जानिए आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है।
विज्ञापन
मेष राशि: बेकार की बातचीत से बचें
2 of 13
मेष राशि
बातचीत करते समय सोच समझकर अपने शब्दों का चयन करें। आपके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर आपके खिलाफ ही इस्तेमाल किया जा सकता है। अच्छा होगा कि आप यूं ही गप्पें मारने से बचें। रोमांटिक मिलन आज आपकी जिंदगी में नई खुशियां लेकर आएगा। आज आपको ये महसूस होगा कि आप वाकई कंपंनी के किस विभाग के लिए काम करना चाहते हैं। आप अपने संस्थान से तो खुश हैं, परंतु अपने विभाग से नहीं। यदि आज आप अपने अधिकारियों के साथ सकारात्मक प्रयास के साथ बात करेंगे तब संभव है कि आपका काम बन जाए। आर्थिक मामलों में लाभकारी दिन है। आज पैसे की आवक है। यह होशियारी से किसी व्यावसायिक लेन देन से हासिल हो सकता है। आज आपको सेहत को लेकर सावधानी बरतने और नियमित व्यायाम करने की आवश्यकता है। ज्यादा मेहनत वाले व्यायाम करें, ताकि आपका पसीना निकले।
विज्ञापन
वृष राशि: आगे बढ़ने की राह नजर आएगी
3 of 13
वृष राशि
आज आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें। शांति से बैठ जाएं और सोचें कि आपकी इस उलझन का कारण क्या है। जरूरत पड़े तो अपने किसी करीबी मित्र से इस बारे में खुलकर बात करें। अगर आप अकेले माता या पिता हैं और अपने बच्चों के लिए पार्टनर की खोज में हैं तो आज सफल हो सकते हैं। यदि आप बैंक के क्षेत्र में काम करते हैं तो लंबे समय के बाद आज आपको प्रगति का मार्ग मिलेगा। सभी के साथ अच्छे संबंध रखना आपके लिए फायदेमन्द होगा। आप पर यदि कोई उधार है तो आज वह भी वसूली के लिए आ सकता है। आज आपको पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है, लेकिन इस परेशानी का हल निकल सकता है अगर आप सन्तुलित भोजन और स्वस्थ भोजन पर ध्यान दें।
मिथुन राशि: सुरक्षित व्यवसाय पर रहेगा ध्यान
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपका मन करेगा कि आप घर और ऑफिस से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आप अपने तनाव को खत्म करके अपने दिमाग को शांत करना चाहते हैं। आज आपके प्यार में डूबे रहने का दिन है। सरकारी कर्मचारियों को किसी काम के चलते विदेश जाना पड़ सकता है। ये काम आपके भविष्य के लिए चमत्कार के समान होगा। आज आपको यह सावधानी बरतने की आवश्यकता है कि आप कहां और कैसे पूंजी निवेश कर रहे हैं। आज आपका ध्यान जल्दी लाभ होने वाले व्यवसाय से हटकर सुरक्षित व्यवसायों की ओर अधिक आकर्षित होगा। आपकी बढ़ती हुई उम्मीदें आपको परेशानी के मोड़ पर भी ला सकती हैं। आप सावधान रहें। आपको किसी भी व्यक्ति की कभी भी आवश्यकता पड़ सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशि: व्यापारिक ॠण के लिए आवेदन का शुभ दिन
5 of 13
कर्क राशि
आज आप अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजारेंगे। आपका संबंध आज बहुत संतुष्टि लाएगा। आपका फायदा अपने प्रेम प्रसंग को बढ़ाने व अनेक मन बहलाने के कामों से गहरा करने में है। अपना प्यार दिखाने के लिए किसी खास दिन का इंतजार ना करें। आपका व्यवसाय जिस तरीके से इन दिनों चल रहा है, ऐसे में भागीदारी की एक योजना आपके मन में काम कर रही है। आज के दिन आपको इस संबंध में बात करनी चाहिए। जिससे आपको सफलता व स्थिरता मिल सकेगी। यदि आप किसी व्यापारिक ॠण के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तब आज का दिन श्रेष्ठ है। आज के दिन आवेदित किए गए ॠण के सफलतापूर्वक पास हो जाने की संभावना है। अगर आपको ब्लडप्रेशर से सम्बन्धित कोई परेशानी है, तो आज आप पाएंगे कि आपकी यह परेशानी काफी हद तक ठीक हो रही है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी, मगर अपने खान-पान और कसरत पर अवश्य ध्यान दें।
विज्ञापन
सिंह राशि: कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत से करें काम
6 of 13
सिंह राशि
आज आप किसी सामाजिक समारोह के बाद अपने घर को समेटने में लग जाएंगे। आप किसी के साथ वैवाहिक संबंध स्थापित करने से पूर्व अच्छे तरह से सोच-विचार कर लें। विवाह होने पर आपको अपने साथी की भावनाओं और इच्छाओं पर खरा उतरना होगा। आज आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत व लगन से काम करना होगा। आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपके कैरियर की वृद्धी आपकी मेहनत व कार्य प्रदर्शन पर निर्भर करती है। व्यापार में आप माहिर हैं, ग्राहकों को आप अपनी तरफ खींच ही लेते हैं। आज व्यापार में आपको फायदा मिलने वाला है। आज आपको अपने बॉस से कुछ बोनस भी मिल सकता है। ज्यादा तनाव में रहने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। अगर आप ज्यादा वजन से परेशान हैं तो उसे अभी कम करें, क्योंकि यही आपके लिए लाभदायी है। सिर्फ शाकाहारी खाना लें और नियमित व्यायाम करें।
विज्ञापन
कन्या राशि: लेन देन में ना उठाएं कोई जोखिम
7 of 13
कन्या राशि
घर पर छाई उदासी आज आपकी चिंता का कारण बनेगी। आपको जरूरत है कि परिस्थितियों को समझें और ये जानने की कोशिश करें कि गलती किससे, कहां हुई। अपनी तरफ से अपने गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। आज आप अत्याधिक सामाजिक महसूस करेंगे व मित्रों से फोन पर बातचीत होगी। अपने साथी के साथ भी आप समय व्यतीत करेंगे। आज आपको अपने व्यवसाय की वृद्धि के लिए भागीदारी के विषय में सोचना चाहिए। आप देखेंगे कि यदि आज आपने सही भागीदार चुना तो आपके व्यवसाय की उत्पादकता, लाभ और ऊंचाई इतनी अधिक होगी जितनी कि आपने अकेले कभी सोची भी नहीं होगी। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है, लेकिन लेन देन में कोई बड़ा जोखिम उठाने के लिए आज का दिन ठीक नहीं है। अपने परिवार वालों की सेहत को लेकर आज आप थोड़ा घबराए हुए रहेंगे।
तुला राशि: चोटिल होने का खतरा
8 of 13
तुला राशि
किसी वृद्ध व्यक्ति के कारण आपके रिश्ते में खटास आ सकती है। अगर आप किसी बड़े झगड़े में फंसे हैं तो उसे अब हमेशा के लिए सुलझा लें। आज आपके किसी नए व्यक्ति के साथ रिश्ते बनने की प्रबल संभावना है। कुछ करने से पहले निश्चित कर लें कि यह सिर्फ आकर्षण तो नहीं, क्योंकि उससे आपको बाद में निराशा ही हाथ लगेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अपने सभी आवेदन जमा करने का है। विदेश से लाभ के समाचार मिलेंगे। यदि आपका विदेशी ग्राहकों से लेना देना है तो आज का दिन आपके लिए फायदे का है। आपको किसी भी तेज या नुकीली वस्तु से चोट लग सकती हैं। रसोई में काम करते समय किसी नुकीली धातु जैसे की चाकू से चोट पहुंचा सकते हैं।
वृश्चिक राशि: विरोधी हो सकते है हावी
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आप अपनी जिंदगी में किसी ऐसे व्यक्ति के आने की उम्मीद कर सकते हैं, जो अच्छे के लिए आपके जीवन में बहुत कुछ बदल देगा। आप अचानक ही शायद किसी ऐसे व्यक्ति से मिलें जो आपको आपके व्यावसायिक या निजी जीवन से संबंधित सलाह देगा। आज आपके प्रेम प्रसंगों में मुश्किल आ सकती है, क्योंकि आपका साथी कुछ समय के लिए शहर से बाहर जा सकता है। मगर चिंतित ना हों। दूरी आपके संबंध को अधिक मजबूत बनाएगी। आज आपके विरोधी आप पर हावी हो सकते हैं। आप अपना काम पूरी मेहनत और लगन से कर रहे हैं, लेकिन विरोधी आपके रास्ते में रोड़े अटकाने की पूरी कोशिश में हैं। जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा। संकेत तो यह है कि आपको आग या गर्म उपकरणों से दूर रहना हैं।
धनु राशि: हर जगह रहें सावधान
10 of 13
धनु राशि
आज आपको सावधानी बरतनें की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। आज आपके साथी को आपसे रोमांस के अतिरिक्त दोस्ती की जरूरत है। उसकी बातों को ध्यानपूर्वक सुनें और उसे भरपूर सहयोग दें। अगर आप किसी नई नौकरी की खबर सुनने को बेताब हैं तो वो खबर आपको आज मिल सकती है। अपनी सोच सकारात्मक रखें। किसी विदेशी कंपनी से आपकी साझेदारी से आपको फायदा पहुंच रहा है। यह सही समय है कि अपने विदेशी ग्राहकों के साथ कोई बड़ा लेन-देन करें। किसी भी लापरवाही के कारण कोई घटना घट सकती है, इसलिए सावधानी बरतें।
मकर राशि: जमीन जायदाद को लेकर हो सकता है विवाद
11 of 13
मकर राशि
आज आप बहुत अच्छे लगेंगे और दूसरे लोग आपको सराहेंगे। दबाव के कारण शादी को लेकर घबड़ाहट रहेगी। बाहरी दबाव से बचें और अपने अन्दर की सुनें। आज आप कोई नया व्यवसाय या कोई और सह-व्यवसाय शुरू कर सकेंगे, जिससे आपके कैरियर में वृद्धी होगी। इस नए काम को जमने में थोड़ा समय तो लगेगा, लेकिन भविष्य में इससे आपको लाभ ही होगा। आज आपका किसी जमीन जायदाद के सम्बन्ध में विवाद हो सकता है, अत: आप हाल में हुए कानूनी तर्कों का सहारा ले सकते हैं। यदि आप ये मसला सुरक्षात्मक ढंग से व प्यार से सुलझाना चाहेंगे तो यह आसानी से सुलझ सकता हैं। आज आप खुद को थोड़ा घबराया हुआ महसूस करेंगे, क्योंकि आप जिन्हें प्यार करते हैं उनकी सेहत आज थोड़ी नाजुक रहेगी।
कुंभ राशि: आर्थिक रूप से रहेगा तनाव
12 of 13
कुंभ राशि
आज आप अपने प्रियजनों की सेवा में हाजिर रहना चाहेंगे। आज जितना हो सके उतना नम्र रहने का प्रयास करें। आप नीरसता को अपनी जिंदगी में ना आने दें। कुछ ऐसा करें, जिससे आपकी रोमांटिक जिंदगी में बेहतर हो सके। आज विद्यार्थियों को प्रवेश या छात्रवृत्ति संबंधी अच्छी सूचना विदेशों से मिल सकती है। पढ़ाई अच्छे से होगी, लेकिन ध्यान केन्द्रित करना होगा। व्यवसाय में धीमी गति से कामकाज चलने के कारण आप आर्थिक रूप से तनाव में घिर सकते हैं, लेकिन चिंतित होने से अच्छा है कि अपने व्यवसाय में सुधार करने की कोशिश करें। आपके लिए अच्छा रहेगा कि कोई नया काम शुरू करें इससे पहले उन्हें जरूर पूरा कर लें जो पहले से ही हाथ में हैं। आज आप असुरक्षित महसूस करेंगे और परेशानी भी साफ-साफ दिखेगी। आज आप कुछ उलझन की स्थिति मे भी रहेंगे। आप तनाव को कम करने के लिए योग या व्यायाम करें।
आज आपका ध्यान सिर्फ मौज-मस्ती की ओर ही रहेगा। रोमांटिक जीवन में आप दोनों में से कोई एक रिश्ते को गहरा बनाना चाहता है। अपनी भावनाओं को खुलकर जाहिर करें और सुनें भी। आप दोनों के रिश्ते में नई ऊंचाई आ सकती है। आज आप अपने काम को लेकर खुश रहेंगे। आपकी मेहनत का फल भी आपको मिलेगा। आपकी मेहनत को देखा जा रहा है। इससे आपको आज धन लाभ हो सकता है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि ये लाभ मिलते ही आप आलसी हो जाएं। अगर आप पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में हैं तो आज बहुत व्यस्त रहेंगे।आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें आप बीमार पड़ सकते हैं। आप अपने शरीर को अच्छा कर सकते हैं,परन्तु आपको सड़क किनारे तैयार होने वाले खाने से बचना होगा।