Bhagwan Vishnu ke Mantra: देवउठनी एकादशी को हिंदू धर्म में बेहद शुभ और महत्वपूर्ण तिथि माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागृत होते हैं। इसके साथ ही विवाह, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्यों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। वर्ष 2026 में देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। इस पावन अवसर पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने का विशेष महत्व है।
मान्यता है कि एकादशी के दिन श्रीहरि के नाम का स्मरण और उनके मंत्रों का जाप करने से जीवन में सकारात्मकता आती है। इससे मन को शांति मिलने के साथ सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति की कामना भी की जाती है। अगर आप भी देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं, तो पूजा के दौरान इन पांच मंत्रों का जाप कर सकते हैं। आइए जानते हैं श्रीहरि के इन प्रभावशाली मंत्रों के बारे में।