फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Horoscope Today 01 February 2021: इन पांच राशियों के लिए शुभ है माह का पहला दिन, होगा धनलाभ

Mon, 01 Feb 2021 10:00 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज दिन सोमवार और माघ माह कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है। चंद्र देव कन्या राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं ग्रहों की चाल के कारण कैसा रहेगा आज का दिन।
विज्ञापन

2 of 13
मेष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज रात्रि को जीवनसाथी के स्वास्थ्य में खराबी होने के कारण आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है, इसलिए आज का दिन आप परोपकार के कार्यों में व्यतीत करेंगे। कार्य के क्षेत्र में भी कुछ परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं, जिससे परेशान होकर आपके कुछ साथी कर्मचारियों का मूड भी खराब हो सकता है, लेकिन आपके अच्छे व्यवहार के कारण आप वहां का माहौल सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।

विज्ञापन

3 of 13
वृष दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज सायंकाल के समय आपके घर में किसी प्रशिक्षित अतिथि का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज  परिवार जनों के साथ सुखद समय बीतायेगे। आज भाग्य आपका साथ देगा, जिसके कारण दोपहर तक आपको कोई शुभ समाचार मिलने के भी संकेत है और आज रात्रि में आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपका सम्मान बढ़ेगा।
 

4 of 13
मिथुन दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको अपने पिताजी के आशीर्वाद व उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिससे व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन व्यर्थ से बचना होगा। आज आपको  महान पुरुष के दर्शन हो सकते हैं, जिससे आपका मनोबल और बढ़ जाएगा। आपको शाम के समय से लेकर रात्रि पर्यंत तक वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी।
विज्ञापन

5 of 13
कर्क दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज शीघ्रता व भावुकता में कोई भी निर्णय ना लें, जिससे आगे चलकर आपको पछताना पड़े। आज शाम के समय से लेकर देर रात तक आपको देवों के दर्शन करने से लाभ होगा। आपकी राशि में आज बृहस्पति का सप्तम होकर परिभ्रमण करना  बड़ी मात्रा में आपको धन की प्राप्ति कराएगा, जिससे आपके कोष की स्थिति सुदृढ़ हो जाएगी।
विज्ञापन

6 of 13
सिंह दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 
आज आपको अपने खानपान पर विशेष नियंत्रण रखना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जो लोग राजनीति के क्षेत्र में हैं, आज उनको आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति अपने दायित्व को पूरा कर पाएंगे और प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और अपने रुके हुए कार्यों को संपन्न करेंगे। आज आपका शाम का समय परिजनों के दर्शन व हास -  परिहास में व्यतीत होगा।
विज्ञापन

7 of 13
कन्या दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके परिवार में मंगल कार्यों का होगा, जिससे आपको खुशी होगी और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। घर गृहस्ती में चल रही समस्या सुलझ जाएंगी जिनसे आपको राहत मिलेगी। सूर्यास्त के समय आपको अचानक से लाभ होने के योग बन रहे है। आपको कर्म उद्योग में तत्परता से लाभ मिलेगा। आज के दिन यदि कोई विपरीत स्थिति उत्पन्न होती है, तो अपने क्रोध पर काबू रखें।

8 of 13
तुला दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज भागदौड़ विशेष रूप से रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होती हुई दिख रही है। छात्रों के लिए आज शिक्षा में प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आपके लिए आज नए स्त्रोत बनेंगे, जो आपको विशेष सम्मान दिलाएगी।

9 of 13
वृश्चिक दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर आपको धन सम्मान यश और आपकी कीर्ति में वृद्धि करेगा। आपके रुके हुए कार्य सिद्ध होंगे और आपको अपने प्रियजनों से भेंट होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज यदि आप अपनी वाणी पर संयम ना रख पाए, तो आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा रात में सैर सपाटे और मौज मस्ती का अवसर भी प्राप्त होगा।

10 of 13
धनु दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 
आज गृह उपयोगी वस्तुओं पर आपका धन खर्च होगा। सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आज किसी कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण आपका तनाव पड़ सकता है, इसलिए कोई भी लेनदेन करने में सावधानी बरतें। आपका धन फंस सकता है। दिन में आज राज्य कोर्ट कचहरी के चक्कर भी काटने पड़ सकते हैं। हालांकि इसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। लोग आपको परेशान करने का प्रयास करेंगे, लेकिन आज उनके षड्यंत्र विफल होंगे।

11 of 13
मकर दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope) 
वाहनों के प्रयोग से आज सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि वाहनों के अचानक से खराब जाने से आपका खर्चा बढ़ सकता है। व्यवसाय के क्षेत्र में  अनुकूल लाभ होने से मन हर्षित होगा। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा सुदृढ़ होगी। व्यवस्था परिवर्तन की योजना आज बन रही है। सायंकाल के समय धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो जाएगा।

12 of 13
कुंभ दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 
आज आपके राशि स्वामी शनि की द्वादश में स्थिति के कारण आपकी जीवनसाथी को अक्समिक  शारीरिक कष्ट होने के कारण आपको भागदौड़ में अधिक धन खर्च की स्थिति आ सकती है। यदि आप आज कोई संपत्ति का क्रय विक्रय करने की सोच रहे हैं, तो उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार ले। सायं काल के समय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि  पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में उन्हें अभी कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन

13 of 13
मीन दैनिक राशिफल  - फोटो : अमर उजाला
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
विद्यार्थियों को आज मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। शाम के समय कहीं घूमने फिरने के दौरान उनको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आपका दिमाग भी शांति महसूस करेगा। माता-पिता की सलाह और उनका आशीर्वाद आप के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। वैवाहिक जातकों के लिए आज का दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। आज के दिन आप आस पासकी यात्रा भी कर सकते हैं। बिजनेस में प्रोग्रेस होगी, जिससे आप काफी खुश होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें