rashifal 2020
कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए माह मिलाजुला फल कारक रहेगा। इस महीने कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से बचें। किसी भी तरह के विवादों में न उलझें। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें, शादी विवाह से संबंधित मामलों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं यह अल्पकालिक रहेंगी। परेशान ना हो। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अग्नि, विष एवं दवाओं के रिएक्शन से बचें। माह की 23, 24 तारीखें अशुभ।