फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा दिसंबर महीने का पहला हफ्ता

Tue, 03 Dec 2019 04:35 AM IST
योगेश जोशी पंडित राम मनी पांडे, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
दिसंबर के पहले सप्ताह में 12 राशियों पर इनके गोचर एवं योगों का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण
शास्त्र कहते हैं कि मन ही मनुष्य के बंधन और मोक्ष का कारण है। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार मन के स्वामी चंद्रमा हैं जिनका सभी ग्रहों में श्रेष्ठतम स्थान है। चंद्रमा के गोचर और उनकी कलाओं के आधार पर अन्य ग्रहों से बनने वाले योगों के फलस्वरूप ही सभी राशियों का फलादेश जाता जाता है। दिसंबर के पहले सप्ताह में 12 राशियों पर इनके गोचर एवं योगों का प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

विज्ञापन

2 of 13
राशि
यह सप्ताह व्यावसायिक और व्यापारिक संदर्भ में भागमभाग की स्थिति से युक्त रहेगा। आप भाग्य की अपेक्षा कर्म पर भरोसा करके काम करेंगे और अपनी पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करेंगे, जो आपको हर हल में सफल बनाएगा। इस सप्ताह आप में से कुछ को आय में अनियमितता का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते हैं। छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। परिवार में बच्चों की वजह से थोड़ी कटुता आएगी। पारिवारिक रिश्तों खुशनुमा माहौल बना रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह संतोषजनक रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
राशि
पूरा सप्ताह बेहतरीन रहेगा। रुका हुआ कार्य बनेगा प्रतीक्षित योजनाएं भी फलीभूत होंगी। जिधर भी जाएंगे मान सम्मान की वृद्धि होगी सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी यदि आप भी आती है तो प्रतियोगिता हेतु प्रयास कर सकते हैं सफलता की संभावना सर्वाधिक है, मध्य में कुछ पारिवारिक कलह बढ़ सकती है इसे ग्रहयोग समझकर तूल ना दें। सप्ताह के अंत में और सुधार हो जाएगा 20 तारीख मानसिक तनाव वाली है।

4 of 13
मिथुन
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा कहा जाएगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर, ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नींद का पूरा लुत्फ आप ले पाएंगे। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य रहेगा। नौकरी में तरक्की मिलने के आसार बन रहें हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ा असहज वाली स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
आपके लिए संपूर्ण सप्ताह वरदान की तरह आया हुआ है, इसलिए बड़े से बड़ा कार्य अथवा व्यापार आरंभ करना चाहें तो समय अनुकूल रहेगा। आपके लिए गए निर्णय पूर्णतः कामयाब रहेंगे, विदेश यात्रा देशाटन का संयोग बनेगा परिवार में मांगलिक कार्यों एवं नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी, फिर भी 24 तारीख का दिन कुछ शुभ रहेगा इस दिन अधिक तनाव लेने से बचें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य कहा जा सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद करने के लिए करें। नए विचार और नई सोच के साथ नए कार्यो का सृजन होगा। धन का उपयोग व्यर्थ के कार्यों में न करें वरना आगे समस्या आ सकती है। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो जाएगा। अध्यापन का कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। थोक व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे। 
विज्ञापन

7 of 13
राशि
आपके लिए सप्ताह के आरंभ में ही शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी, प्रेम विवाह का योग बनेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए सप्ताह का आरंभ बेहतरीन रहेगा किंतु, मध्य मानसिक तनाव देगा, स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें सप्ताह के अंत में सफलताओं में बढ़ोतरी होगी शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नए कार्य अथवा व्यापार का शुभारंभ करना चाहें तो सफलता के सर्वाधिक योग हैं फिर भी 21 तारीख अशुभ रहेगी।

8 of 13
राशि
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा नहीं कहा जाएगा। विवाद में फंसे लोगों के लिए राहत का समय रहेगा। इस समय किसी को उधार कुछ भी न दें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सामान्य समय है। अगर आपके जीवनसाथी का मन खिन्न है और चाहते हैं की दिन सामान्य गुजरे, तो चुप्पी साधे रहें। धन के मामले में यह सप्ताह अच्छा नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय व्यस्तता भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ तकरार का माहौल रहेगा। प्रेमियों के लिए यह समय उलझनों से भरा रहेगा। इस समय अत्यधिक व्यस्तता के कारण मानसिक थकान महसूस होगी।

9 of 13
राशि
संपूर्ण सप्ताह बेहतरीन रहेगा। आरंभ में विदेश यात्रा के योग भाग्य में उन्नति और मध्य में कार्य व्यापार में बढ़ोतरी एवं उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेंगा। काफी दिनों से प्रतीक्षित पड़े हुए कार्यो का निपटारा हो सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि से आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी, अंत में अधिक खर्च और भागदौड़ बढ़ सकता है अतः अपव्यय से बचें सप्ताह की 24 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।

10 of 13
राशि
आपके लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जा सकता है। विवाद, मतभेद और दूसरों की कमियां निकालने की आदत को  नजरअंदाज करें। आपका स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लंबी कर सकता है। किसी को खुद पर इतना नियंत्रण न दें, कि वह आपको नाराज कर सके और जिसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। यह समय आर्थिक समस्याओं से निपटने का है। व्यवसाय में गिरावट आएगी। नौकरी करने वाले इस समय आराम महसूस करेंगे। जीवनसाथी का रवैया आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। प्रेम में प्रेमीजन कुछ नयापन महसूस करेंगे। आंखों की समस्या आपको तकलीफ दे सकती है।

11 of 13
राशि
आपके लिए सप्ताह का आरंभ कुछ मानसिक तनाव वाला रहेगा, कार्यक्षेत्र में आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं अथवा षड्यंत्र का शिकार भी बनाने से परहेज नहीं करेंगे। मध्य भाग्य वृद्धि की दृष्टि से बेहतरीन रहेगा धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे नौकरी में पदोन्नति एवं नई सर्विस प्राप्ति के योग बनेंगे, अंत उच्च अधिकारियों से इस सहयोग दिलाएगा। 19 नवंबर का दिन कुछ अशुभ रहेगा।

12 of 13
राशि
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। जीवनसाथी आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहयोग करेगा। संतान पक्ष से आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नए कार्य का प्रारंभ इस सप्ताह आपको सफलता दिलाएगा। कुछ बड़े सौदे इस सप्ताह होने के अवसर बनेंगे। इस सप्ताह आपकी आमदनी में धीमी प्रगति रहेगी। खान- पान संयमित रखें। मार्केटिंग की नौकरी करने वालों के लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। व्यवसाय करने वाले उधारी न करें। दांप्तय जीवन में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
सप्ताह बेहतरीन रहेगा। पद एवं गरिमा की वृद्धि होगी नौकरी में पदोन्नति के भी योग है। किसी भी अन्य सर्विस के लिए आवेदन करना चाहें तो सफल रहेगें। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा, उच्चाधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार के लिए भी अवधि वरदान की तरह है। अंत में अधिक भागदौड़ एवं अपव्यय से आर्थिक तंगी भी आ सकती है, इसके लिए सावधान रहें फिर भी 23 तारीख कुछ अशुभ रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें