गुरु आज उदय हो रहे हैं और चन्द्रमा गुरु की राशि धनु में आए हैं। ग्रहों का यह संयोग आज कई राशियों में शुभ योग बना रहा है। जानिए ऐसे में आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन
मेष राशिः पैसे रुपये को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें
2 of 13
मेष राशि
आज घर के बहुत से कामों को लेकर आपका सर चकरा सकता है। लेकिन घर पर हो रही सारी गतिविधियां सकारात्मक ही रहेंगी इसलिए आप अपना काम ठीक से पूरा करें। इस समय अपनों के साथ का पूरा मजा लें लेकिन साथ ही अपने काम को भी समय पर पूरा करने की कोशिश करें। घर और बाहर के काम में संतुलन ही आज आपका मूल मंत्र है।
आज आपकी सहनशीलता की परीक्षा होगी। आप बेचैन व चिड़चिड़े हो सकते हैं। अपना संयम बनाए रखें। अपने साथी को कोई अपमानजनक बात ना कहें। हर विषय पर खुलकर बात करें।
आज उन लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है, जिन्हें विदेश में व्यापार करने का अवसर मिला है। दूर बैठे साझेदारों से संबंधित व्यवसाय में भी लाभ होगा। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी अपने संपर्क मधुर बनाने की कोशिश करें। इस समय करियर संबंधी लाभ की आशा है।
आज आपको आर्थिक नुकसान के संकेत हैं इसलिए पैसे रुपये को लेकर आज थोड़ा सावधान रहें। सिर्फ सुरक्षित निवेश का ही रास्ता चुनें या फिर सही समय आने का इंतजार करें। उन्हीं चीजों की खरीदारी करें जो बेहद जरूरी हों। अगर विलासिता का कोई सामान खरीदते हैं तो शायद नुकसान उठाना पड़े। आज मुट्ठी बांध कर ही चलें।
विज्ञापन
वृष राशिः आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है
3 of 13
वृष राशि
इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। आपके हालात चाहे जैसे भी हों अपना विश्वास बनाए रखें।
आज के दिन आपसी रिश्ते बनाएं एवं उन पर अपना ध्यान केन्द्रित करके अमल करें। अपने साथी को अपनी भावनाओं से अवगत कराएं, जिससे आपको सकारात्मक फल भी प्राप्त हो सके। इस समय आपको अपने साथी के साथ अकेले में एक-दूसरे के साथ मनबहलाव करना चाहिए। आप प्रेम में डूबे रहना चाहते हैं तो अपनी आंखें बंद कर लें, अन्य रास्ते खुल जाएंगे। आप देखेंगे कि आपका साथी आपके साथ भरपूर है।
आज आप शैक्षणिक व्यावसाय की उन्नति के अवसरों को अपनी ओर खुलते हुए पाएंगे। यदि आप अपने काम को बदलना चाहते हैं तो पहले विकल्प की पड़ताल करें। इस समय किये गए प्रयत्न सफल होंगे।
आपके लिए आज का दिन भाग्यशाली है, कहीं से पैसे आयेंगे। आपकी लॉटरी खेलने में रूचि नहीं है तो अगले कुछ दिनों में आप जो गाड़ी और संपत्ति खरीदना चाहते हैं ध्यान रखें कि उसमें आपका भाग्यशाली नंबर जरूर हो। आज के दिन कुछ बचत हो सकती है। कहीं से अतिरिक्त रकम भी मिलने वाली है।
मिथुन राशिः आपके व्यावसायिक सपने पूरे हो सकेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपके दोस्तों को आपकी मदद व सलाह की जरूरत है। आपको उनकी मदद जरूर करनी चाहिए। आखिरकार आपका रिश्ता ही कुछ ऐसा है। खूब सोच समझ कर ही किसी को कोई सलाह दें। एक-दूसरे के साथ विचारों का आदान-प्रदान करें।
आज आप याद रखें कि घास की दूसरी तरफ हमेशा हरियाली नहीं होती, खासकर प्यार के मामले में। अगर आप आज अवैध रिश्ते के लिए किसी के द्वारा प्रलोभित किए जाएं तो बैठकर ठंडे दिमाग से अच्छी तरह सोचें और अपने पार्टनर की खासियतों को याद करें। आप उसी रास्ते को चुनें जो जिन्दगी की लम्बी दौड़ में आप दोनों के लिए बेहतर है।
काम में सफलता मिलने के कारण आपके व्यावसायिक सपने पूरे हो सकेंगे। लेकिन फिर भी आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए व अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करनी चाहिए। अपनी सफलता से प्रेरणा ले कर आप और मेहनत से काम कर सकते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आपको पूरे मन से काम करने की कोशिश करनी चाहिए।
आज आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे। और इससे लोगों में आपकी साख भी बढ़ेगी। बहुत दिनों से आप अपनी छवि को लेकर चिंतित थे, आपको मलाल था कि इतना सब कुछ होते हुए भी लोगों में आपका प्रभाव कायम नहीं हो रहा था सो आपने यह ठीक ही कदम उठाया है। अब तो सब आपके कायल होंगे। बस ध्यान रखियेगा कि उन्हीं लोगों पर पैसा खर्च कीजिए जो आगे आपके काम आएं।
विज्ञापन
कर्क राशिः आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे
5 of 13
कर्क राशि
आज आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अपने परिवार के साथ बिताए समय का भरपूर आनंद लेंगे। आप खूब बातें करेंगे और एक दूसरे के साथ का मजा लेंगे। आज अपने आप को तरोताजा करने का दिन है।
आज का दिन आप अपने साथी के साथ बिताए पलों की यादों में खो कर ही बिता सकते हैं। ऐसे में आपको अपने साथी की चाहत महसूस होगी, जिसकी वजह से आपका ध्यान काम में नहीं लग सकेगा।
अगर आज आपकी काम के सिलसिले में कोई मीटिंग है तो उसका परिणाम आपके हक में रहेगा। अगर आपकी मीटिंग नहीं है तो भी आप किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा।
आज आप खोई सम्पत्ति प्राप्त करेंगे इसीलिए आप अपने बिस्तर के नीचे एवं दराज में सावधानी पूर्वक देखने की कोशिश करें। आपकी कीमती वस्तुएं वहां मिल सकती हैं जिस स्थान की आप कभी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो आप अपने घर की पूरी छानबीन कर लें ये वस्तुएं आपको मिल ही जाएंगी।
आज बिजली से संबंधित कोई भी कार्य करते समय आपको बेहद सतर्क रहने की आवश्यकता हैं। आज आपके साथ कोई दुर्घटना या कोई चोट लग सकती है इसलिए बिजली के घरेलू उपकरणों जैसे की माईक्रोवेव या हीटर का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहें। आग या गर्म पदार्थो द्वारा किए गए काम में सावधानी बरतें।
विज्ञापन
सिंह राशिः आज का दिन रोमांस के लिए उत्तम है
6 of 13
सिंह राशि
आज आप अपना मन प्रार्थना और ध्यान में लगाएं और अपने भीतर शांति ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें। आप अपनी अंतर-आत्मा की राह पर चलना चाहते हैं। बाहरी दुनिया से रिश्ता तोड़ कर खुद से रिश्ता जोड़ने का ये बहुत अच्छा मौका है।
आज का दिन रोमांस के लिए उत्तम है। आज आपको वो खास मौका मिलेगा, जब आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। आप सबसे अच्छे मौके की खोज में दिखेंगे। और आपको वह मिलेगा भी। मौके को तरजीह दें, अच्छे कपड़े पहनें सब का ध्यान आप पर केन्द्रित रहेगा।
आपके विरोधी कुछ भी कर लें, लेकिन आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। कुछ लोग व्यावसायिक तौर से आपको नुकसान पहुंचाना चाहेंगे। लेकिन, आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, आप सुरक्षित रहेंगे। आप अपने काम में लगे रहें और इन छोटी-मोटी समस्याओं के कारण अपना संतुलन ना खोएं।
अगर आप संपत्ति का काम कर रहे हैं या फिर शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा है। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें। दीर्घावधि के लिये निवेश करना आपके लिये फायदेमंद हो सकता है।
आज आप अच्छे मूड में रहेंगे। अगर आप किसी परेशानी में हैं तो जल्द ही उस परेशानी से निजात मिल जाएगी और आप फिर से राहत की सांस ले सकेंगे। आज किसी भी कार्य को आप पूरी मेहनत से करें।
विज्ञापन
कन्या रशिः भाग्य आज लाभ दिलाएगा
7 of 13
कन्या राशि
आज आप अपना ज्यादा समय अपने परिवार के साथ गुजारेंगे। आपके अपनों का साथ आपको बहुत खुशी देगा। अपने प्रति उनकी चाहत और इज्जत को देख कर आप फूले नहीं समाएंगे। आप भी अपने प्रियजनों को दिखाएं कि आप भी उन्हें कितना प्यार करते हैं। उनके साथ का पूरा मजा लें।
आपकी समप्रेषण कला, आत्मविश्वास तथा आकर्षक व्यक्तित्व आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपनी कुशलता दिखाने में मदद करेंगे। हालांकि आपको अपनी बात मनवाने व अपने लक्ष्यों के प्राप्त करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। परेशानी में आसानी से काम कर पाने की आपकी क्षमता सभी को प्रभावित करेगी।
आज आप लम्बी अवधि के लिए किसी सौदे पर निवेश कर सकते हैं। आपको यह अवसर जल्दी से ग्रहण कर लेना चाहिए। क्योंकि, यह लम्बी अवधि के लिए धन सुरक्षित कर सकता है। जिसे आप वर्षों से सोचते आ रहे थे। आपके भाग्य में किन्ही स्रोतों से जमीन प्राप्त करने का योग है। अत: सभी अवसरों को परख लें एवं चालाकी से आगे बढ़ें।
आज आप शाकाहारी भोजन का रूख कर सकते हैं। जैसे अंग्रजी में कहा गया है- हैल्थ इज वैल्थ। आज आप महसूस करेंगे कि पैष्टिक और हल्का खाना खाने से आपकी जिन्दगी में बदलाव आ रहा है। मांस छोड़ना आपकी सेहत के लिए फायदेमन्द होगा।
तुला राशिः बेरोजगारों के लिये रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे
8 of 13
तुला राशि
ये समय प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए अच्छा है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें व इस परीक्षा में पूरे आत्म-विश्वास के साथ भाग लें। एमबीए के वे विद्यार्थी जिन्होंने किसी साक्षात्कार में अपना प्रदर्शन किया था, वे अच्छे प्रस्ताव पाकर खुश होंगे। लेखा शास्त्र और वित्त के क्षेत्र के व्यक्ति आज नौकरी में बदलाव ला सकते हैं, बेरोजगारों के लिये रोजगार के अच्छे अवसर सामने आएंगे।
आप अपना लेन-देन ठीक रखें ताकि बाजार में आपकी साख बनी रहे, विशेषकर उन लोगों के सामने जिनसे आपने बीते समय में ॠण लिये हैं। आप अपने कर्तव्यों को ना भूलें। यदि आप एक बार अपना ॠण चुकता कर देते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि हो जाएगी।
आज आपको अपनी मांसपेशियों और कमर का ध्यान रखना होगा। कोई भी भारी समान उठाते समय बेहद सावधानी बरतें ताकि आपकी कमर या मांसपेशियों पर ज्यादा दबाव ना पड़े। आज आपकी मांसपेशियों से सम्बन्धित परेशानी हो सकती हैं और इस परेशानी को दूर करने के लिए आपको सतर्क रहना होगा और किसी भी सामान को उठाने कि लिए अलग-2 पैंतरे इस्तेमाल करने होंगें। कोई भी ऐसी हरकत ना करें जिससे आप खुद को चोट पहुंचा लें।
वृश्चिक राशिः आज आपका सौभाग्य आपके साथ होगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज के लिए आपका मूल मंत्र है -विश्वास। आपको ये जानने की कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने ही प्रियजनों, जो कि आपसे प्यार करते हैं, पर विश्वास करने में हिचक क्यों कर रहे हैं। बल्कि आपको अपने परिजनों और नजदीकी दोस्तों पर पूरा भरोसा करना चाहिए। अपने रिश्तों में शक को ना आने दें।
आज आपका सौभाग्य आपके साथ होगा और आप पाएंगे कि आप अपने सभी लक्ष्यों को चाहे वो कितने भी कठिन क्यों ना हों आसानी से प्राप्त कर पाएंगे। अपने सपनों को पाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है दृढ़ इच्छा शक्ति। आप अपनी ऊर्जा शक्ति को एकत्रित कर पाएंगे। इससे आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर पाएंगे। आज आप आसमान को छू लेंगे।
आज आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों को लेकर सही तरीके से जागरुक रहना है। आज आपके सलाहकार आपको जो भी सलाह देंगे, आपको यही प्रतीत होगा कि इससे मुझे फायदा नहीं होगा परंतु ये एक प्रकार से संवादहीनता की स्थिति है। आज आपको अपने लक्ष्यों को सही तरीके से जानने व पहचानने की आवश्यकता है और इसी के बाद आप इन तथ्यों को अपने सलाहकर्ताओं के साथ बांट सकते हैं।
आज कुल मिलाकर आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। जिन लोगों ने व्यायाम करना बन्द कर दिया है या फिर जो व्यायाम करने की सोच रहे हैं वो लोग अब इन्तजार ना करें, क्योंकि अब वक्त आ गया है आज आप पूरे साहस के साथ सेहत मन्त्र को पाने में जुट जाएंगे। आज आप मानसिक तनाव से मुक्त रहेंगे और आज आपकी त्वचा बेहद चमकती रहेगी। आज लोग आपसे आपकी खूबसूरती का राज पूछ बैठेंगे।
धनु राशि: आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है
10 of 13
धनु राशि
आजकल अपनों के साथ आपके रिश्ते मधुर नहीं हैं। आप शायद दुखी हों और आपको शायद गुस्सा भी आए। याद रखें कि आप ठंडे दिमाग से ही परिस्थिति को संभाल सकते हैं। हो सकता है उनकी गलतियां ज्यादा हों लेकिन एक समझदार इंसान होने के नाते आपको अपनी जुबान पर काबू रखना चाहिए। सबसे सही रास्ता तो यही है कि आप बातचतीत से ही बात को हल करने का प्रयास करें।
आज आप सभी का ध्यान अपनी और केन्द्रित पाएंगे। जहां–जहां आप जायेंगे लोगों के विशेष आर्कषण का कारण बन जायेंगे। अपनी इस खूबी को यूं ही व्यर्थ में ना गंवा कर आप जिंदगी को प्यार से सराबोर कर लें।
जहां तक आपके कैरियर या स्कूली शिक्षा की बात है, आपको किसी अच्छे सलाहकार की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। आज किसी अच्छे सलाहकार द्वारा दी गई सलाह से आपको मदद मिलेगी, इसलिए उनसे बात करने में संकोच ना करें। लेकिन ध्यान रहे कि सलाह किसी अच्छे सलाहकार से ही लें, ताकि आप किसी गलत राह पर ना चल पड़ें।
जो लोग व्यापार में हैं उन्हें आज कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलने वाला है। साथ ही आपकी साख भी कायम होने वाली है। आप और आपकी कंपनी की अच्छी तरक्की होने वाली है। इस बदलाव का अपने काम की जगह पर सकारात्मक उपयोग कीजिए। इसके लिए नए संपर्कों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
अपनी अच्छी सेहत के लिए व्यायाम करें। अगर आपने हाल में व्यायाम छोड़ा है तो आज आप पहले जैसे हो सकते हैं। अगर आप अपनी जीवनशैली को और बेहतर ढंग से बनाऐंगे तो आपकी सेहत और मजबूत बनेगी और डॉक्टर के पास भी कम जाना पड़ेगा।
मकर राशिः आज साझेदारी का अच्छा फायदा मिलने वाला है
11 of 13
मकर राशि
आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी। इससे आपके स्वास्थ में भी सुधार आएगा।
आज यदि आप सरकारी क्षेत्र में हैं तब आप नौकरी में बदलाव के लिये सोच सकते हैं। इसके पीछे ये कारण नही है कि आप अपने काम से संतुष्ट नही हैं, इसके स्थान पर आपको अच्छा अवसर मिल रहा है। ये एक ऐसा अवसर होगा, जिसे आप मना नहीं करना चाहेंगे।
आज साझेदारी का अच्छा फायदा मिलने वाला है। इसलिए, अगर आप कोई साझेदारी करने की सोच रहे हैं तो आज उसे करने का बढ़िया दिन है। अगर आपके सामने अच्छी अवधि के लिए भी कोई प्रस्ताव आता है तो भी आप उसे स्वीकार कर सकते हैं। आप पाएंगे कि व्यापार में अकेले चलने से कहीं बेहतर है दो लोगों का मिलकर चलना।
आज आपको एलर्जी हो सकती है इसलिए उपयुक्त दवाई अपने साथ रखें। कुछ सिरदर्द हो सकता है इसलिए समय निकाल कर आराम करें। आप फिर से अच्छा महसूस करेंगे।
कुंभ राशिः शुभ समाचार मिल सकते हैं
12 of 13
कुंभ राशि
आज आपको सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि गलतफहमी के कारण आपके और आपके प्रियजनों के बीच झगड़ा हो सकता है। वो प्रियजन आपके परिजन, दोस्त या फिर सहकर्मी कोई भी हो सकते हैं। इन झगड़ों से बचा जा सकता है अगर आप अपनी कथनी पर ध्यान दें और किसी को ऐसा कुछ ना कहें जिससे किसी को दुख हो।
वे विद्यार्थी जिन्होंने पिछले दिनों साक्षात्कार दिये हैं, वे शुभ समाचार पाकर प्रसन्न होंगे। आज का दिन उनके लिये शुभ है जो लेखाशास्त्र या वित्तीय क्षेत्र में कार्यरत हैं अथवा बेरोजगार हैं, उन्हे नवीन अवसर मिल सकेंगे।
पिछले कुछ दिनों में आपको आर्थिक मामलों में अच्छा फायदा हुआ है, सो आज मौज मस्ती के लिए कुछ खर्च करने का मौका है। इसका आनंद लें। इस खुशी में उन्हें मत भूलिएगा जो अच्छे-बुरे मे आपके साथ खड़े होते हैं। किसी अच्छे काम के लिए आज कुछ दान भी कीजिए।
आज आप पाऐंगे कि पुरानी चोटों और दर्द को ठीक करने के लिए आप तरह-तरह के ईलाज अपनाएंगे। आप सोचते हैं कि ये ईलाज आपके लिए फायदेमन्द होंगे मगर इनका परिणाम वैसा नहीं होगा जैसा आपने सोचा था। सभी तरह के ईलाज की छानबीन कीजिए मगर ध्यान रहे, सबसे पहले आप किसी पेशेवर की सलाह लें।
आज अपने परिवार और दोस्तों की बात सुनने की बजाए अपने दिल की बात सुनें। आपके अंदर की आवाज आपको सही दिशा दिखाएगी। याद रखें आप अपने आप ही खुद को इतनी दूर तक लाए हैं और अब आपको सही निर्णय लेने चाहिए।
वे विद्यार्थी जो विदेश से किसी खबर की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिये आज का दिन शुभ है। व्यवसाइयों के लिये आज का दिन विदेश से लाभ प्राप्त करने का है। आपको इन अवसरों का लाभ लेने के लिये इसके अनुकूल अपने आप को बनाना होगा। इस अवसर का लाभ उठाने पर आप कहीं दूर यात्रा पर भी जा सकते हैं।
आज आप अपनी ऊपरी कमाई को अपने दोस्तों और परिवार के मनोरंजन पर खर्च करेंगे। आप बहुत दिनों से काम से समय निकाल कर कहीं मौज मस्ती करना चाह रहे थे। सो आज अपने ग्रुप के साथ जाइये उन पर कुछ पैसा खर्च कीजिए। आज खर्च हो रहे पैसे की फ्रिक मत कीजिए। बस जाइये? और दोस्तों के साथ आनंद लीजिए।
आज आप महसूस करेंगे कि आपकी दर्द जैसी परेशानी दूर हो जाएगी। आपका खुद का मन व्यायाम करने के लिए करेगा। हो सकता है आप फिर से योग करें। आप महसूस करेंगे कि आपके अन्दर कर्म करने की शक्ति बढ़ गई है। वैसे आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी इसलिए आज आप व्यायाम कर सकते हैं।