Diwali 2026: धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात राशि के अनुरूप कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का संचार हो सकता है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातक दिवाली पर कौन-से उपाय कर सकते हैं और उनके लिए कौन-सा मंत्र शुभ माना जाता है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Diwali 2026 Rashi Anusar Upay: इस वर्ष दीपावली का पर्व 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपों का यह त्योहार मनाया जाता है। इस दिन घरों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है।
धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, दिवाली की रात राशि के अनुरूप कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का संचार हो सकता है। माना जाता है कि इन उपायों से संबंधित ग्रहों को अनुकूल बनाने और धन-करियर से जुड़ी परेशानियों को दूर करने की कामना की जाती है। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के जातक दिवाली पर कौन-से उपाय कर सकते हैं और उनके लिए कौन-सा मंत्र शुभ माना जाता है।
मेष राशि के जातक दिवाली की रात हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही मां लक्ष्मी को लाल गुलाब अर्पित करें। मान्यता है कि इससे साहस बढ़ाने और आर्थिक उन्नति की कामना पूरी करने में सहायता मिलती है।
मंत्र: ॐ ह्रीं श्रीं नमः
विज्ञापन
3 of 13
10 अगस्त का राशिफल
- फोटो : amarujala
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातक आर्थिक मजबूती और भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी को सफेद कमल अर्पित करें। इसके साथ श्री सूक्त का पाठ करना भी शुभ माना जाता है।
मंत्र: ॐ ऐं श्रीं नमः
4 of 13
10 अगस्त का राशिफल
- फोटो : amarujala
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातक दिवाली पर भगवान गणेश को दूर्वा और हरी इलायची चढ़ाएं। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों को हरी वस्तुओं का दान करें। इसे व्यापार और नौकरी में आने वाली रुकावटें दूर करने का उपाय माना जाता है।
मंत्र: ॐ श्रीं क्लीं नमः
विज्ञापन
5 of 13
10 अगस्त का राशिफल
- फोटो : amarujala
कर्क राशि (Cancer)
धन संचय और मानसिक शांति की कामना के लिए कर्क राशि के जातक चांदी के पात्र में कच्चा दूध और चावल रखकर मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें।
मंत्र: ॐ ह्रीं नमः
विज्ञापन
6 of 13
10 अगस्त का राशिफल
- फोटो : amarujala
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातक दिवाली के दिन तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल चढ़ाएं। शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं और जरूरतमंदों को मिठाई बांटें। इससे मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में सफलता की कामना की जाती है।
मंत्र: ॐ ह्रीं सूर्याय नमः
विज्ञापन
7 of 13
10 अगस्त का राशिफल
- फोटो : amarujala
कन्या राशि (Virgo)
नौकरी और कारोबार में तरक्की की इच्छा रखने वाले कन्या राशि के जातक कमलगट्टे की माला से मां लक्ष्मी के बीज मंत्र का जाप करें। साथ ही मंदिर में हरी मूंग की दाल का दान करें।
मंत्र: ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
8 of 13
10 अगस्त का राशिफल
- फोटो : amarujala
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातक मां लक्ष्मी को इत्र और सफेद मिठाई अर्पित करें। घर की उत्तर दिशा को साफ-सुथरा रखकर वहां दीपक जलाएं। मान्यता है कि इससे धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।
मंत्र: ॐ श्रीं कमले नमः
9 of 13
10 अगस्त का राशिफल
- फोटो : amarujala
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातक दिवाली की रात हनुमान चालीसा का पाठ करें और मां लक्ष्मी को लाल गुड़हल के फूल चढ़ाएं। इसे करियर की बाधाएं दूर करने और भाग्य मजबूत बनाने से जोड़कर देखा जाता है।
मंत्र: ॐ ह्रीं क्लीं नमः
10 of 13
10 अगस्त का राशिफल
- फोटो : amarujala
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातक भगवान विष्णु के मंदिर में पीले वस्त्र या हल्दी की गांठ का दान करें। इसके अलावा पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना भी शुभ माना जाता है। इससे ज्ञान और कार्यक्षेत्र में प्रगति की कामना की जाती है।
मंत्र: ॐ शं शनैश्चराय नमः
11 of 13
10 अगस्त का राशिफल
- फोटो : amarujala
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातक दिवाली पर काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं और शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं। मान्यता है कि इन उपायों से नौकरी और कारोबार में स्थिरता आती है।
मंत्र: ॐ श्रीं क्लीं नमः
12 of 13
10 अगस्त का राशिफल
- फोटो : amarujala
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातक पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और शाम को जरूरतमंदों को अनाज दान करें। इसे कर्ज से राहत और आमदनी के नए अवसरों की कामना से जोड़ा जाता है।
मीन राशि के जातक दिवाली पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को केसर वाली खीर का भोग लगाएं। इसके बाद जरूरतमंद लोगों को पीले रंग की वस्तुओं का दान करें। इससे धन-धान्य और करियर में उन्नति की कामना की जाती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।