Diwali Lucky Horoscope 2025: रौशनी-दीयों का पर्व दिवाली कार्तिक अमावस्या पर मनाया जाता है। इस बार 20 अक्तूबर 2025 को दिवाली है। यह दिन न केवल धार्मिक बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से भी खास है। दरअसल, दिवाली पर कई ग्रह अपनी चाल से 12 राशियों पर प्रभाव डालेंगे। इस दौरान गुरु बृहस्पति कर्क में गोचर करेंगे, जिसके हंस राजयोग का निर्माण होगा। इसके अलावा मन के कारक चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। यहां शुक्र के होने से दोनों ग्रहों की युति होगी, जिससे कलात्मक योग का निर्माण होगा। वहीं ग्रहों के राजा सूर्य तुला राशि में बुध के साथ 'बुधादित्य राजयोग' का संयोग बना रहे हैं। इसके अलावा दिवाली पर हस्त नक्षत्र और वैधृति योग भी बना रहेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों को धन लाभ, वाहन सुख या किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। आइए इन लकी राशियों के बारे में जानते हैं।