फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dwidwadash Drishti Yog: बुध-मंगल योग से इन राशियों को होगा बड़ा फायदा, मिलेगी करियर और धन में तरक्की

Mon, 20 Jul 2026 04:01 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Dwidwadash Drishti Yog: द्विद्वादश दृष्टि योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए खास तौर पर लाभकारी रहेगा और उनके करियर तथा आर्थिक जीवन में उन्नति के द्वार खुल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका अधिक लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
1 of 5
Dwidwadash Drishti Yog - फोटो : AI
Dwidwadash Drishti Yog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति और उनकी परस्पर दृष्टि से कई प्रकार के योग बनते हैं, जो व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण योग है द्विद्वादश दृष्टि योग, जिसे सामान्यतः शुभ फल देने वाला माना जाता है। यह योग बनने पर धन, समृद्धि और प्रगति के संकेत मिलते हैं। 22 जुलाई को बुद्धि और वाणी के कारक बुध तथा ऊर्जा और साहस के प्रतीक मंगल के विशेष संयोग से यह शुभ योग बनने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इसका प्रभाव कुछ राशियों के लिए खास तौर पर लाभकारी रहेगा और उनके करियर तथा आर्थिक जीवन में उन्नति के द्वार खुल सकते हैं। आइए जानते हैं किन राशियों को इसका अधिक लाभ मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 5
वृषभ राशि - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह योग बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप हर कार्य को पूरे उत्साह के साथ पूरा करेंगे। लंबे समय से अटके कार्य अब पूरे हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे और आपकी सराहना करेंगे। आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं, जिससे धन लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को भी अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मिथुन राशि - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह योग आय में बढ़ोतरी का संकेत दे रहा है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। साझेदारी में किए गए कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। इस अवधि में लिए गए निर्णय आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है। निवेश से भी अच्छे रिटर्न मिलने के योग बन रहे हैं।

4 of 5
सिंह राशि - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह योग कई अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ आपके सपनों को साकार होने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है। व्यापार में भी आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और अचानक से धन लाभ के योग बन सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मीन राशि - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए यह समय प्रगति और सफलता का संकेत दे रहा है। व्यापार में उन्नति के अच्छे अवसर मिल सकते हैं और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होंगे। रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और नए काम की शुरुआत के लिए यह समय अनुकूल है। विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्ति के योग हैं और पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। साथ ही, स्वास्थ्य में भी सुधार के संकेत मिल रहे हैं और नई नौकरी के अवसर सामने आ सकते हैं।

Most Attractive Mulank: इस मूलांक के लोग अक्सर होते हैं हर किसी के क्रश, शादी के बाद भी रहते हैं आकर्षक
Numerology: अब पांच महीनों तक इस मूलांक वालों की रहेगी बल्ले-बल्ले, गुरु के गोचर से चमकेगी किस्मत

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें