपहार लेकर आएंगे। आप दिल की बात कहने के लिए दोस्त का सहारा लेंगे।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन सिंगल लोगों के लिए दिन खास रहेगा। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कोई नया संपर्क आपको मिलेगा। जो लोग प्रेम विवाह करना चाहते हैं उन्हें परिवार की सहमति मिलने की संभावना है। पार्टनर की ओर से सरप्राइज मिल सकता है।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): साथी के लिए एकांत में बिताया समय मन को शांति देगा। साथ ही भावनात्मक सहारा बना रहेगा। जो लोग घर वालों को साथी से मिलवाना चाहते हैं, वह कोई प्लान बना सकते हैं। सिंगल लोगों की खास इंसान से मुलाकात के योग बन रहे हैं।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): कन्या राशि के शादीशुदा लोगों का जीवन सुखमय बना रहेगा। यदि आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन अनुकूल है। क्रश के साथ शॉपिंग पर जाने से दोस्ती गहरी होगी।

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आज का दिन आपके प्रेम जीवन में नए परिवर्तन लेकर आने वाला है। आपका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में सोलमेट की एंट्री होगी। क्रश का आपके साथ रहने से उनका मन हल्का होगा। 

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ प्यार को और गहरा करने का मौका मिलेगा। परिवार के लोगों को यह रिश्ता पसंद आएगा। विवाह के लिए किसी को आज देख सकते हैं।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): धनु राशि के लोगों का मन तनाव से भरा रहेगा। साथी की कोई बात अगर बुरी लगी थी, तो वह आज परेशान करती रहेगी। किसी के कहने पर आप कोई रिश्ता न बनाए। यह समय आत्म विकास का है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): विवाह के लिए किसी को हां करेंगे। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता हमेशा साथ रहने वाला है। इस दौरान शादीशुदा लोग फिल्म देखने जाएंगे।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): कुंभ राशि के लिए दिन सुखद और हल्का रहेगा। आप आज रात को रोमांटिक डिनर डेट के लिए मन बना सकते है, जिससे रिश्ता और बेहतर होगा। सिंगल लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मन हल्का और प्यार से भरा रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): पुरानी बातों को लेकर रिश्तों में तनाव रहेगा। आप साथी को समझने और समझाने दोनों का प्रयास करेंगे। यदि किसी दूसरे व्यक्ति की दस्तक रिश्ते में हुई है, तो अभी धैर्य बनाए रखें। सिंगल लोग प्यार को खुलकर जताइए, परिणाम खूबसूरत होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें