फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सितारों की चाल किस राशि पर है मेहरबान, जान लीजिए

Fri, 09 Dec 2016 10:31 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
ग्रह नक्षत्र
आज स‌ितारों की चाल का क‌िस राश‌ि के व्यक्त‌ि को लाभ म‌िलने वाला है और क‌िसे होन वाला है नुकसान जान लीज‌िए।
विज्ञापन

मेष राशि: जीवन में कुछ नया होगा

2 of 13
आप शायद कुछ अधिक तनाव से गुजर रहे हैं और इस बारे में अपने किसी दोस्त से बात करना चाहते हैं। बिना हिचकिचाए अपने करीबी मित्र से बात करें। अपने प्यार को लेकर निराश हो चुके लोगों को आज आशा की किरण नजर आएगी। निराश ना हों, लोगों से मेल-जोल करें, पार्टनर मिलने की प्रबल संभावना है। आज का दिन समूह के साथ मिलकर काम करने के लिये बेहतर है। हो सकता है कि आपकी पदोन्नति समूह नायक के बतौर हो जाए। स्वयं के व्यवसाय में कार्यरत्त उद्यमियों को विदेशी प्रोजेक्ट मिल सकता है। आगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज इसकी शुरुआत के लिए बढ़िया दिन है। कोई नई नौकरी मिल सकती है या कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। आज आपके अंदर दृढ़ निश्चय और हिम्मत की कमी रहेगी। जिसकी वजह से आप कोई नया कार्य करने की क्षमता नहीं जुटा पाएंगे। आज आपको अपने साथ नरमी से पेश आना होगा। आज आपको खुद पर दृढ़ विश्वास रखने की कोशिश करनी होगी।
विज्ञापन

वृष राशि: व्यापार में मेहनत रंग लाएगी

3 of 13
आज आप कोई उत्सव मनाने के लिए तैयार हो जाइए। दोस्त और रिश्तेदार इकट्ठे हो कर खूब मजे करेंगे। आज आप व आपके साथी के लिए रोमांस भरा दिन है। यदि आप अकेले हैं तो बाहर निकल कर लोगों से मिले। आज आपको अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखना चाहिए। किसी उच्चाधिकारी से लड़ाई होने की आशंका है। आप बहुत ही तनावपूर्ण महसूस करेंगे और अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। अगर आप अपना खुद का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आप अपनी आंखें खुली रखें क्योंकि कोई भी नया तरीका आपके व्यापार को लाभ पहुंचाएगा। आज आपको स्वास्थ्य सम्बंधित अच्छी खबर मिलेगी। आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

मिथुन राशि: आज अपने गुस्से पर काबू रखें

4 of 13
आज शायद आपकी जिंदगी में कोई नया मोड़ आ सकता है। आज आपको किसी अपने या किसी अजनबी से कोई ऐसी शिक्षा मिल सकती है, जिसकी आपको जरूरत थी। वो निस्वार्थ भाव से ही आपको सलाह देंगे। अगर आप पार्टनर की खोज में हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्त्वपूर्ण है। अगर आप अपनी अपेक्षाओं में अपने पार्टनर की योग्यता के मामले में थोड़ी ढिलाई देने की सोचें तो आज आपको वैसे पार्टनर से मुलाकात हो सकती है। आपके हाथ से बाहर होती परिस्थितियां शायद आपको बहस करने पर मजबूर कर दें। आप अपने गुस्से पर काबू रखें इससे आपको ही लाभ होगा। बात को प्यार से सुलझाने की कोशिश करें। घर या गाड़ी के लिए कर्ज लेना चाहते हैं तो आवेदन करने के लिए आज का दिन अच्छा है। कार खरीदने की योजना है तो आज खरीद लें, दिन अच्छा है। आपको लगेगा कि बड़ी खरीदारी से आपके जीवन स्तर में अच्छा बदलाव आया है। हो सकता है पुराने समय से चलता आ रहा तनाव और दबाव थोड़ा कम हो जाए। हो सके तो व्यायाम करें और फिर थोड़ा आराम।
विज्ञापन

कर्क राशि: आज सब पर चलेगा आपका जादू

5 of 13
आज आप अपने ज्ञान का दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। आज का दिन इस काम के लिए शुभ भी है। आज आप कुछ नया सीखने में व्यस्त रहेंगे जिसके कारण आप अपनी रुचियों को एक नई दिशा में बढ़ता हुआ पाएंगे। आज का दिन आपके लिए बहार लाएगा। हर एक व्यक्ति आपके आकर्षण में आता नजर आएगा और आप खुद को किसी की ओर आकर्षित होता पाएंगे। आज का दिन आपके नये रिश्ते के लिए बहुत अच्छा है। आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं। आज किसी के साथ कोई साझेदारी करते हुए या कोई लेन-देन करते हुए सावधान रहें।आप निश्चिंत हो लें कि जिसके साथ आप साझेदारी कर रहें उसे आप पहले से ही जानते हैं। जहां तक पैसे का सवाल है किसी पर आंख मूंद कर विश्वास नहीं कर लेना चाहिए। आज आप कुछ ठहराव महसूस करेंगे परन्तु यह तनाव दूर करने के लिये उचित समय है, अपने दर्द को सही करने के लिये उसके कारण का पता लगाएं आपका मानसिक स्तर आप पर तनाव डाल सकता है इसलिये सावधान रहें।
विज्ञापन

सिंह राशि: अध्यात्म की ओर प्रभावित रहेंगे

6 of 13
आज आप अध्यात्म की ओर प्रभावित रहेंगे। ईश्वर के नजदीक आने की आपकी इस इच्छा से आपको बहुत शांति मिलेगी। अपने साथी के साथ रोमांस का मजा लेने के लिए छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से बचना होगा। समय रहते ऐसा करने से भविष्य के लिए आपके संबंधों की नींव मजबूत हो जाएगी। आज आप किसी करियर सलाहकार से सलाह लेने की चाह रखेंगे। ये व्यक्ति आपकी कैरियर से संबंधित सभी परेशानियों को दूर कर देगा। आप बढ़िया काम कर रहे हैं, अपने अच्छे काम के लिए खुद का थोड़ा सम्मान कीजिए। बहुत दिन से केवल अपने काम में ही व्यस्त थे। आज सब भूल कर जीवन का आनंद उठाइये। कल फिर से काम में जुटेंगे तो बहुत अच्छा अनुभव करेंगे। आप कुछ दिनों से ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं इसलिए अब आराम करने का समय है। आप बिना बात छोटी चीजों के लिए भागदौड़ न करें वरना परेशान हो सकते हैं। आप तैयार रहें और पिक्चर देखें तभी आपका शरीर भी ठीक रहेगा।
विज्ञापन

कन्या राशि: आश्यर्यजनक तरक्की के हैं योग

7 of 13
किसी प्रियजन के साथ आपके रिश्तों में खटास आ सकती है। आप जल्द ही बातों को सुलझाना चाहते हैं। पूरी समझदारी से ही इस समस्या का हल निकल सकता है। आपके पसंदीदा कामों से आज आपका साथी भी भरपूर आनन्द प्राप्त करेगा, साथ–साथ काम करने से आपसी रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। आज आपके सामने अनेकानेक नवीन अवसर आएंगे। लेकिन उनका लाभ उठाने के लिये आपको सही योजना पर अमल करना होगा। अपनी योजनाओं को अच्छे से बनाकर उनका संपूर्ण विकास होने का तरीका तय कर लीजिये। आपके व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। काम बहुत आ रहा है इसलिए समझदारी से उनका चुनाव करें आप अच्छा करेंगे। कोई छोटा सा तनाव भी आपको परेशान कर सकता है। उसे रोकने का तुरन्त प्रयास करें, क्योंकि अगर यह परेशानी बढ़ेगी तो आपको ज्यादा कष्ट हो सकता है। आपकी नाकारात्मक सोच भी आपके अच्छे स्वास्थ्य प्राप्ती के मार्ग की बाधा बन सकती है।

तुला राशि: जमीन खरीदें, भविष्य में काम आएगा

8 of 13
आज आत्म निर्भरता को अपना मूल मंत्र बनाएं। बात चाहे घर की हो या दोस्तों की, अगर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है तो वो निर्णय अगर आप खुद ही लें तो अच्छा रहेगा। आज आपका साथी अपने कार्यों में व्यस्त रहेगा, जिसकी वजह से आप अकेलापन एवं बैचेनी महसूस करेंगे, आपको लगेगा कि साथी आपको अनदेखा कर रहा है। अपने साथी को आपके साथ समय ना बिताने के लिए लांछित ना करें। विद्यार्थी अपने भविष्य के श्रेष्ठ विकल्प को लेकर काफी भ्रमित दिखाई देंगे। इस समय को अपने लिये बेहतर विकल्पों की खोज में बिताएं। आप जल्दी ही अपने लिये सही राह चुन पाएंगे। यह समय जमीन जायदाद जैसी अचल सम्पत्तियों पर निवेश के लिए उपयुक्त है। व्यवसायिक तौर पर देखा जाय तो सही मायने में अचल सम्पत्तियों पर पैसा खर्च करना आपके लिए फायदेमंद है। इस समय कोई भी जमीन जायदाद खरीदना आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ के अवसर प्रदान करेगा। आज के दिन आपके साथ किसी भी तरह का हादसा या अनहोनी होने के संकेत हैं। इसलिए बेहद सावधानी बरतने की जरूरत हैं।

वृश्चिक राशि: कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है

9 of 13
आजकल अपनों के साथ आपके रिश्ते मधुर नहीं हैं। याद रखें कि आप ठंडे दिमाग से ही परिस्थिति को संभाल सकते हैं। हो सकता है उनकी गलतियां ज्यादा हों लेकिन एक समझदार इंसान होने के नाते आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए। आज आप अपने रोमांस भरे जीवन में कुछ पाने की आशा कर सकते हैं। बीते हुए कल और अपने साथी की यादों को सोचते रहने के कारण आप परेशान हो सकते हैं। सावधान रहें, क्योंकि कोई आपसे बहुत ईर्ष्या रखता है। सफलता अक्सर ईर्ष्या को जन्म देती है और आपके व्यावसायिक और व्यक्तिगत क्षेत्र की सफलता आस-पास के बहुत से लोगों में ईर्ष्या पैदा कर रही है। उनकी ईर्ष्या का असर अपने काम पर ना पड़ने दें। आज सभी ओर से उपलब्धियों का दिन है। आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई ऐसा धन या प्रॉप्रर्टी जो आप सोचते थे कि हाथ से गया ही गया, वह आज वापस मिल सकता है। कानूनी मामलों में भी आपकी जीत हो सकती है और नतीजन आपको कोई बड़ी रकम भी मिल सकती है। अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिए आपको सकारात्मक विचारों पर ध्यान देना होगा। आप जल्द ही अपनी जिन्दगी में यह बदलाव देख पाएंगे।

धनु राशि: किसी मित्र की मदद करेंगे आज

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आपका कोई मित्र आपसे मदद मांग सकता है। इस मित्र के साथ वफादारी निभाएं, उसके भले के लिए अगर आपको उसकी आलोचना भी करनी पड़े तो भी पीछे ना हटें। अगर आपका मित्र कोई गलती करे तो भी उसकी गलती का एहसास उसे अवश्य कराएं। आज आप ऐसे दोस्त से मिल सकते हैं जिसके लिए आप लम्बे समय से खोज में थे। आप पाएंगे कि यह व्यक्ति आप के लिए उपयुक्त पार्टनर साबित हो सकता है। यदि आप ग्राफिक डिजायनिंग के क्षेत्र में हैं तब आज का दिन सुखद बीतेगा। आपका उच्च आत्मविश्वास ही आपको सही सफलता दिला सकता है। इसके साथ ही, कोई विदेशी काम का प्रस्ताव भी सामने आ सकता है। आज तो आपके सामने व्यवसाय के एक दो नहीं बल्कि बहुत सारे प्रस्ताव होंगे जो आपके व्यवसाय को एक नई चमक देंगे। इस नये मौके का भरपूर लाभ उठाइये क्योंकि ऐसे मौके बार-बार नहीं आते। आपको किसी भी तेज या नोकीली वस्तुओं से चोट लग सकती हैं। हो सकता है किसी तेज मशीन से भी चोट लग जाए। इस लिए ज्यादा सतर्क रहे।

मकर राशि: सौभाग्य आज साथ देगा

11 of 13
आज आपको अपने और दोस्तों के बीच के रिश्तों को देखने की जरूरत है। शायद आप लोगों के बीच जलन पनप रही है जो कि आगे चल कर हानिकारक हो सकती है। आप अपने संबंध में रोमांच भरने के तरीके ढूंढ रहे हैं। आप अपने साथी की सभी जरूरतें पूरी करेंगे क्योंकि इससे आपको भी खुशी मिलती है। आज आपका सौभाग्य आपके साथ होगा और आप पाएंगे कि आप अपने सभी लक्ष्यों को चाहे वो कितने भी कठिन क्यों ना हों आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अपने सपनों को पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है दृढ़ इच्छा शक्ति। आप अपनी ऊर्जा शक्ति को एकत्रित कर पाएंगे। आज कोई भुगतान करते वक्त सावधान रहें और ध्यान रखें कि आपके बैंक में इतने पैसे तो हैं ना कि इसका भुगतान हो जाए। क्योंकि आज चैक बाउंस होने के संकेत हैं। आज आपकी मानसिक और शारीरिक क्षमता ऊच्च स्तर पर बनी रहेगी। आज आप बाहर जाकर कुछ अलग करेंगे। हो सकता है आप कोई नया व्यायाम या नया खेल खेलें। आप वही काम करें जिसमें आपको खुशी मिले। अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलें। यह सब करने से आपको अच्छा लगेगा।

कुंभ राशि: आपसी रिश्ते मजबूत होंगे

12 of 13
आपके और आपके दोस्तों में आपसी संबंधों में और प्रगाढ़ता आएगी। आप दोनो की आपसी समझ बहुत अच्छी है इसलिए आपको एक साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। इस रिश्ते को यूं ही बनाए रखें। अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराने पर आप आपसी रिश्तों को और मजबूत बनाएंगे। आपके विचारों की अभिव्यक्ति से ना केवल आज, बल्कि भविष्य में भी मार्ग सुगम हो जायेगा। कटु शब्दों से अपने रिश्तों में खटास ना आने दें। सदैव ध्यान रखें कि सच्चाई, ईमानदारी और प्यार ही आपसी रिश्तों की डोर को मजबूत बनाता है। पूरे जोश और उत्साह के कारण आप अपने काम को समय पर पूरा कर सकेंगे। हालांकि उम्मीद से ज्यादा प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा रचनात्मक होना पड़ेगा। उच्चाधिकारी आपकी रचनात्मकता के लिए आपको अच्छा इनाम भी दे सकते हैं। आपने कभी दूसरों के लिए भलाई का काम किया है आज आपको लगेगा कि आपको उसका फल मिल रहा है। आज आप बहुत खुश हैं आपको कोई भी नहीं रोक सकता। आपकी खुशी जिंदादिली और ऊर्जा सभी को प्रभावित करेगी। सब कुछ आसानी से होगा इसलिए इस समय का आनन्द उठायें।
विज्ञापन

मीन राशि: खर्चों पर लगाम लगाएं

13 of 13
आज आपको शायद अपने परिवार के किसी सदस्य के द्वारा लिया गया कई निर्णय सही ना लगे। इस निर्णय का असर आप पर भी पड़ सकता है लेकिन आप इस स्थिति में नहीं हैं कि इसको बदल सकें। आपका आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको आपकी मंजिल तक पहुंचा सकता है। आप आगे बढ़कर इस नये रिश्ते को अपनाएंगे और आपको इससे बहुत खुशी मिलेगी। नए पार्टनर के साथ जितना अधिक हो सके, समय बितायें। आज आपका काम बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। कुछ नई योजनाओं के जुड़ जाने से आपके काम का बोझ और बढ़ गया है। ध्यान रखें कि अगर आप अपना काम समय पर खत्म कर पाए तो आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। आज आपको उधार भी लेना पड़ सकता है, इसलिये अपनी खर्चे की आदतों पर ध्यान दीजिये। आज आप उन चीजों पर खर्च कर सकते हैं जिनकी आपको जरूरत नहीं है। आज आपको बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। आज कोई दुर्घटना हो सकती है जिसकी वजह से चोट लगने के संकेत हैं। लेकिन घबराइये मत आप हर बड़ी मुश्किल से बच सकते हैं। बस आपको ख्याल रखना होगा कि आप ऐसा कोई काम ना करें जिससे आप परेशानी में पड़ जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें