फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली बाद शनिदेव के मार्गी होने पर इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, लाभ के मिलेंगे भरपूर मौके

Mon, 07 Oct 2024 02:50 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Shani Margi 2024: शनि मार्गी - फोटो : अमर उजाला
सभी ग्रहों में शनि ऐसे ग्रह हैं जो किसी एक राशि में सबसे ज्यादा दिनों तक रहते हैं। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं, फिर इसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शनि के एक राशि में इतने समय तक रहने के कारण जातकों के जीवन पर प्रभाव भी काफी रहता है। शनि ढाई साल तक किसी एक राशि में रहने के दौरान समय-समय पर वक्री और मार्गी भी होते हैं, जिसका भी असर सभी 12 राशियों के ऊपर होता है। 

आपको बता दें कि शनि अभी अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में हैं, जो जून 2024 में वक्री हुए थे और अब दिवाली के बाद न्याय के देवता शनि मार्गी होने जा रहे हैं। शनिदेव 15 नवंबर को शाम 5 बजकर 9 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होने  पर इसका सभी 12 राशियों के ऊपर प्रभाव होगा, लेकिन कुछ राशि वालों पर शनि के मार्गी होने से विशेष लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं शनि के मार्गी होने पर किन-किन राशि वालों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
15 नवंबर को शनि के मार्गी होने पर मिथुन राशि के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ मिलने के संकेत हैं। शनिदेव की विशेष कृपा होगी और भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आपके अधूरे पड़े हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आपको कार्यक्षेत्र में शुभ परिणाम के मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अवसर मिल सकते हैं या फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति व्याप्त होगा। घर-परिवार में आपके काम की बदौलत आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के लोगों के लिए शनि का मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं है। पहले के मुकाबले आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। धन कमाने के कई मौके आपके हाथ लगेंगे। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनके लिए नए अवसरों की प्राप्ति होगी, जिसमें उन्हें अच्छा वेतन और अच्छा पद प्राप्त हो सकता है। आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कोई नया काम शुरू हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। मकान और वाहन का सुख आपको प्राप्त हो सकता है। 

4 of 6
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
शनि का मार्गी होना आपके लिए लाभदायक रहने वाला साबित होगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आपकी आय में इजाफा और कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में लाभ और पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। किसी काम को सफल बनाने में आपको अपने घर से सदस्यों और दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। शनिदेव की विशेष कृपा आपके ऊपर रहेगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
शनिदेव को दो राशियों का स्वामित्व प्राप्त है कुंभ और मकर राशि। ऐसे में मकर राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही शुभ साबित होगा। कार्यों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी और समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके जीवन में अब जो पिछले कुछ महीनों से धन से जुड़ी कुछ समस्याएं आ रही थी वह अब दूर होंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार और शत्रुओं पर विजय हासिल होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
शनि का मार्गी होना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आय में बढ़ोतरी के योग हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर आपकी पद-प्रतिष्ठा में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिल सकता है। कार्यों में आने वाली सभी तरह की बाधाएं अब दूर होंगी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें