जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: भुगतान करते समय सावधान रहें
2 of 13
मेष राशि
आप ऐसी स्थिति में हैं कि आपको कई अधिकार और सत्ता मिलेंगे। इससे आपको बहुत खुशी होगी, लेकिन ध्यान रहे कि इन अधिकारों के साथ आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी मिलेगी। आज एक बहुत पुराना मित्र मिलेगा, जो लंबे समय से आपकी ओर आकर्षित था। आपके नए संबंध की परिपूर्णता आपको हैरान कर सकती है। आज आपको लगेगा कि कोई आपको सही दिशा दिखा रहा है। ये कोई सलाहकार या फिर आपकी जिन्दगी में कोई महत्वपूर्ण व्यक्ति भी हो सकता है। ये व्यक्ति आज आपकी कैरियर संबंधी उलझनों को सुलझाने में मदद करेगा। आज कोई भुगतान करते वक्त सावधान रहें और ध्यान रखें कि आपके बैंक में इतने पैसे तो हैं ना कि इसका भुगतान हो जाए, क्योंकि आज चैक बाउंस होने के संकेत हैं। आज आप स्वच्छ और सन्तुलित भोजन खाना पसन्द करेंगे, जिससे आप खुद को ऊर्जावान् महसूस करेंगे। आज कार्य करने की क्षमता कम हो सकती है इसलिए आप जिम भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
वृष राशि: आर्थिक मामलों में शुभ रहेगा दिन
3 of 13
वृष राशि
आज आपको खूब सम्मान, पहचान, पैसा और सफलता मिलेगी। आज आप इस स्थिति में हैं कि अपने विचारों को क्रियान्वित कर सकें। अगर आप किसी शादी को लेकर बातचीत कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। कोशिश करने से आपकी सारी बाधाएं दूर हो जाएंगी। आज डेट भी फाइनल हो सकती है। आज के दिन यदि आप बेरोजगार हैं तब नवीन नौकरी के प्रस्ताव अवश्य मिलेंगे, परंतु वे उसी कार्यक्षेत्र में हो, ये जरूरी नहीं। आपको साक्षात्कार के लिए बुलावा भी आएगा, परंतु ये वो काम नहीं होगा जो आप करना चाहते हैं। आपको अपने विकल्पों को खुला रखना चाहिए। आज कहीं से पैसे आएंगे। आज के दिन कुछ बचत हो सकती है। कहीं से अतिरिक्त रकम भी मिलने वाली है। मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने का प्रयत्न तनाव को दूर रखने के लिए किया जाता है।
मिथुन राशि: व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अभी ना करें निवेश
4 of 13
मिथुन राशि
ये अपने परिजनों के साथ किसी समारोह में जाने का वक्त है। संवेदनशील रिश्तों पर आपस में बातचीत करते हुए ध्यान रहे कि आपकी बातों से गलतफहमियां न पैदा हों। कुछ कहने से पहले भली प्रकार सोच लें व अपने साथी की बातों को भी ध्यानपूर्वक सुनें। जो लोग निर्यात से संबंधित व्यवसाय में हैं, आज का दिन उनके लिए बहुत अच्छा है। दूर रह रहे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी आपको लाभ होगा। यदि आप किन्हीं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को खरीदने या उनमें पूंजी निवेश करने के लिए विचार कर रहे हैं तो आप ये जान लें कि इसमें बाधाएं आ सकती हैं। इसलिए फिलहाल इस प्रकार के व्यवसायिक विचारों पर विराम लगाने की आवश्यकता है। आप जिन्हें बहुत चाहते हैं उनका ख्याल रखें। उनमें से कोई बीमार पड़ सकता है।
विज्ञापन
कर्क राशि: नई नौकरी मिलने के संकेत
5 of 13
कर्क राशि
आज आप बहुत संतुष्ट महसूस करेंगे और अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना चाहेंगे। आज आप समाज में सभी का ध्यान अपनी ओर पाएंगे। आप महसूस करेंगे कि सभी की निगाहें आपकी और केवल आपकी ओर लगी हुई हैं, जिससे आप खुशी महसूस करेंगे। अगर आप अपने निश्चय पर अटल रहे तो जहां पहुंचना चाहते हैं, वहां पहुंच सकते हैं। अगर आप अपने रहन-सहन में बदलाव या किसी नई जगह घूमने की सोच रहे हैं तो आज इसकी शुरुआत के लिए बढ़िया दिन है।कोई नई नौकरी मिल सकती है या कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। इस सिलसिले में आपको किसी नई जगह की यात्रा करनी पड़ सकती है। मोटापे से आपको काफी परेशानी हो सकती है। यह समय शारीरिक रूप से चुस्त रहने का है।
विज्ञापन
सिंह राशि: परिवार पर करें विश्वास
6 of 13
सिंह राशि
