फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिष गणना: फरवरी 2021 महीने की किन तारीखों पर रहना है जरा बचके..

Mon, 01 Feb 2021 10:38 AM IST
रुस्तम राणा पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
मासिक राशिफल फरवरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
यह माह बेहतरीन सफलता दिलाने वाला सिद्ध होगा। आपके राशि स्वामी मंगल के द्वारा बनाया हुआ ‘रूचक योग’ मान-सम्मान की वृद्धि तो करेगा ही नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग बनाएगा। जो लोग आप को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वह ही मदद के लिए आगे आएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य में लगे रहेंगे तो सफलताओं का ग्राफ बढ़ता हुआ 80 प्रतिशत को भी पार कर देगा। 
माह की 5, 6 और 7 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

2 of 12
राशि
वृषभ राशि 
फरवरी माह कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। राशि के लिए राजयोग कारक ग्रह शनिदेव अस्त हैं इसलिए आरंभ में सफलताओं का सिलसिला काफी धीमी गति से चलेगा किंतु, 9 फरवरी की मध्यरात्रि पश्चात शनिदेव के उदय होने से सभी विषम परिस्थितियों से मुक्ति मिलेगी। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित पड़े कार्यो का निपटारा होगा। विदेशी कंपनी में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। कुशल रणनीतियों के परिणामस्वरूप सफलता का ग्राफ 75 प्रतिशत से अधिक रहेगा। 
19, 20 और 21 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन

3 of 12
मिथुन
मिथुन राशि 
यह माह काफी मिलाजुला फल देने वाला सिद्ध होगा। स्वास्थ्य के प्रति  चिंतनशील रहें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। मंगल का शुभ प्रभाव आय के साधन बढ़ाएगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छी सफलता के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। माह पर्यंत सफलता का ग्राफ 60 प्रतिशत के आसपास रहेगा। 
10 और 11 तारीख को रहें जरा बचके।

4 of 12
राशि
कर्क राशि
माह पर्यंत ग्रह-गोचर कई तरह से उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। पहला सप्ताह तो बेहतरीन रहेगा किंतु, मध्य से विषम परिस्थितियां उत्पन्न होंगी। हर कार्य तथा निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है। गलत संगति से बचें और नशाखोरी से भी दूर ही रहें। स्वास्थ्य विशेष करके चर्मरोग एवं हड्डियों से संबंधित समस्या से बचें। विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद। नौकरी में पदोन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के योग। सफलता का ग्राफ 70 प्रतिशत के आसपास रहेगा। 
22 और 23 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

5 of 12
राशि
सिंह राशि
फरवरी माह अच्छी सफलता दिलाएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज उधार के रूप में ना दें अन्यथा दिया गया धन भी वापस मिलने में संदेह रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े कार्यो का निपटारा होगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में भी गहरी रूचि रहेगी और दान पुण्य भी करेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। माहपर्यंत सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत से भी अधिक रहेगा। 
5, 6 और 7 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

6 of 12
राशि
कन्या राशि
माह सकारात्मक किंतु काफी मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह के लिए ग्रह-गोचर अनुकूल। अपने साहस एवं पराक्रम से कठिन परिस्थितियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र करने से पीछे नहीं रहेंगे और नीचा दिखाने का एक भी अवसर नहीं छोड़ेंगे। हर निर्णय बहुत सावधानीपूर्वक करें। इनसब के बावजूद सफलताओं का ग्राफ 75 प्रतिशत से अधिक रहेगा। 
17 और 18 तारीख को हो रहें जरा बचके।
विज्ञापन

7 of 12
राशि
तुला राशि
माह के आरंभिक ग्रह गोचर पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करवाएंगे। मित्रों एवं संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में आया परिवर्तन सुखद समाचारों देगा। प्रतियोगिता में बैठने वाले बच्चों को भी अच्छी सफलता के योग। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब हो सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत के आसपास रहेगा। 
20 और 21 तारीख को रहें जरा बचके।

8 of 12
राशि
वृश्चिक राशि 
अपने अदम्य साहस एवं पराक्रम के बलपर कठिन से कठिन हालात पर नियंत्रण करते हुए कामयाबियों के चरम पर पहुंचेंगे। ग्रह गोचर की अनुकूलता आय के साधन बढ़ाएगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया आवेदन सफल रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ कटुता आ सकती है इसे ग्रहयोग समझकर बढ़ने न दें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और दुर्घटना से भी बचें। सफलताओं का ग्राफ 70 तक रहेगा। 
17 और 18 तारीख को रहें जरा बचके।

9 of 12
राशि
धनु राशि 
यह माह काफी मिलाजुला रहेगा, उतार-चढ़ाव की भी अधिकता रहेगी। अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। माह के तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर की और अनुकूलता विषम परिस्थितियों से मुक्ति प्रदान करेगी। व्यापारियों के लिए समय अपेक्षाकृत अधिक अनुकूल रहेगा। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को अच्छे अंक के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। सफलताओं का ग्राफ 65 प्रतिशत से अधिक रहेगा। 
24 और 25 तारीख को रहें जरा बचके।

10 of 12
राशि
मकर राशि
आपकी राशि में बना हुआ चतुर्ग्रही योग काफी मिलाजुला फल देगा। कहीं न कहीं पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का भी सामना करना पड़ सकता है। सफलताओं की दृष्टि से फरवरी के दूसरे सप्ताह से बाधाएं दूर होंगी। लिएगए निर्णय और किएगए कार्यों की सराहना भी होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। नए मकान अथवा वाहन खरीदने का संकल्प भी पूर्ण होने का योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी इसीलिए कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। सफलताओं का ग्राफ 70 प्रतिशत से अधिक रहेगा। 
माह की 22 और 23 तारीख को रहें जरा बचके।

11 of 12
राशि
कुंभ राशि
फरवरी का माह आपके लिए कई तरह की नई और कठिन चुनौतियां पेश करेगा। अत्यधिक भागदौड़ और खर्च की अधिकता रहेगी जिसके परिणामस्वरूप आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। झगड़े विवाद से दूर ही रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा मित्रों से संबंध बिगड़ने न दें। माह के तीसरे सप्ताह से ग्रह-गोचर में कुछ सुधार आएगा किंतु भावनाओं में बह कर लिया गया निर्णय भारी नुकसान दे सकता है सावधान रहें। सफलताओं का ग्राफ 65 प्रतिशत से अधिक रहेगा। 
1 और 2 फरवरी को रहें जरा बचके।
विज्ञापन

12 of 12
राशि
मीन राशि
इस महीने में आय के साधन बढ़ेंते रहेंगे आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। व्यापारियों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। किसी भी तरह का नया कार्य आरंभ करना अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना बेहतर रहेगा। विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय वरदान की तरह है। इसलिए परीक्षा में और अच्छी सफलता मिले इसके लिए पढ़ाई में मन लगाएं। सफलताओं का ग्राफ 80 प्रतिशत तक रहेगा। 
माह की 3 और 4 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें