ख्याति के पुत्र शुक्र 1 सितंबर 2018 की मध्य रात्रि से अपनी ही राशि तुला में चार महीनों के लिए विराजित होने जा रहे हैं। शुक्र चार महीनों में नौ राशियों पर अपनी विशेष कृपा बरसायेंगे लेकिन स्वग्रही होने के कारण बाकी की तीन राशियाँ भी इनकी कृपा का पात्र होंगी। शुक्र के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव सिनेजगत, कला-संगीत, परिवहन, खानपान, फैशन डिजाइनिंग, खेल-कूद, आदि से जुड़े लोगों पर पड़ेगा। हालांकि शुक्र के राशि परिवर्तन से मच्छरों से उत्पन्न होने वाली बीमारियों का प्रकोप बढ़ेगा। आइए जानते हैं कि तुला राशि में आने के बाद शुक्र विभिन्न राशियों के लिए क्या सौगात लाए हैं —