Trigrahi Yog On Diwali 2026: साल 2026 में दीपावली का त्योहार 8 नवंबर को मनाया जाएगा। इससे ठीक एक दिन पहले यानी 7 नवंबर को तुला राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण होने जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस योग में सूर्य, बुध और चंद्रमा एक साथ मौजूद रहेंगे। दरअसल, सूर्य और बुध पहले से ही तुला राशि में विराजमान हैं। वहीं, 7 नवंबर की शाम 5 बजकर 15 मिनट पर चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेंगे। इस तरह तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को कुछ राशियों के लिए विशेष फलदायी माना जा रहा है। आइए जानते हैं किन चार राशियों को इसका लाभ मिल सकता है।