सभी ग्रहों में शनि ऐसे ग्रह हैं जो किसी एक राशि में सबसे ज्यादा दिनों तक रहते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शनि के एक राशि में इतने समय तक रहने के कारण जातकों के जीवन पर प्रभाव भी काफी रहता है। शनि ढाई साल तक किसी एक राशि में रहने के दौरान समय-समय पर वक्री और मार्गी भी होते हैं, जिसका भी असर सभी 12 राशियों के ऊपर होता है।
आपको बता दें कि शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं, जो जून 2024 में वक्री हुए थे और अब दिवाली के बाद न्याय के देवता शनि मार्गी होने जा रहे हैं। शनिदेव 15 नवंबर को शाम 5 बजकर 9 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होने पर इसका सभी 12 राशियों के ऊपर प्रभाव होगा, लेकिन कुछ राशि वालों पर शनि के मार्गी होने से विशेष लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने पर किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं।