फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dakshinmargi Budh: ग्रहों के राजकुमार हुए दक्षिणमार्गी, इन राशियों को धनलाभ के साथ करियर में भी मिलेगी तरक्की

Fri, 04 Jul 2025 01:42 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dakshinmargi Budh: बुध ग्रह 4 जुलाई से दक्षिणमार्गी हो गए हैं, जिससे वाणी, बुद्धि और धन के मामलों में बदलाव आने वाला है। यह स्थिति व्यापार, लेन-देन और आर्थिक फैसलों को तेजी से प्रभावित करेगी।
 
विज्ञापन
1 of 6
दक्षिणमार्गी बुध का राशियों पर प्रभाव - फोटो : adobe stock
DakshinMargi Budh Ka Rashiyon Par Prabhav: हर ग्रह समय-समय पर न सिर्फ राशि परिवर्तन करता है, बल्कि अपनी चाल और दिशा में भी बदलाव करता है। ठीक वैसा ही कुछ अब बुध ग्रह के साथ हो रहा है। 4 जुलाई 2025 को बुध अपनी दिशा में बड़ा परिवर्तन कर रहे हैं। अब तक उत्तर की ओर गति कर रहे बुध, आज से दक्षिण दिशा की ओर मुड़ जाएंगे। इस खगोलीय स्थिति को ही 'बुध का दक्षिणमार्गी होना' कहा जाता है। यह परिवर्तन न सिर्फ खगोलशास्त्र की दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इसका प्रभाव सीधे तौर पर हमारी बुद्धि, वाणी, व्यवसाय और आर्थिक निर्णयों पर भी पड़ेगा।
Ashadha Gupt Navratri 2025: गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि आज, जानें मुहूर्त और पूजा विधि
बुध के इस दक्षिणमार्गी होने का असर सभी राशियों पर दिखाई देगा, लेकिन पांच राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह बदलाव बेहद शुभ साबित हो सकता है। इनके लिए यह समय नई योजनाओं के सफल होने, बातचीत में प्रभाव बढ़ने और आय के स्रोत खुलने का संकेत दे रहा है। यदि आप भी उन्हीं राशियों में से हैं, तो समझिए आने वाले दिन आपके लिए सौभाग्य और समृद्धि लेकर आ रहे हैं।
Millionaire Palmistry: हथेली पर ये धन त्रिकोण देता है करोड़पति बनने के संकेत, जानें कहां होता है
विज्ञापन

2 of 6
वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा हो सकती है। - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
बुध की दक्षिणमार्गी चाल वृषभ राशि के जातकों के लिए करियर में नई दिशा लेकर आएगी। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे और सार्वजनिक रूप से आपकी प्रशंसा हो सकती है। यदि आप विदेश में नौकरी या पढ़ाई के लिए प्रयासरत हैं, तो इस समय आपको शुभ समाचार मिल सकता है। विदेश यात्रा, छात्रवृत्ति या उच्च शिक्षा के योग प्रबल हैं। आपकी वाणी में मधुरता और प्रभाव दोनों बढ़ेगा, जिससे आप अपने विचारों को बेहतर ढंग से लोगों के सामने रख सकेंगे। आर्थिक रूप से भी यह समय आपको स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करेगा।
विज्ञापन

3 of 6
आपकी आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के लिए बुध का दिशा परिवर्तन आर्थिक रूप से अत्यंत लाभदायक सिद्ध होगा। आपकी आमदनी में वृद्धि के संकेत हैं और पुराने निवेश से लाभ मिलने की संभावना बन रही है। यदि कोई धन राशि पहले से रुकी हुई थी, तो अब उसके मिलने के प्रबल योग हैं। छात्रों के लिए यह समय एकाग्रता और ज्ञान में वृद्धि का है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है और नई विषयवस्तु को समझने में रुचि बढ़ेगी। इस समय अपनी वाणी और व्यवहार में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। 

4 of 6
नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, पदोन्नति या मनचाहा स्थानांतरण संभव है। - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि पर बुध की विशेष दृष्टि होती है, क्योंकि यह आपकी स्वामी ग्रह भी हैं। अब जब बुध दक्षिण की ओर गति कर रहे हैं, यह समय आपके लिए प्रगति और मान-सम्मान का संकेत दे रहा है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, पदोन्नति या मनचाहा स्थानांतरण संभव है। जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें ग्राहकों की संख्या बढ़ाने और लाभ अर्जित करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और पारिवारिक जीवन में भी सम्मान मिलेगा। कुछ जातकों के लिए विवाह या सगाई जैसे शुभ योग भी बन सकते हैं। पति-पत्नी के बीच तालमेल और समझ बेहतर होगी।
विज्ञापन

5 of 6
नौकरी करने वाले लोगों के लिए पदोन्नति या विशेष ज़िम्मेदारी मिलने के योग हैं। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए बुध का दक्षिणमार्गी होना व्यवसाय और करियर में नई ऊँचाइयाँ छूने का अवसर लेकर आएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी डील मिलने या व्यापार विस्तार का अवसर मिल सकता है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए पदोन्नति या विशेष ज़िम्मेदारी मिलने के योग हैं। यह समय आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, जिससे आप अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से रख पाएंगे। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य और मिठास बढ़ेगी, जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा और रिश्तों में स्थिरता आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रॉपर्टी, घर या वाहन खरीदने की योजना अब साकार हो सकती है। - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बुध की दिशा में यह बदलाव विशेष रूप से आर्थिक लाभ देने वाला साबित हो सकता है। यदि कोई धन लंबे समय से अटका हुआ है, तो अब वह आपको प्राप्त हो सकता है। प्रॉपर्टी, घर या वाहन खरीदने की योजना अब साकार हो सकती है। यह समय उन लोगों के लिए भी शुभ है जो अपने परिवार के साथ नया घर बसाने की योजना बना रहे हैं। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। कुल मिलाकर यह समय आपको एक मजबूत और स्थिर आर्थिक आधार प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें