फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृश्चिक राशि वालों केे काम को आज परख जाएगा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Tue, 09 May 2017 09:59 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र - फोटो : getty images
जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
Trending Videos
विज्ञापन

मेष राश‌िः विदेश से मिलेगा शुभ समाचार

2 of 13
मेष राश‌ि
घर पर कुछ समय से चल रही समस्याओं का अंत हो जाएगा। शांति बनाए रखने के प्रयास अब रंग लाएंगे। अगर आप एक कलाकार या हस्तशिल्पी हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। विदेश से लाभ के समाचार मिलेंगे। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेना देना है तो आज का दिन आपके लिए फायदे का है। अपना उत्पादन और ज्यादा बढ़ाने में लग जाएं ताकि ग्राहकों की मांग पूरी कर सकें। आज आपको त्वचा से सम्बन्धित बीमारी हो सकती है खासकर अगर आपकी त्वचा तैलीय है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः जमीन जायदाद के कागजों को ध्यान से देखें

3 of 13
वृष राश‌ि
परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जाने से आपके रिश्तों में और मजबूती आएगी। आज आप अपने काम को या कार्यक्षेत्र को बदलने की बात सोच सकते हैं। यदि आप वर्तमान काम को छोड़ते हैं तो ये याद रखिये कि इस दौरान रिश्तों में किसी किस्म की खटास जैसी स्थिति उत्पन्न न हो। जमीन-जायदाद के मामले में उनके कागजातों को सावधानी पूर्वक अध्ययन करें क्योंकि मामूली त्रुटियां भी किसी बड़े झंझट का कारण बन सकती हैं। 

मिथुन राशिः ऋण देने के लिए दोस्ते को साफ साफ मना कर दें

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। खूब मजे करें।  कोई अभिन्न मित्र या नजदीकी व्यक्ति भी आपसे ॠण मांगने आ सकता है लेकिन आप इस वक्त कुछ भी देने की स्थिति में नहीं हैं। आपको बहुत बुरा लग सकता है जब आप उसे ॠण देने से मना करते हैं, लेकिन अच्छा यह होगा कि आप उससे स्पष्ट रूप से बता दें ताकि उसके और आपके बीच कोई गलतफहमी ना रह जाए। आज आंख में दर्द हो सकता है इसलिए तनाव को कम करने की कोशिश करें। कोशिश करें कि आप समय- समय पर अपनी आंखों को आराम दें।
विज्ञापन

कर्क राशिः काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी

5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपना झुकाव किसी नए काम की ओर महसूस करेंगे। ये रुचि चेस खेलने से लेकर आसमान में उड़ने तक कुछ भी हो सकती है। ये समय अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने और कुछ मजे करने का है। आपके काम व पढ़ाई में आप पूरा मन लगा कर काम करना चाहेंगे। इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। योग विशेषज्ञ द्वारा दिए गए बहुमूल्य टिप्स आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। ध्यान रहे आप कुछ समय निकाल कर आराम जरूर करें। 
विज्ञापन

सिंह राशिः आर्थिक परेशानियां आ सकती है

6 of 13
आपका साहस और तेज सोच आपको और लोगों से बहुत आगे ले जाएगा। आपकी तीव्र बुद्धि और अच्छी सम्पेषण कला लक्ष्य प्राप्ति में आपकी मदद करेगी। आज आप और आपके पार्टनर के लिए बहुत अच्छा दिन है। कंपनी के कर्मचारियों, खासकर सरकारी कर्मचारियों को किसी काम के चलते विदेश जाना पड़ सकता है। ये काम आपके भविष्य के लिये चमत्कार के समान होगा। हाल ही में आपके दिमाग में कुछ आर्थिक परेशानियां उत्पन्न होंगी लेकिन आज आपकी सभी समस्याओं का निदान हो जायगा। जो भी हो अब आप स्वयं को आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। 
विज्ञापन

कन्‍या राश‌ि: लेन-देन ठीक रखें

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आज नई दोस्ती की नींव रखने का दिन है। आज नए व्यावसायिक व सामाजिक संबंध बनने के प्रबल संकेत हैं। आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास और आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे। आप अपना लेन-देन ठीक रखें ताकि बाजार में आपकी साख बनी रहे, विशेषकर उन लोगों के सामने जिनसे आपने बीते समय में ॠण लिये हैं। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और सकारात्मक सोच बढ़ायें।

तुला रा‌शिः निवेश की संपंत्ति बेचने का सही समय

8 of 13
तुला राश‌ि
आज आप पाएंगे कि विदेशी लोगों से आपके रिश्ते बनते जा रहे हैं। विदेश में रह रहे आपके दोस्त आपको वहां आने का निमंत्रण दे सकते हैं। यदि आप बैंक के क्षेत्र में काम करते हैं तो लंबे समय के बाद आज आपको प्रगति का मार्ग मिलेगा। यह अचल सम्पत्ति जैसे व्यवसाय को अंतिम रूप देने का समय है। यह उचित समय है जब आप अपनी निवेश की गई सम्पत्ति को बेच डालें। आज आप महसूस करेंगे कि आपकी दर्द जैसी परेशानी दूर हो जाएगी।

वृश्‍च‌िक राश‌िः आपके काम को परखा जाएंगा

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
धैर्य और दृढ़ संकल्प आज आपकी पहचान रहेंगे। आपका नम्र स्वभाव व दृढता आज सबका मन जीत लेंगे। आज आप किसी सामाजिक या पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। यहां आपको एक खास व्यक्ति मिल सकता है। आज आप अपने काम से परेशान रहेंगे। आपको महसूस होगा कि ऐसी बहुत सी बातें हैं जो कि आपके नियंत्रण में नहीं हैं, पर उनसे आपका काम प्रभावित होता है। आपको आपके काम के आधार पर परखा जाएगा, लेकिन आप सोचते हैं कि आप अपनी क्षमता के अनुसार उसे पूरा नहीं कर पाए हैं।

धनु राश‌िः पैसों का सही से हिसाब रखें

10 of 13
धनु राश‌ि
यदि आप विमानन के क्षेत्र में अपना भविष्य बनना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए है। आप अपने साक्षात्कार में सफल होकर अपने भविष्य की नई शुरूआत करेंगे। ये आपको अपनी चुनौतियों को सही तरीके से लेने का फल मिल रहा है। आप अक्सर पैसे का हिसाब-किताब रखने में भुलक्कड़ हैं इसलिए आज आप अपने खर्चे का ठीक हिसाब रखें। इसलिए बहुत जरूरी है आज से आप हर छोटे बड़े खर्चे का पूरा-पूरा हिसाब किताब रखें। आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा परन्तु पेट रोग होने की सम्भावना है। अच्छा खाएं और व्यायाम करें।

मकर राश‌िः अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आर्थिक स्थिति सही करें

11 of 13
मकर राश‌ि
अगर आप सोचते हैं कि आप किसी जगह अच्छी तरह से बस गए हैं तो एक बार फिर सोच लें। शायद आज आपको अपना घर बदलने की जरूरत पड़े। कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी लेकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। आपको दूर के फायदे को सोचकर चलना होगा, इसलिए दूसरों की प्रेरणा के बगैर ही खुद पहल करके अपने काम को आगे बढ़ाना होगा। 

कुंभ राश‌िः कोई मित्र निराश कर सकता है

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आपके परिवार का कोई सदस्य या कोई मित्र आपको निराश कर सकता है और आपके सामने कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है। उनको सजा देने की बजाय प्यार से समझाना ही ठीक होगा तभी उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ काम करने की सही क्षमता का होना। आज की आपकी सफलता सिर्फ आपकी ही नहीं वरन् समूह की है। आज के गलाकाट आर्थिक प्रतिस्पर्धा के समय में आपको सलाहकारों से सतर्क रहना होगा। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः त्वचा संबंधी बीमारी से मिलेगा आराम

13 of 13
मीन राश‌ि
आज आप अपने रास्ते की मुश्किलों को देख कर थोड़ा परेशान हो जाएंगे। अपने गुस्से को काबू में रखते हुए धैर्य और साहस से इन परेशानियों से उबरने की कोशिश करें।  जहां तक करियर का सवाल है, कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए शुभ ही रहेगा। आज अपने संवाद में सावधानी रखें, क्योंकि इसमें हुई एक चूक से आपकी तिजोरी पर असर पड़ सकता है। आज त्वचा सम्बन्धी बीमारियों में आराम होगा। परन्तु साथ ही ध्यान भी दें। सूरज से बचकर रहें यह हानिकारक हो सकता है। खान-पान में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें