साल 2025 में यह अमावस्या तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्तूबर की शाम 5:55 बजे तक रहेगी।
- फोटो : adobe
दिवाली 2025 कब है?
पंचांग के अनुसार, दिवाली हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। साल 2025 में यह अमावस्या तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्तूबर की शाम 5:55 बजे तक रहेगी। लेकिन दिवाली मनाने के लिए केवल अमावस्या का होना ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि यह देखना जरूरी होता है कि वह तिथि प्रदोष काल में आ रही है या नहीं। इस बार 20 अक्तूबर को ही अमावस्या तिथि प्रदोष काल में पड़ रही है, इसलिए इसी दिन दिवाली मनाना शुभ और शास्त्रसम्मत माना गया है। यदि उसी दिन शाम के समय प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाती, तो पंचदिवसीय दिवाली पर्व का महत्व नहीं रहता। चूंकि 20 अक्तूबरको न केवल अमावस्या है, बल्कि वह प्रदोष काल से युक्त भी है, इसलिए लक्ष्मी पूजन और दीपावली उत्सव के लिए यही दिन सर्वश्रेष्ठ है।