आज आप ये जानने की कोशिश करें कि आप अपने ही परिवार पर विश्वास क्यों नहीं कर पा रहे हैं। अपने रिश्तों में शक को ना आने दें। रोमांस से भरपूर जीवन में आज आप शांति दूत बनकर घरेलू समस्या से उत्पन्न उदासी को दूर करने में सक्षम होंगे। केवल आप ही अपने रिश्तों में छाई उदासी को दूर कर सकते हैं। आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे। पूरे दिन आप मीटिंग में ही घिरे रहेंगे। अगर आप अपनी सभी जिम्मेंदारियों को सही से पूरा कर पाए तो आपके बॉस व साथियों पर आपका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अगर आप पूरी मेहनत से काम करें तो आप देखेंगे कि सब कुछ आपके हक में ही रहेगा। आज साझेदारी का अच्छा फायदा मिलने वाला है। इसलिए, अगर आप कोई साझेदारी करने की सोच रहे हैं तो आज उसे करने का बढ़िया दिन है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा। टीवी पर मशीन द्वारा दिखाई गई कसरत पर ध्यान ना दें। जितना आप जानते हैं वही करें।
विज्ञापन
कन्या राशि: अपनी सेहत पर दें ध्यान
7 of 13
कन्या राशि
आज आप सोच समझकर ही बोलें। आज कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं इसलिए सावधान ही रहें। अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें और साथ ही दूसरे व्यक्ति की बात को भी ध्यान से सुनकर समझने की कोशिश करें। कार्यालय के किसी साथी से मजाक में कुछ ऐसी बात हो सकती है, जिसका पछतावा आपको आने वाले दिनों में रह सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगा पाएंगे। विदेश से कोई अच्छी खबर आ सकती है। आप अपना लेन-देन ठीक रखें, ताकि बाजार में आपकी साख बनी रहे। आज आपके लिए अच्छा मौका है आप मोटापे पर काबू कर सकते हैं। आप वजन कम कर के सिर्फ मोटापे की परेशानी से नहीं बचेंगे बल्कि जीवन का आनंद भी लेंगे। यह आपको सदैव स्वस्थ रखने में सहायक होगा।
तुला राशि: आपके व्यापार में तरक्की के संकेत
8 of 13
तुला राशि
शाम को आपके किसी सामाजिक समारोह में जाने के संकेत हैं। आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं या फिर अपने दोस्त के घर हुए समारोह में भाग ले सकते हैं। अभी के रिश्ते से दूर हटकर रिश्ता बनाने की कोशिश ना करें। वह आपके लिए समस्याएं खड़ी करने के अलावा आपको कुछ नहीं देगा। नकारात्मक सोच के कारण अभी के रिश्ते से दूसरी क्षणिक सन्तुष्टी भले ही बेहतर लग रही हो, पर वह जल्दी ही खत्म हो जाएगी। आप अपने रिश्ते पर भरोसा रखें। आज आप पाएंगे कि आपकी आजीविका के क्षेत्र में एक नवीन संधि आपके पास चलकर आ रही है, जिससे आप कुछ अतिरिक्त आय अर्जित कर सकते हैं। आपके व्यापार में आश्यर्यजनक तरक्की के संकेत हैं। अगर आप व्यापार में हैं तो आपको अपनी गतिविधियां और बढ़ानी पड़ेगी। हालांकि आपकी मौजूदा बिक्री अच्छे फायदे दे रही है, लेकिन नए ग्राहक बनने के कारण आपको अपना उत्पादन और अधिक करना होगा। आज आपको पेट दर्द से सम्बन्धित समस्या हो सकती है। इसलिए सावधानी बरतें।
वृश्चिक राशि: समस्याओं को जड़ से मिटाने की करें कोशिश
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप अपनी बड़ी समस्याओं को हल करने के प्रयास शुरू कर देंगे। ये समय बीमारियों या मुद्दों को केवल ऊपर से हल करने का नहीं है। आपको उन्हें जड़ से मिटाने का प्रयास करना चाहिए। आज आप अपने रोमांस जीवन में महसूस करेंगे कि पार्टनर की खोज के मामले में पूर्णता की अपेक्षा के बजाय यथार्थवादी होकर यथासंभव अच्छे पार्टनर की खोज की जाए। पार्टनर से अगर कोई गलती होती है तो धीरज रखें। आज एक ऐसा दिन है, जबकि आपको वो काम करना पड़ सकता है जो कि आप करना तो नहीं चाहते, लेकिन फिर भी आपको करना पड़ रहा है। आपके व्यावसायिक क्षेत्र में जो नई-नई बातें सामने आ रही हैं उसके बारे में आप खुद भी सतर्क रहें, जानकारी लेते रहें। काम का दबाव आप पर हावी न हो, इसके लिए आपको अपनी अतिरिक्त ऊर्जा इस्तेमाल करनी होगी। आज कुल मिलाकर आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। जिन लोगों ने व्यायाम करना बन्द कर दिया है या फिर जो व्यायाम करने की सोच रहे हैं वो लोग अब इन्तजार ना करें।
धनु राशि: तनाव को कम करें
10 of 13
धनु राशि
अगर आपको लग रहा है कि आपके परिवार के सदस्यों के बीच कोई तनाव चल रहा है तो आपको उस समस्या को जड़ से उखाड़ फेंकने की कोशिश करनी चाहिए। रिश्तों के बीच कड़वाहट पैदा ना होने दें। आज आप अपने साथी की सेहत के प्रति अपना अतिरिक्त झुकाव महसूस करेंगे। आपको अपने साथी के साथ जरूर कुछ समय व्यतीत करना चाहिए, जिसकी उसे आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी सीमाओं को जानना चाहिए। अगर काम आपकी सोच के अनुसार ना भी चले तो भी परेशान ना हों। आज व्यवसायिक संपत्ति लेन देन करना आपके फायदे में होगा, इसमें हिचकिचाइये नहीं। आज आपका शारीरिक स्वास्थ्य और विचार अच्छे रहेंगे, क्योंकि आज आप आध्यात्मिकता का रास्ता अपनाएंगे। इससे तनाव कम होगा और विचारों में भी बदलाव आएगा।
मकर राशि: भावनाओं को नियंत्रण में रखें
11 of 13
मकर राशि
आज आप आध्यात्म की ओर प्रभावित होंगे। आप अपने भीतर की राह को जानना चाहेंगे। आप में से जो शादीशुदा हैं, आज गैरजरूरी बहस के कारण अपने रिश्ते में बाधा महसूस करेंगे। काम करते समय आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से में आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अधिकारियों की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए आपको और मेहनत से काम करना चाहिए। अगर आप अपने लाभ को और अधिक बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज इस दिशा में भरपूर कोशिश करने का दिन है। हालांकि यह थोड़ा मुश्किल है इसीलिए जो भी बन सके कीजिए। सही समय पर सही प्रयास करके इस लाभ को पाया जा सकता है। आज आप शारीरिक रूप से ठीक-ठाक महसूस करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके खान-पान में सुधार होगा। आप जल्दी ही व्ययाम शुरु करने की भी सोचेंगे ।
कुंभ राशि: प्यार में रास्ते की अड़चन होगी दूर
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप शायद कुछ परेशानियों में फंसे हैं, ऐसे समय में आपको जो मदद मिलेगी उससे आपको बहुत राहत मिल सकती है। आपके प्यार के रास्ते में आ रही अड़चनें आज दूर होंगी और इच्छित दिशा में आपकी बात आगे बढ़ेगी। पार्टनर के साथ आपके प्यार का रिश्ता और ज्यादा गहरा होगा। आप सोचेंगे कि आप कितनी दूर आ चुके हैं, कितनी दूर और जाना है और आगे रास्ते में आपको और क्या मिल सकता है। इससे भविष्य में आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। आज का दिन किसी भी प्रकार के ॠण आवेदन के लिए बड़ा ही शुभ है। खासकर यदि आप वस्त्र व्यवसाय में हैं तब इस मुद्दे पर आज ही बातचीत करें। आज के दिन इस मुद्दे पर की गई बातचीत या आवेदन सफल ही होगा। आज आपके परिजन छोटी-छोटी बीमारी से परेशान हो सकते हैं। उन्हें ज्यादा तापमान, ठन्डे पेय और ज्यादा मिठाइयों से दूर रखें।
आज के दिन की शुरुआत कुछ निराशा पूर्ण हो सकती है, लेकिन दिन का अंत संतुष्टीजनक ही होगा। आपके धैर्य और दृढता का आपके आस-पास के लोगों पर सकारात्मक असर होगा। एक नए साथी के लिए आपके मन में रोमांटिक विचार उत्पन्न होंगे। आप यदि इस दोस्ती को आगे ले जाना चाहते हैं तो घबराएं नहीं, क्योंकि यह समय रोमांटिक संबंधों के विकास के लिए उत्तम है। आज कार्यस्थल पर अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। धैर्य रखने में काफी मेहनत की आवश्यकता होती है और आज आपको धैर्य की जरूरत होगी। यदि आपका कामकाज विदेशी बाजार से किसी तरह जुड़ा हुआ है तो यह आज बड़े फायदे देगा। थोड़ा और प्रयत्न करें ताकि मुनाफे के और भी रास्ते खुल जाएं। आज अच्छी सेहत के लिए बाहर जाकर ताजी हवा और व्यायाम का आनन्द उठाएं। अगर आप घर से बाहर खेल या फिर किसी खास काम में अपने दोस्त के साथ रहेंगे तो आज आपका मन अंदर से व्यायाम करने को करेगा।