फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

December Monthly Rashifal: दिसंबर में बनेगा चार राजयोग, इन राशि वालों के लिए बहुत शुभ साबित होगा महीना

Mon, 20 Nov 2023 04:25 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
दिसंबर में ग्रहों का संयोग - फोटो : अमर उजाला
जल्द ही साल 2023 का आखिरी महीना दिसंबर आने वाला है और यह महीना कुछ लोगों के लिए बहुत ही खास रहने वाला साबित हो सकता है। दरअसल वैदिक पंचांग के अनुसार दिसंबर में 4 राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन और बदलती हुई चाल से समय-समय पर शुभ योग और राजयोग का निर्माण होता है। दिसंबर में मंगल, शनि, शुक्र और गुरु और चंद्र की युति से राजयोग बनेगा। दिसंबर में मंगल ग्रह से रूचक राजयोग, शनि ग्रह से शश राजयोग, शुक्र ग्रह से मालव्य राजयोग और गुरु-चंद्र की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा। इन चार तरह के राजयोग से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां हैं जिनके ऊपर इन चार राजयोग का शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना बहुत ही शुभ और शानदार तरीके से बीतेगा। चार राजयोग से मेष राशि के लोगों को हर एक क्षेत्र में शानदार सफलताएं हासिल होंगी। करियर और कारोबार में उन्नति मिलेगी। धन लाभ के बेहतरीन मौके आपके हाथ में आएंगे। शुभ समाचार मिलने के योग हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े मुद्दे का हल आपको प्राप्त होगा।
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
दिसंबर के महीने में बनने वाले राजयोग का सबसे ज्यादा फायदा तुला राशि के जातकों को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलताएं हासिल होंगी। कड़ी मेहनत का फल आपको इस माह जरूर मिलेगा जिस कारण से आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आएंगे जिसे आप स्वीकार्य अवश्य करें। सुख-वैभव और सभी तरह की भौतिक सुख प्राप्त करने का यह महीना होगा। इस माह आपके व्यक्तित्व में गजग का निखार देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
दिसंबर का महीना धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। राजयोग के निर्माण से आपके खाते में अच्छा धन एकत्रित होने के शुभ संकेत हैं। आपकी आय में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि का महीना साबित होगा। वहीं जो लोग किसी काम-धंधे आदि में लगे हुए हैं उनके लिए यह महीना किसी वरदान से कम नहीं है। समाज में अच्छा मान-सम्मान और सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति का महीना साबित होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें