फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीन राशि का चन्द्रमा आज आपके लिए कितना भाग्यशाली रहेगा

Thu, 08 Dec 2016 09:23 AM IST
एस्ट्रोयोगी
विज्ञापन
1 of 13
राश‌िचक्र
आज गुरू की राश‌ि मीन में चन्द्रमा का गोचर हो रहा है। चन्‍द्रमा का यह गोचर आपके ल‌िए कई मायने में लाभप्रद हो सकता है। देख‌िए नौकरी, व्यवसाय, धन, पर‌िवार और प्यार के मामले में आज कौन सा क्षेत्र आपके ल‌िए अध‌िक सुखद एवं लाभपद्र रहेगा।
विज्ञापन

मेष राशि: कोई नयी योजना ना शुरू करें

2 of 13
मेष राश‌ि
अगर आपको किसी तरह की मदद की जरूरत है तो आप किसी भी मित्र अथवा संबंधी से मांगने में जरा भी संकोच ना करें। जो सहयोग आप एक दूसरे को देंगे उससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। जितनी आसानी से आप सब की मदद करते हैं उतनी ही आसानी से वो लोग भी आपकी मदद करने को तैयार रहेंगे। आज आप अपने साथी से मिलने हेतु यात्रा पर जा सकते हैं। अपने मित्रों एवं परिजनों को छोड़कर आपस में एक-दूसरे के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज की शाम प्रेम-पूर्वक उत्साह-पूर्वक एक साथ एक दूसरे के लिए बिताएं।
आज आपकी सफलता का मंत्र है कि आपको अपनी सफलता से संतुष्ट नहीं होना चाहिए। इससे आप निरंतर सफलता के लिए प्रयत्नरत्त रहेंगे व मेहनत करते रहेंगे। अगर आप अपनी सकारात्मक सोच व ऊर्जा का पूर्ण प्रयोग करें तो आपको भविष्य में लाभ जरूर मिलेगा। साथ ही अपना उत्साह बनाए रखें। अगर आप व्यवसाय में हैं तो आज कोई नयी योजना शुरू करने से पहले सावधान रहें। कोई ऐसा काम तो आज कतई शुरू न करें जिसमें मोटी लागत आ रही हो। आप ध्यान लगायें ताकि सोने में आराम मिले।
विज्ञापन

वृष राशि: व्यापार में झटका लग सकता है

3 of 13
वृष राश‌ि
आज आपको वो प्रशंसा मिलेगी जिसकी आप अपेक्षा भी नहीं कर रहे थे। आपने निस्वार्थ भाव से काम किया जिसका फल आपको अब मिलेगा। जब आपको आपके काम के लिए सराहा जाएगा तो आपको बहुत खुशी होगी । आपको कोई इनाम भी मिल सकता है। आपके बाहर जाने की योजना आज पक्की हो जाएगी। यदि अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाने की योजना है तो किसी ऐसे स्थान पर जाएं जहां आराम से बातचीत कर सकें।
आज आप पाएंगे कि आपका कार्यक्षेत्र बदल गया है या फिर आपने कोई नई नौकरी कर ली है। ये किसी नई शुरुआत का समय है, इसलिए आपको ऐसा लग रहा है। इस बदलाव से परेशान ना हों, इससे आपको लाभ ही होगा और आपको अपने लक्ष्य के और नजदीक जाने में मदद मिलेगी। व्यापार में तगड़ा झटका लगने का भय है। इससे बचने की कोशिश करें। कुछ ऐसे कर्मठ और निष्टावान लोगों को साथ जोड़िये जो आपको अपने व्यवसाय में नई ऊंचाई छूने में मदद करें। आज आपको सड़क दुर्घटनाओं से बचकर रहना होगा। वाहन सावधानी से वाहन चलाएं।

मिथुन राशि: साथी से कहें दिल की बात

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि
आज आपको अपने कीमती सामान को ध्यान से रखने की जरूरत है वरना आपको कोई सामान खो सकता है। थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। आप प्रेम से भरे हुए हैं, केवल साथी से मिलकर उपयुक्त माहौल में अपने दिल की बात बताने की आवश्यकता है। अगर आप कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो आपके सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं। अपनी सच्ची भावनाओं के बारे में उन्हें बताएं कि आप सोचे समझे सही तरीके से काम करना चाहते हैं और धीरे-धीरे वो अपनी राय बदल लेंगे। इस दिशा में आपके द्वारा किये गये प्रयास आपको अपने लक्ष्य की ओर ले जाएंगे।
अगर आप जमीन जायदाद से जुड़े किसी सरकारी मामले में फंसे हुए हैं तो आज आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आज आपको किसी लम्बे अरसे से चल रहे विवाद से छुटकारा मिल सकता है। आज आपकी त्वचा स्वस्थ रहेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे। अगर आप किसी त्वचा की बीमारी से ग्रस्त हैं तो वह भी ठीक होती नजर आयेगा।
विज्ञापन

कर्क राशि: सात समुंदर पार से मिलेगी खुशखबरी

5 of 13
कर्क राशि
आज वो दिन है, जब आपको सात समुंदर पार से कोई खुश खबरी मिल सकती है। ये खुश खबरी विदेश में रह रहे आपके मित्र या परिजन आपको देंगे। इस अवसर का प्रयोग अपनों के नजदीक आने में करें और अगर वो आपको विदेश आने का न्योता दें तो जरूर जाएं। आज लम्बे समय से चली आ रही दोस्ती प्यार में बदलेगी। यह आपकी आत्मा व कल्पना को नई उंचाइयों तक ले जाएगी।  जहां तक हो सके मतभेदों को ना होनें दें और उनका निपटारा बातचीत से करें।
व्यवसायी, खासतौर से जिनका छोटा-मोटा व्यवसाय है, आज शायद उन्हें अपने कर्मचारियों को ले कर कुछ परेशानी का सामना करना पड़े । वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी। आज आपको अपनी गलती से हुए आर्थिक नुकसान का आंकलन करना चाहिए। अपने रोजमर्रा के खर्चे में सावधानी बरतें इससे आपको बचत हो सकती है जो आपके भविष्य में घाटे की भरपाई कर सकती है। सिरदर्द और थकावट आपको घेर सकती है इसलिए ध्यान रखें। तनाव कम करने के लिये योग और साधना करें।
विज्ञापन

सिंह राशि: आर्थिक रूप से शुभ है दिन

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपकी शायद किसी उच्च अधिकारी के साथ ना बने। लेकिन आपके लिए अच्छा होगा कि आप समझ और कूटनीति से अपना काम निकलवा लें। आप अपनी बात उनको अच्छी तरह समझाने की कोशिश करें। आपको चाहिए कि आप अपने कार्यक्षेत्र की समस्याओं को वहीं पर छोड़कर आएं, अन्यथा आप व आपको साथी के मध्य वही समस्यायें घूमती रहेंगी और आप एक दूसरे पर ध्यान केन्द्रित नहीं कर पायेंगे। अगर आपका अपने विरोधियों के साथ झगड़ा चल रहा है तो ध्यान रहे कि वे अपने कौशल से आपको हराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसलिए, आप अपना सारा काम ध्यान से पूरा करें और अपने विरोधियों को खुद पर हावी ना होने दें।
आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ है। जो प्रबंधन के कार्यों में लगे हैं वे पायेंगे की उनकी कम्पनी एक अच्छी प्रोत्साहन राशि देगी या उनको कम्पनी के प्रति कठिन परिश्रम एवं समर्पण के कारण कम्पनी में भागीदार बनाया जा सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं मगर मेहनत करने से आप फिर से पहली वाली स्थिति में आ जाएंगे।
विज्ञापन

कन्या राशि: मौके का लाभ उठाएं

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आपमें रचनात्मकता कूट-कू़ट कर भरी है। आप बहुत लंबे समय से कुछ अभिव्यक्त करना चाह रहे हैं लेकिन कर नहीं पा रहे हैं। आज के दिन का प्रयोग करके आप अपनी रचनात्मकता को अभिव्यक्त कर सकते हैं। आज अपने प्रेमी के साथ छुट्टी पर जाने के बारे में विचार करें। प्रेमियों के लिए उत्तर दिशा में प्रस्थान करना सबसे सही है। आज आपको अपने कैरियर के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। आपके प्रयासों के परिणाम शुभ ही रहेंगे। जन-संपर्क से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। अगर आप मौके का लाभ उठा सके तो एक अच्छा मौका आपका इंतजार कर रहा है।
अभी हाल में आर्थिक मामले में लिया गया कोई निर्णय आपके लिए थोड़ी चिंता का कारण बन सकता है। आपके व्यवसाय में खड़ी हो रही कोई बाधा या चुनौती भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। लेकिन जब तक आपकी गाड़ी ठीक से पटरी पर नहीं आ जाती आप पैसे रुपये को खर्च करने या निवेश करने के मामले में हाथ बांध कर ही चलें।

तुला राशि: कानूनी लड़ाई में सफलता मिलेगी

8 of 13
तुला राश‌ि
अगर आप कोई कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं तो आपकी जीत निश्चित है। किसी अनुभवी वकील की सलाह लें। चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि उच्चाधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे।
आज के दिन आप अपने दूर बैठे साथी से मिलने की खबर पाकर रोमांस का अनुभव करेंगे। आज आपको इस बात की खुशी होगी कि अपनी मेहनत के कारण आप अपने काम में सफल हो सके हैं। आपके साथी भी इस बात से खुश होगा कि आप अपने काम व सफलता का मजा ले रहे हैं।
आज नई कार खरीदने का योग है। हालांकि नकदी की थोड़ी समस्या होगी किर भी नई कार के लिए शोरूम में जाइये। कई रोचक विकल्प सामने होंगे, बात बन जायेगी।
आज आप मानसिक तनावों से घिर सकते हैं। जिदंगी कभी चुनौती पूर्ण भी बन जाती है इसलिए आप धैर्य न छोड़ें और अपने चेहरे पर हंसी बरकरार रखें।

वृश्चिक राशि: परिवार से साथ समय बिताएं

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि
ये अपने परिजनों के साथ किसी समारोह में जाने का वक्त है। कैसे और कब जाएं ये ज्यादा सोचने की बात नहीं है। इस समय का लाभ उठा कर आप खूब मजे कर सकते हैं।
आज आप रोमांस महसूस करेंगे। इंटरनेट पर पार्टनर की खोज सफल हो सकती है। आज के मौके का लाभ उठाएं। काम करते समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए।
आपकी बढ़ी हुई आय, सही जीवन जीने में मदद करेगी। भले ही आपको सही वित्तीय सफलता थोड़े दिनों के बाद मिलने वाली है लेकिन आप आज ही विलासिता पर खर्च करने के लिये तैयार हैं। ये तो तय है कि आज आप इन वस्तुओं का सही आनंद अवश्य ले सकते हैं। अगर आपको हाई और लो बल्डप्रेशर की शिकायत है तो आज आपको अपनी सेहत का खयाल रखना होगा। अपनी स्थिति की बेहतरी के लिए जीवनशैली में बदलाव लाएं।

धनु राशि: सभी अवसरों को परख कर आगे बढ़ें

10 of 13
धनु राश‌ि
आज आप अपना मन प्रार्थना और ध्यान में लगाएं और अपने भीतर शांति ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें। आप अपनी अंतर-आत्मा की राह पर चलना चाहते हैं। अगर आप अकेले हैं तो आज दोस्तों के साथ बाहर निकलने पर कुछ नये व्यक्ति मिलेंगे और आप यह सोचने पर मजबूर होंगे कि मुझे कैसा पार्टनर चाहिए। आशा रखें, वह व्यक्ति आपके आस-पास हो सकता है। अगर हो सके तो अपनी समस्या सुलझाने के लिए अपने सहकर्मियों की मदद लें। समय पर ली गई उनकी मदद से आपको फायदा होगा। अपने कैरियर के लिए आपको ये जिम्मेंदारियां स्वीकार कर लेनी चाहिएं।
आज आप लम्बी अवधि के लिए किसी सौदे पर निवेश कर सकते हैं। आपको यह अवसर जल्दी से ग्रहण कर लेना चाहिए। क्योंकि, यह लम्बी अवधि के लिए धन सुरक्षित कर सकता है। आपके भाग्य में किन्ही स्त्रोतों से जमीन प्राप्त करने का योग है। अत: सभी अवसरों को परख लें एवं चालाकी से आगे बढ़ें। आप स्वैच्छिक चीजों के लिए परेशान रहेंगे, समय पर आपका वश नहीं है परन्तु आप अपने कार्यों को आगे बढ़ा सकते हैं।

मकर राशि: व्यवसाय करने वालों के लिए सर्वश्रेष्ट दिन

11 of 13
मकर राश‌ि
आज आप अपने घरेलू जीवन से संतुष्ट रहेंगे। आपका मन अपनों के साथ घर में ही रह कर समय बिताने का करेगा। आज आपको आश्चर्यजनक रूप से इंटरनेट के माध्यम से आपकी खोज का कोई पार्टनर मिल सकता है। इसके साथ बन्धन या विवाह योग की पूरी संभावना है। यह रिश्ता आजीवन साथी के रूप में सफल होगा।
जो लोग निर्यात से संबंधित व्यवसाय में हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा है। दूर रह रहे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी आपको लाभ होगा। अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में भी आपके संपर्क मजबूत होने की संभावना है। यदि आपके मन में अपना मकान बेचने का विचार है, तो उसे बाजार में उतार दें। आज ऐसा दिन है जिसमें आप पुराने सौदों को बेच सकते हैं। वे व्यक्ति जो आज अपना मकान बेचते हैं अथवा खरीदते हैं उनके लिए आज का दिन मुनाफा देने वाला है। हाल ही में सेहत से सम्बन्धित परेशानियों से जूझने के बाद आज आप अपने पैरों पर खड़े होकर अच्छा महसूस करेंगे। आज वह दिन है जब आप अच्छी सेहत के महत्व को समझेंगे।

कुंभ राशि: रोमांस का मजा लें

12 of 13
कुंभ राश‌ि
आज आप शांति पूर्वक घर पर किसी झगड़े को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आज आपको बिचौलिया बन कर घर पर झगड़ा होने से बचाना है, इस तरह जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा।
आपकी रोमांटिक जिदंगी खिल रही है व आप इस का आनन्द उठा रहे हैं। यदि आप अपने प्रेमी को परिवार वालों से मिलाना चाहते हैं तो आज ही उचित समय है।
आज अपने मार्ग में आने वाली चुनौतियों को स्वीकार करने की कोशिश करें। इससे आप अपने नवीन विचारों का प्रयोग कर पाएंगे।
जो लोग भवन निर्माण या किसी और निर्माण उधोग से जुड़ें हैं उनके लिए आज का दिन काफी फायदे वाला है। असल में आपके धंधे में तेजी का दौर चल रहा है, अब आप पर निर्भर करता है कि आप इस काम को कितनी तेजी से खींचते हैं। आज हो रही अच्छी आमदनी को भविष्य के लिए भी बचाकर रखिए। ताजा फल खाएं क्योंकि आज से ही आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

मीन राशि: प्यार के रास्ते में आ रही अड़चने दूर होंगी

13 of 13
मीन राश‌ि
उन परिस्थितियों में पड़ने से बचें जिनमें आप असुविधा महसूस करते हैं। अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें और बेकार की बातों में ना पड़ें।कभी-कभी अकेले रहना किसी अनचाहे साथ से अच्छा ही होता है। आपके प्यार के रास्ते में आ रही अड़चनें आज दूर होंगी, और इच्छित दिशा में आपकी बात आगे बढ़ेगी। पार्टनर के साथ आपके प्यार का रिश्ता और ज्यादा गहरा होगा। अवसर का आनन्द लें।
आज विद्यार्थी अपने आप को भविष्य के प्रति भ्रम की स्थिति में पाएंगे। इंजीनियरिंग के विद्यार्थी किसी कोचिंग क्लास का सहारा लेकर अपनी पढ़ाई करेंगे। आईटी के विद्यार्थियों को नवीन नौकरी मिल सकती है। यदि आपका अपना व्यापार है तो आज यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको कोशिश करनी चाहिए कि आपके व्यापारिक रिश्ते अच्छे बनें लेकिन शायद उम्मीद के मुताबिक फायदा न हो। आपकी व्यापार लेन देन में थोड़ी देर भी हो सकती है।
आज आप खुद को थोड़ा सा बोर महसूस करेंगे जिसकी वजह से आपको थकावट रहेगी। आपको खुद से हिम्मत बाँधनी होगी और बिस्तर से उठकर व्यायाम के लिए जाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें