आज नवरात्र में देवी के सातवें स्वरूप कालरात्रि की पूजा होगी। काल और दुखों का अंत करने वाली देवी आज किन-किन राशियों पर रहेगी मेहरबान जानने के लिए पढ़े अपना राशिफल।
विज्ञापन
मेष राशिः आज का दिन आपको आनंदित करने वाला है
2 of 13
मेष राशि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान ज्यादा रहेगा। आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को जान पाएंगे। आज आप अपने भीतर झांकना चाहेंगे और इसके लिए ये समय बिल्कुल सही है। इस राह पर चलने से आपको सुख-शांति मिलेगी।
आज आपको एक खास मौका हाथ लगेगा। आप बाहर घूमने जा सकते हैं। नए व्यक्ति से मिलिए और आज के दिन का आनंद लीजिए। प्रभाव बनाने के लिए सज-धज कर निकलें। सावधान रहें, आप किसी के आकर्षण का केन्द्र बन रहे हैं। भीड़ में आप के प्रति किसी का विशेष ध्यान लगा हुआ है। यह आपकी जिंदगी का अपना पार्टनर भी हो सकता है। कुल मिलाकर आपका दिन आज मस्ती और खुशी से भरपूर है। आनंद करें।
आज आपकी सफलता की कुंजी है, कार्यालय में सहकर्मियों के साथ काम करने की सही क्षमता का होना। आज की आपकी सफलता सिर्फ आपकी ही नहीं वरन् समूह की है। आपको अपनी प्रेरणादायी योजनाओं से सहकर्मियों का मनोबल बढ़ाना होगा, जिससे आपके लक्ष्यों तक आप पहुंच सकें।
यदि आप फार्मा के क्षेत्र में काम करते हैं, तब आज का दिन विशेष फल देने वाला है। आज के दिन अपने क्षेत्र से संबंधित किसी विशेष अवसर को लेकर सचेत रहें व उसका लाभ उठाएं। नवीन कार्य करते हुए आप अवसरों का लाभ लेते हुए लंबा प्रयास कर सकते हैं।
आगे बढ़ें और अपनी अकांक्षाओं को पूरा करें, लेकिन आप अपने लक्ष्य से डगमगाएं नहीं, क्योंकि आपके द्वारा बढ़ाए गए कदम आपको अपने लक्ष्य की ओर ले जा रहे हैं। सेहत से संबंधित परेशानियां आज खत्म हो जाएंगी और उसके बाद आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। क्यों ना आप जिम जाना शुरु कर दें?
विज्ञापन
वृष राशिः आपकी उलझन सुलेगी, राहत महसूस करेंगे
3 of 13
वृष्ा राशि
आज आप अपनी जिंदगी में लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को सुलझते देख खुश हो जाएंगे। इस समस्या का देर से सुलझने का कारण शायद आपकी दूसरों के साथ असहमती हो। कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन अब खुशी मनाने का समय है। अब आपकी जिन्दगी सही दिशा में जा रही है इस शांति का मजा लें।
आज की शाम अपने जीवनसाथी के साथ घर में ना बिताकर बाहर निकल कर कुछ मनोरंजन, जैसे कि फिल्म या नृत्य देखने जाएं, जिससे नीरसता खत्म हो जाएगी और आपको फिर से बात करने का अवसर मिलेगा।
यदि हाल ही में आपने किसी जमीन जायदाद में निवेश किया है तो आप देखेंगे कि किस प्रकार आपका निवेश लाभकारी हो रहा है। यह भी हो सकता है, की आप किसी जमीन का सौदा कर लें और उसे किसी ग्राहक को लाभ लेकर बेच दें। इससे भी आप अधिक धन अर्जित कर सकते हैं। आप अपने सारे अवसर खुले रखें ताकि किसी भी निवेश के लिए आपको अधिक सोचने की आवश्यकता ना पड़े।
यह आपका तनावपूर्ण समय रहा है जिसकी वजह से आपकी सेहत पर प्रभाव पड़ा है। आज आपको महसूस होगा कि आप खुद को जरूरत से ज्यादा ऑफिस के कार्यों में व्यस्त कर रहे हैं। आज तनाव कम करें और पर्याप्त नींद के लिए समय निकालें। आप अपने दिमाग तथा शरीर को आराम दें ताकि आप कल फिर से नई ऊर्जा के साथ काम शुरु कर सकें। इसलिए आज चिंता न करें।
मिथुन राशिः आज आपको क्रोध और आलस पर काबू रखना होगा।
4 of 13
मिथुन राशि
आज का दिन यात्रा करने के लिए बहुत अच्छा है फिर चाहे आप अपने दोस्तों के साथ जाएं, परिवार के साथ जाएं या फिर सहकर्मियों के साथ जाएं। अपनी इस यात्रा पर आप खूब मजे करेंगे। आपकी ये यात्रा मजेदार बातों से ही नहीं रोचक दृश्यों से भी भरी रहेगी।
दंपत्ति अपने संबंध में ठहराव महसूस करेंगे। अपने साथी को कार्ड अथवा उपहार दें, आपकी समझ बूझ की सराहना होगी। आज आप अपने संबंध को लेकर जितना प्रयास करेंगे उसका प्रभाव उतने लंबे समय तक आपको व आपके साथी को सुख प्रदान करेगा।
आज का दिन बीमा व्यवसाय के लोगों के लिये लाभप्रद है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिये समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है।
आप अपनी समझदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। कोई निवेश करने से पहले आप जोखिम को ठीक से जांच-परख लें। क्योंकि इसका फायदा बाद में जाकर दिखेगा। इसमें आपकी समझदारी और हिम्मत काम आएगी। आज इन सब मामलों में अपने दिल की सुनें।
आज आप थोड़ा गुस्से में रहेंगे और आलस्य भी रहेगा। खुद का अध्ययन करें और कमियों पर काबू पाएं। इससे दूसरे को भी परेशानी नहीं होगी। आप नकारात्मक सोच को खत्म करें और तनाव पर ध्यान दें। इससे आप फिर से नई ऊर्जा के साथ काम करेंगे। दूसरे भी आपके मूड की तारिफ करेंगे।
विज्ञापन
कर्क राशिः आज आपको खुशखबरी मिल सकती है
5 of 13
कर्क राशि
आज सफलता का सेहरा आपके सिर बंधेगा। अगर इस सफलता का कोई हकदार है तो वो आप ही हैं। क्योंकि इस सफलता को पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है। आज आप बिना किसी बात की चिंता किए अपनी सफलता का मजा लें।
अगर आप विदेश जाने के लिए वर्क परमिट या वीजा का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। इसके लिए आपने बहुत इंतजार किया है, इसलिए ये खुशखबरी आपके लिए बहुत मायने रखती है। इस अवसर का पूरा फायदा उठाएं और मजा लें।
पैसा कमाने के साथ साथ अपने कैरियर में ऊंचा उठना भी आपके दिमाग मे है। आप अपने काम और व्यवसाय दोनों में एकदम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। छोटी मोटी अड़चनों से घबराएं नहीं, ये तो आती जाती रहेंगी।
आज आप जाने अनजाने में खुद को चोट पहुंचा सकते हैं। आप अपने हर काम को बेहद सावधानी और सतर्कता से करें। अपने आस-पास की जानकारी रखिए। ध्यान रहे की यात्रा करते समय आपको दूसरों की लापरवाही से नुकसान हो सकता हैं। यातायात के सभी नियमों का पालन कर रफ्तार को धीमी रखें और बेहद सावधानी से वाहन चलाएं। बाद में पछताने से अच्छा होगा आप पहले ही सावधान रहें।
विज्ञापन
सिंह राशि: अपनी मेहनत और लगन से आप काफी पैसा कमा सकते हैं
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको बहुत सी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते हुए अपने साहस को बनाए रखना होगा। आप अक्सर लापरवाह या उत्तेजित हो जाते हैं लेकिन आज आपको समझदारी से काम करना होगा। आपका दृढ़ निश्चय एवं चतुराई आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी।
आज का दिन बहुत रोमांस भरा है। अपने पार्टनर के साथ मधुर वाद-संवाद करें। वह भी वैसी ही प्रतिक्रिया जाहिर करेगा। दूर तक आए अपने रिश्ते की तारीफ करें।
आज के दिन आप विपणन और जनसंपर्क में लगे रहेंगे। यदि ये आपका कार्य क्षेत्र है तब आप काफी ज्यादा व्यस्त रहेंगे। यदि आपका क्षेत्र अलग है तब भी जनसम्पर्क आज होगा। अपने आप को सही तरीके से अभिव्यक्त करें।
होटल प्रबंधन व्यवसायकर्ताओं के लिए आर्थिक मौका उनका इंतजार कर रहा हैं। अपनी मेहनत और लगन से आप काफी पैसा कमा सकते हैं, बस आपको लगातार मेहनत और किस्मत की जरूरत है। आत्मविश्वास एक ऐसी चाबी है जिससे कि आपको तरक्की ही तरक्की मिलेगी। बस आप किसी पर भरोसा ना करें, किसी पर निर्भर ना रहें, मेहनत करते जाईए। अलग तरीके से सोचिए कि आप कैसे अपना आर्थिक लक्ष्य पा सकते हैं।
आज आपको डॉक्टर के पास जांच के लिए जाना चाहिए। हो सकता है आप ठीक हों मगर फिर भी आज आपको जांच करानी होगी। क्यों ना आज ही दांत के डॉक्टर से समय लें ताकि आज ही सफाई करा सकें। जो भी फैसला आज आप लेंगे वह आपकी भविष्य में लाभदायाक होगा।
विज्ञापन
कन्या राशिः क्रोध और उत्तेजना पर काबू रखें
7 of 13
कन्या राशि
अपने किसी प्रियजन से आपका रिश्ता कुछ ठीक नहीं है। ये आपके गुस्से और नकारात्मक विचारों को काबू में रखने का समय है। आपको चाहिए कि आप एक साथ गुजारे अच्छे समय को याद करें और एक दूसरे के साथ के महत्व को पहचानें। कभी-कभी एक फोन करने से भी बहुत कुछ बदल सकता है। शायद आपका मित्र आपके फोन का ही इंतजार कर रहा हो।
आज सफलता की इच्छा के कारण आप थोड़ा सा खतरा मोल लेने को भी तैयार रहेंगे। अच्छी बात ये है कि आपका विश्वास इसमें आपकी मदद करेगा। छोटी सी असफलता भी आपको कुछ ना कुछ सिखा सकेगी। अगर कोई परेशानी बड़ी दिखे तो भी घबराएं नहीं उसे भी हल करने की कोशिश करें।
आर्थिक संभावनाएं, सरकार संबधित व्यापार के लिए बढ़ेंगी आपके काम शांति से आगे बढ़ेंगे और आपकी आय बढ़ेगी। आज के दिन को ज्यादा से ज्यादा काम खत्म करने के लिए इस्तेमाल करें और देखें कि आपका बैंक अकाउंट किस तरीके से बढ़ता है।
शारीरिक सेहत की तरफ बढ़ाए गए कदम में आज आप सफल रहेंगे। आपकी ये योजना आपको बेहतर परिणाम की ओर ले जा रही है। रोज योग करें, इससे आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा, साथ ही शरीर में रक्त का संचार भी होगा। योग करने से पाचन-क्रिया और श्वास प्रक्रिया भी अच्छा काम करते हैं।
तुला राशिः अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है
8 of 13
तुला राशि
आपके परिवार का कोई सदस्य अथवा कोई मित्र आपको निराश कर सकता है और आपके सामने कोई परेशानी भी खड़ी कर सकता है। गुस्से में आकर शायद आप उन्हें डांटना चाहें लेकिन अच्छा होगा कि आप उसे प्यार से ही समझाएं। उनको सजा देने की बजाय प्यार से समझाना ही ठीक होगा तभी उन्हें अपनी गलती का एहसास होगा।
आज आप अपने रोमांस जीवन में महसूस करेगे कि पार्टनर की खोज के मामले में पूर्णता की अपेक्षा के बजाय यथार्थवादी होकर यथासंभव अच्छे पार्टनर की खोज की जाए। पार्टनर से अगर कोई गलती होती है तो धीरज रखें, आपने भी कईं दफा वह गलती की है। पार्टनर के लिए सबसे महत्त्वपूर्ण बात है कि वह आपको प्यार करता है।
आज आपको ये महसूस होगा कि आप वाकई कंपनी के किस विभाग के लिये काम करना चाहते हैं। आप अपने संस्थान से तो खुश हैं, परंतु अपने विभाग से नहीं। यदि आज आप अपने अधिकारियों के साथ सकारात्मक प्रयास के साथ बात करेंगे तब संभव है कि आपका काम बन जाए।
अगर आप किसी उद्योग धंधे से जुड़ें हैं जहां कल्पनाओं व उम्मीदों पर काम काम होता है तो आज का दिन लाभ वाला है। अपनी व्यापार की तरक्की या कम्पनी को आगे बढ़ाने की ताक में रहिए। अचानक ही कोई बड़ा फायदा होने वाला है। ऐसे मौके पर लाभ के और भी कई रास्ते खुलते हैं। सबका फायदा उठाइये।
आज आपको पेट से सम्बन्धित कोई परेशानी हो सकती है। लेकिन इस परेशानी का हल निकल सकता है अगर आप सन्तुलित भोजन और स्वस्थ भोजन पर ध्यान दें। आज वह दिन है जब आपको अपने खान-पान पर ध्यान रखना होगा, क्योंकि सन्तुलित और स्वस्थ भोजन ही पेट की बीमारी से बचा सकता है। ऐसा करने से आपको अच्छा लगेगा और आपका भोजन भी पौष्टिक रहेगा।
वृश्चिक राशिः कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज आपको विदेश से कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं। अगर आपके दोस्त या परिवार के लोग विदेश में रहते हैं तो ये खुशखबरी उनकी तरफ से आ सकती है। आज वो दिन है, जब कि आपको किसी विदेश यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है। और ये विदेश यात्रा आपको बहुत सी मीठी यादें देगी।
आज आप कलात्मकता से भरे रहेंगे और आपको ऐसा लगेगा कि आप बहुत अच्छे विचारों को जन्म देते हैं। इन विचारों पर अच्छी तरह से ध्यान दें और इनको वास्तविकता में बदलें। आप इन विचारों के बारे में पहले से ही अपने दोस्तों को बता सकते हैं, लेकिन किसी भी अजनबी के सामने इन विचारों के बारे में जिक्र ना करें।
यदि आप अपना व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो आज का दिन शुभकारी है। प्रचार, धंधा बढ़ाने का सबसे बढ़िया तरीका है, इसके जरिये लोगों तक आपके व्यापार की जानकारी पहुंचेगी। अपना प्रचार-प्रसार करने का यह बढ़िया दिन हे, मौका ना गंवाएं।
आज सर्दी से बच कर रहें कोई परेशानी हो सकती है। आपके गले में भी परेशानी हो सकती है। आप खुद को ढक कर रखें और कुछ ठंडा पेय पदार्थ न लें। आज की परेशानीयां छोटी होगीं परन्तु ध्यान अवश्य दें। अगर आप वजन से परेशान हैं तब आप कुछ व्यायाम करें और खान-पान सुधारें। आप समझें की एक सही तरीके से ही आप इस परेशानी को दूर कर सकते हैं। यह आपका जीवन सुधार देगा आप स्वस्थ रहेंगे।
धनु राशिः आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है
10 of 13
धनु राशि
आज आप अपने प्रियजनों की सेवा में हाजिर रहना चाहेंगे। आज जितना हो सके उतना नम्र रहने का प्रयास करें और अपने प्रियजनों के साथ पूरे प्यार से पेश आएं, वे लोग आपके इस व्यवहार के लिए आपको धन्यवाद देंगे। आज आप पाएंगे कि आज आप जो भी करेंगे उससे भविष्य में आपको लाभ जरूर होगा।
आप में से जो शादीशुदा हैं, आज गैरजरूरी बहस के कारण अपने रिश्ते में बाधा महसूस करेंगे। आज के हालात आपको अवैध संबंध की ओर धकेलेंगे, आप दूसरे के प्रति आकर्षण का अनुभव करेंगे। आप लम्बी सांस लेकर एक बार दोबारा सोचें और ऐसा काम न करें, जिससे आपको बाद में पछताना पड़े।
आज का दिन व्यावसायियों के लिये श्रेष्ठ है, क्योंकि वे अपने प्रतियोगियों से बेहतर स्थिति में रहेंगे। आज के दिन कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है, लेकिन ध्यान न दिये जाने पर वे हानि में भी बदल सकते है। पार्ट टाईम काम कर रहे कर्मचारियों के लिये भी यह व्यस्तता का समय हो सकता है।
कड़ी मेहनत की बदौलत आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन बड़ा व्यस्त जाएगा, लेकिन यह मेहनत बेकार नहीं जाएगी। आपकी आमदनी भी आज बढ़ने वाली है, शायद कहीं से कोई बोनस मिलने की या फिर कहीं पैसा लगा रखा है तो उसकी कीमत बढ़ने की खबर मिले। इसका आनंद उठाइए आखिर यह आपकी लम्बी और कड़ी मेहनत का फल है।
अगर आप जोड़ों के दर्द से जूझ रहे हैं तो यह आपके लिये बेहतर समय है। आप कुछ हल्के व्यायाम कर सकते हैं ताकि आप स्वस्थ रहें और शरीर मजबूत हो। जोड़ों के दर्द के कारण आप व्यायाम बन्द न करें अन्यथा आपकी शारीरिक संक्रमण शक्ति प्रभावित हो सकती है। अपने स्वास्थ्य को महत्व दें।
मकर राशिः कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें
11 of 13
मकर राशि
भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए ये समय बहुत ही अच्छा है। आप में से जो लोग परेशानी को सामना कर हे उन्हें अपनी रणनीति में परिवर्तन करना चाहिए ताकि आप अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर सकें। ये सब करने के लिए आज से ज्यादा बेहतर दिन हो ही नहीं सकता। आपका यही कदम आपके भविष्य के लिए शुभ फल दायक रहेगा।
लंबे समय से चली आ रही आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकेगी। विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बहुत अच्छा रहेगा। अपने परिणाम से उन्हें खुशी व आश्चर्य दोनो ही होंगे। जो लोग व्यवसाय में हैं वो पाएंगे कि उनके लंबे समय के कुछ लक्ष्य पूरे हो रहे हैं। इसके लिए आपको खुद को शाबाशी देनी चाहिए, क्योंकि इसे पाने के लिए आपने बहुत मेहनत की है।
आज यह जरूरी है कि आप अपने आर्थिक मामलों से संबंधित सभी सूचनाएं जुटाएं। कोई बड़ा आर्थिक फैसला ना लें क्योंकि आर्थिक अस्थिरता की आशंका है। अगर आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करना चाह रहे हैं तो आज सिर्फ शेयर बाजार के मिजाज पर नजर रखिए। आज जुटाई गई सभी सूचनाओं को कल के बेहतर निवेश के लिए इस्तेमाल कीजिए।
आज आप अपनी और अपने परिवार की आंखों का चैक-अप कराएं। अगर किसी को कोई परेशानी नहीं है तो भी आप सबकी आंखों की जांच कराएं। ऐसा करने से, हो सकता हैं बीमारी पहले ही पकड़ में आ जाए। आज आपके परिवार का सेहत की जांच होना बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण था।
कुंभ राशिः आज का दिन कुछ शुभफल लेकर आ सकता है
12 of 13
कुंभ राशि
ग्रहों के बुरे प्रभाव के कारण आज आप घर पर किसी बहस में पड़ सकते हैं। इसलिए आपको अपनी कथनी और गुस्से को काबू में रखना होगा। अगर आज आप शांत रहेंगे तो भविष्य में काफी घरेलू समस्याओं से बच सकेंगे। आज की परेशानियों को लेकर आप गुस्से को अपने ऊपर बिल्कुल भी हावी ना होने दें। बुरा वक्त भी जल्दी ही बीत जाएगा।
यदि आप पिछले कुछ दिनों से बेरोजगारी की स्थिति में हैं तब आज का दिन कुछ शुभफल लेकर आ सकता है। विश्वास बनाए रखें, किसी भी अवसर को हाथ से ना जाने दें। आज किसी अनापेक्षित स्रोत से आपको अवसर मिलने की संभावनाएं बन सकती हैं।
आज आर्थिक मामलों को लेकर आप कुछ दबाव में रहेंगे। लेकिन आप इससे परेशान नहीं होंगे बल्कि आसानी से इस हालात से निपट लेंगे। अपना लक्ष्य निर्धारित कीजिए फिर उसे पाने के लिए एक ठोस योजना बनाइये, फिर देखिए सारे दबाव के बावजूद आप अपने लक्ष्य को छू रहे हैं।
पाचन से सम्बन्धित परेशानी हो सकती है। हल्का-फुल्का खाने से आपको आराम मिलेगा। आपको शारीरिक क्रियाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है ताकि आपको मोटापे या पेट की परेशानी ना हो। आपको आज कुछ भी खाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
मीन राशिः जरा सी भूल-चूक से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है
13 of 13
मीन राशि
आज आप समझ नहीं पाएंगे कि क्या करें। शांति से बैठ जाएं और सोचें कि आपकी इस उलझन का कारण क्या है। जरूरत पड़े तो अपने किसी करीबी मित्र से इस बारे में खुल कर बात करें। इससे आपके दिमाग में स्पष्टता आएगी।
अपना काम करने वाले लोगों को आज सावधान रहना चाहिए, कहीं वो किसी सट्टेबाजी के चक्कर में ना फंस जाएं। उससे केवल आपको नुकसान ही होगा। जो लोग इन्सैन्टिव बेस कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं, उन्हें लाभ होगा क्योंकि मैनेजमेंट उन्हें अच्छा पैसा दे सकती है।
जमीन-जायदाद के मामले में उनके कागजातों को सावधानी पूर्वक अध्ययन करें क्योंकि मामूली त्रुटियां भी किसी बड़े झंझट का कारण बन सकती हैं। आप जोखिम भरे जमीन जायदाद के मामले में कदम रख रहे हैं। आपसे जमीन के कागजातों को पढ़ने में कोई भूल भी हो सकती हैं। अत: विशेष रूप सें सावधान रहने की आवश्यकता है सभी कागजातों को भलीभांति जांच परख लें। जरा सी भूल-चूक से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
आज किसी भी कार्य को पूरी मेहनत और हिम्मत से करने का आपका मन करेगा। इससे आपका दिमाग और मूड दोनों ही शान्त रहेंगे और जिन्दगी में छोटी-छोटी परेशानियों से घबराऐं नहीं। आप चिन्ता ना करें और अपना ध्यान बड़े कार्यों में लगाकर उसके सकारात्मक परिणामों के साथ खुशी से जिएं।