फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ketu Transit 2025: कुंभ समेत इन राशि वालों पर जनवरी तक मेहरबान रहेंगे केतु, नौकरी के मिलेंगे नए अवसर

Thu, 03 Jul 2025 05:53 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Ketu Gochar 2025 In Purvafalguni Nakshatra: जुलाई महीने में जहां देव गुरु बृहस्पति उदय और शनि वक्री होंगे, वहीं छाया ग्रह केतु भी अपनी चाल में बड़ा बदलाव करेंगे। वह 20 जुलाई 2025 को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
ketu Transit 2025 - फोटो : adobe stock
ketu Transit 2025: जुलाई महीने में जहां देव गुरु बृहस्पति उदय और शनि वक्री होंगे, वहीं छाया ग्रह केतु भी अपनी चाल में बड़ा बदलाव करेंगे। वह 20 जुलाई 2025 को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के चौथे चरण में प्रवेश होने जा रहे हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक केतु 20 जुलाई को शाम में 5 बजकर 12 मिनट पर इस नक्षत्र में आएंगे। इसके बाद 25 जनवरी तक भी वह पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में मौजूद रहेंगे। चूंकि पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सुख-सौभाग्य के कारक शुक्र का है, इसलिए जातकों के धन-धान्य में वृद्धि और वैवाहिक जीवन में खुशखबरी की संभावनाएं बन सकती हैं। यही नहीं जातकों को भौतिक सुख में बढ़ोतरी और यश की प्राप्ति होगी। लंबे समय से अटके काम, कोर्टे के मामलों से राहत और तनाव से मुक्ति मिल सकती हैं। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

पढ़ें- आज का राशिफल
विज्ञापन

2 of 4
केतु के गोचर से वृषभ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि पर प्रभाव
केतु के गोचर से वृषभ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। घर में किसी शुभ काम में यदि बाधा आ रही थी, तो वह दूर होगी। केतु के प्रभाव से भौतिक सुख बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। इस समय आप टैलेंट से कमाई करने में सफल रहेंगे। आगे बढ़ने के नए अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर भी राहत मिलेगी। यदि पहले किसी कारण से तनाव या दूरी बनी थी, तो अब वह सुलझ सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
केतु के गोचर से आपको नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि पर प्रभाव
केतु के गोचर से मिथुन राशि वालों को नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। वेतन में वृद्धि होगी। आप वाहन या जमीन खरीदने की योजना बना सकते है। आपकी योजनाएं साकार होती नजर आएंगी। केतु के प्रभाव से धन लाभ की संभावना भी प्रबल है। विलासिता की चीजों में बढ़ोतरी हो सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। नए रिश्ते में जा सकते हैं।

Kuber Dev Lucky Zodiac Signs: कुबेर देव की कृपा से चमकती हैं इन राशियों की किस्मत, कभी नहीं होती धन की कमी
विज्ञापन

4 of 4
कुंभ राशि के लिए यह समय कल्याणकारी रहने वाला है। - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि पर प्रभाव
कुंभ राशि के लिए यह समय कल्याणकारी रहने वाला है। सुख-सौभाग्य में वृद्धि से लेकर भाग्योदय होने की पूरी संभावना है। अगर आपके किसी निवेश को किया था, तो बड़ी धनराशि मिल सकती है। नेटवर्किंग आपके लिए नए अवसरों का द्वार खोल सकती है। यह समय रचनात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेगा। व्यापार करने वालों को विशेष लाभ के संकेत हैं। यात्रा पर जाने की प्लानिंग सफल होगी। सभी काम मनचाहे तरीके से पूरे होंगे।
Guru Uday 2025: 9 जुलाई से कन्या सहित इन राशि के लोग रहें अलर्ट, गुरु होंगे उदय


Rajyog 2025: शुक्र के वाशि और उभयचरी योग से बने 3 राजयोग, इन राशियों की बदल जाएगी तकदीर
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें