आज चन्द्रमा का संचार शुक्र की राशि वृष में हो रहा है। इस राशि में चन्द्रमा का गोचर बता रहा है कि आज का दिन कई राशियों के लिए रोमांचक और फायदेमंद रहेगा। इसकी वजह यह है कि इस राशि में चन्द्रमा उच्च का होता है और शुभ फल प्रदान करता है। तो देखिए आज का दिन आपके लिए कितना शुभ रहेगा।
विज्ञापन
मेष राशि: आज थोड़ सतर्क रहें
2 of 13
मेष राशि
घर वालों व मित्रों के नकारात्मक स्वभाव को ले कर आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। ये शायद कोई छोटी सी बात हो लेकिन आने वाले समय में ये आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर सकती है। आज आपसी वार्तालाप द्वारा अपने रोमांटिक रिश्तों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करें। यदि आपसी विश्वास में कमी आती है तो आप दोनों ही जिम्मेदार होंगे। आपकी संप्रेषण कला, आकर्षक व्यक्तित्व व विषम परिस्तितियों में भी आसानी से काम कर लेने की क्षमता के कारण व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। इससे प्रेरणा ले कर और मेहनत से काम करने की कोशिश करें। यदि आप शेयर बाजार में रूचि रखते हैं, तब आज का दिन आपके लिये सही फल देने वाला है। लेकिन ये ध्यान रखें कि आप इस दौरान लंबे समय के निवेश को ही अपने विकल्प के रूप में रखें। आज आप कुछ ठहराव महसूस करेंगे परन्तु यह तनाव दूर करने के लिये उचित समय है, अपने दर्द को सही करने के लिये उसके कारण का पता लगाएं आपका मानसिक स्तर आप पर तनाव डाल सकता है।
विज्ञापन
वृष राशि: ध्यान में लगाएं मन
3 of 13
वृष राशि
आज आप अपना मन प्रार्थना और ध्यान में लगाएं और अपने भीतर शांति ढ़ूंढ़ने की कोशिश करें। आप अपनी अंतर-आत्मा की राह पर चलना चाहते हैं। बाहरी दुनिया से रिश्ता तोड़ कर खुद से रिश्ता जोड़ने का ये बहुत अच्छा मौका है। सितारे आज आपकी जिंदगी में कुछ हैरतअंगेज चीजें ला सकते हैं। मौके का लाभ लें। अपने पार्टनर से खुलकर प्यार जताएं। यदि आप अपना व्यवसाय करते हैं तब आज का समय आपके लिये है। क्या आप अपना व्यवसाय बढ़ाने की सोच रहे हैं? ये समय काफी अनुकूल है और अच्छे ग्राहकों का साथ आपके साथ है। व्यापार में तगड़ा झटका लगने का भय है। इससे बचने की कोशिश करें। अच्छा तो यह रहेगा कि इस तात्कालिक झटके से अपने व्यवसाय को बचाने का प्रयास करें। एक लक्ष्य बनाकर उसे पाने का प्रयत्न करें। आज आप सकारात्मकता पर ध्यान केन्द्रित करने की वजह से लाभ उठाएंगे। ध्यान रहे कि जो छवि हम अपने दिमाग में बनाते हैं, उसका हमारी सेहत पर बहुत असर पड़ता है। इसलिए सकारात्मक सोच अपनाएं ताकि लाभदायक फल मिले।
मिथुन राशि: कुछ नया करने का है दिन
4 of 13
मिथुन राशि
आज आपको कुछ नया करने की अपनी इच्छा पर ध्यान देना चाहिए। कुछ नया करने या नया खेल खेलने की तीव्र इच्छा आपके मन में चल रही है। आज समय है ये तय करने का कि आप जो करना चाहते हैं वो कैसे करें। आप अतिरिक्त खुशी में मग्न होकर अपने साथी के लिए कुछ कर गुजरने की स्थिति में है। इन दिनों आप दोनों ही रोमांटिक मूड मे मग्न हैं। आपकी मेहनत, लगन व कार्य कुशलता को परखने के लिए आपको कोई ऐसा काम दिया जा सकता है, जिसे आपको निर्धारित समय में ही पूरा करना होगा। इस समय आपको अपनी पूरी क्षमता के साथ इस लक्ष्य को हासिल करना होगा। हालांकि आपके अंदर इस चुनौति से पार पाने की सारी संभावनाएं मौजूद हैं बशर्ते आप उनकी पहचान कर उनका अच्छे से इस्तेमाल करें। अगर आप लंबे अरसे से किसी पूंजी निवेश के लिए सोच रहे हों तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। किसी भी शारीरिक परेशानी का कारण ढ़ूंढ़ें और अगर जरूरत हो तो डाक्टरी सलाह भी लें। स्वयं उपचार से आपकी तबियत में सुधार होगा। आप बीमारी के कारण का पता लगायें अन्यथा वह फिर से उभर सकती है।
विज्ञापन
कर्क राशि: स्पष्टता से सफलता मिलेगी
5 of 13
कर्क राशि
आखिरकार अब आपके विचारों में स्पष्टता आएगी और कुछ गंभीर मुद्दों पर आप स्पष्टता से सोच पाएंगे। हर समस्या का समाधान अब आपको साफ दिखने लगेगा। इसी स्पष्टता से आपको सफलता भी मिल सकती है। आज आप अपने प्रेम संबंध को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में सोच सकते हैं। ऊर्जा की कमी के कारण कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती हैं। इसके कारण आप मानसिक रूप से भी कुछ परेशान रहेंगे। इन व्यावसायिक सवालों का जवाब ढूंढने में आप खुद को कुछ उलझा हुआ भी महसूस करेंगे। अपना दिमाग शांत रखें और जितनी आपको खबर है, उसी के अनुसार निर्णय लेने की कोशिश करें। आज दर्द की वजह से आप परेशानी में आ सकते हैं। हो सकता है आज आप व्यायाम भी ठीक से ना कर पाएं। हो सके तो आज अपना ध्यान उन कामों में लगाएं जिसमें ज्यादा मेहनत ना हो ताकि आप खुद को अच्छा महसूस करा पाएं। नकारात्मक विचारों में ध्यान ना लगाएं ताकि आप रोगमुक्त हो जाएं और अपनी सेहत का ख्याल रख पाएं।
विज्ञापन
सिंह राशि: जमीन में पूंजी निवेश करें
6 of 13
सिंह राशि
आज आपको लगेगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं आपके आस-पास के लोगों को भी ऐसा ही लगेगा। आज आप अपने परिवार व कार्यालय के लोगों के लिए भी भाग्यशाली साबित होंगे। पिछले दिनों आपकी जिंदगी नये पार्टनर की संभावनाओं और गुप-चुप प्रेम संबंधों से भरी रही है। आज भी यह स्थिति बनी रहेगी। आपकी मानसिक ऊर्जा ऊंचाई के शिखर पर है, लेकिन आपकी वाक कला कभी इतनी अच्छी नहीं थी। आपको अपनी मजबूतियों को पहचानना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि आप इनको प्रयोग कर के पैसा कमा सकें। खुद को कभी भी कमतर ना आंकें। जमीन जायदाद की खरीद फरोख्त इन दिनों आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जमीन की कीमत बढ़ती जा रही है और आगे भविष्य में यह बढ़ती ही जायेगी। अत: जमीन जायदाद खरीदने में पूंजी निवेश करें तथा पहले ली हुई जमीन बेचें जिसमें आपको अच्छी आमदनी हो सकती है। आज आपको सड़क पर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। सड़क दुर्घटना होने की सम्भावना है।
विज्ञापन
कन्या राशि: दिनभर तनाव की स्थिति रहेगी
7 of 13
कन्या राशि
हफ्ते भर से चली आ रही बहस और तनाव से आप खुद को थका हुआ सा पाएंगे। ज्यादा तनाव ना लें और झगड़े से बचने की कोशिश करें। अपने दोस्तों और परिजनों से प्यार से पेश आएं और अगर कोई बात बिगड़ भी जाए तो उसे प्यार और समझदारी से सुलझाने की कोशिश करें। पिछले दिनों आपसी अनबन में फंसी जोड़ियां आज अपना मनमुटाव दूर कर लेंगी। आज आपको अपने गुस्से पर पूरी तरह से काबू रखना चाहिए। किसी उच्चाधिकारी से लड़ाई होने की आशंका है। आप बहुत ही तनावपूर्ण महसूस करेंगे और अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। आज सभी ओर से उपलब्धियों का दिन है। आज सरप्राइज की तरह कोई आर्थिक लाभ मिल सकता है। कोई ऐसा धन या प्रॉप्रर्टी जो आप सोचते थे कि हाथ से गया ही गया, वह आज वापस मिल सकता है। ज्यादा कॉलेस्ट्रौल औऱ स्नैक्स वाले खाने से दूर रहें। ताजा फल खाएं क्योंकि आज से ही आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपको लक्ष्य निर्धारित करना होगा और यह लक्ष्य आपको अच्छी आदतों और जीवनशैली की ओर ले जाएगा। तो इस समय आप पौष्टिक भोजन और व्यायाम की आदत डालें ताकि आपको अच्छे परिणाम मिलें।
तुला राशि: आज आपका दिन है, मजे करें
8 of 13
तुला राशि
आज आप आध्यात्मिकता की ओर आकर्षित होंगे। आप भगवान से अपना रिश्ता जानना चाहेंगे। इससे आपको ये जानने में मदद मिलेगी कि आपके साथ जो हो रहा है वो क्यों हो रहा है और आप अपनी जिंदगी को और बेहतर कैसे बना सकते हैं। रोमांस के मामले में आज का दिन उतना अनुकूल नहीं है। आपकी पसंद के पार्टनर के बारे में आपके परिवार वालों की तरफ से आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आज आप अपने करियर को ले कर किसी करियर एडवाइजर से मिलने की सोचेंगे। आपका ये निर्णय बहुत ही सही है, क्योंकि अब अपनी करियर संबंधी योजना बनाने का समय आ गया है। आज के दिन का उपयोग खुद को सही रास्ते पर लाने में करें। यदि आपका कामकाज विदेशी बाजार से किसी तरह जुड़ा हुआ है तो यह आज बड़े फायदे देगा। थोड़ा और प्रयत्न करें ताकि मुनाफे के और भी रास्ते खुल जाएं। आज घुटनों और जोड़ों की परेशानी से बचकर रहें आप नियमित रूप से खेलें और जिम करें। अपने जोड़ों के बारे में सोचें और थोड़ा थ्यान दें। आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और नियमित रूप से जिम जाएं।
वृश्चिक राशि: विदेश से आर्थिक फायदा होगा
9 of 13
वृश्चिक राशि
आज शायद आपको अपने मित्रों व सहकर्मियों से कोई मदद ना मिले। इससे आपको शायद निराशा भी हो, लेकिन याद रखें कि हर किसी की अपनी कुछ सीमाएं भी होती हैं। बिना सोचे समझे जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। आज आप एक ऐसे नए दोस्त से मिलेंगे, जो आपके भविष्य की सफलता में सहायक साबित होगा। यह आपका रोमांस पार्टनर भी हो सकता है इसके साथ अपने रिश्ते की संभावनाओं पर विचार करें। आज का दिन अपना पूरा जोर लगाकर अधिकारियों को प्रसन्न करने का है। यदि इस समय पदोन्नति का काम चल रहा है और आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं तब निश्चय ही अच्छे परिणाम मिलेंगे।
जो लोग किसी उद्योग से जुड़े हैं और उनकी दूर किसी व्यक्ति या किसी विदेशी से लेन-देन है तो आज आर्थिक फायदा होगा। आज आपको डॉक्टर के पास सामान्य चैक-अप के लिए जाना चाहिए। हो सकता है आप ठीक महसूस करें मगर आज आपको अपने शरीर के उपर ध्यान देना शुरु कर देना चाहए। जो भी फैसला आप आज लेंगे हो सकता है वो आपको आगे भविष्य में आने वाली परेशानी से बचाए।
धनु राशि: प्रियजनों के साथ वक्त बिताएं
10 of 13
धनु राशि
आज आपका ही दिन है क्योंकि आज सब की नजरें आपके आकर्षक व्यक्तित्व पर ही रहेंगी। आज आपकी योज्ञताओं व सफलताओं के लिए आपको पहचान मिलेगी। आज आप अपने प्रियजनों के साथ वक्त गुजारेंगे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं। यदि आप दम्पति हैं तो आपस में विशेष व रोमांटिक क्षण बिताने का मौका मिलेगा। साथी से उपहार मिलने की सम्भावना है। आज आप महसूस करेंगे कि आपका हाल ही में किया गया स्थानांतरण आपको कष्ट दे रहा है और आप असंतुष्ट हैं। लेकिन इस स्थिति के लिये आप अभी ज्यादा कुछ नहीं कर सकते। आज के दिन कईं अच्छे वित्तीय अवसर आपके समक्ष होंगे। बहरहाल उनका सही लाभ उठाने के लिये आपको सही योजना व निर्णय का सहारा लेना होगा। ये योजना लंबे समय तक चलने वाली वित्तीय समयावधि की होनी चाहिये। आज आपको डॉक्टर के पास जांच के लिए जाना चाहिए। हो सकता है आप ठीक हों मगर फिर भी आज आपको जांच करानी होगी।
मकर राशि: घर पर मेहमान आएंगे
11 of 13
मकर राशि
आज अचानक ही आपके घर मेहमान आ सकते हैं। आपको उनका स्वागत करने के लिए तैयार रहना चाहिए। अपने पार्टनर की योग्यता को लेकर आज आप थोड़ा असन्तुष्ट होंगे। आपको अपनी अपेक्षा में बहुत नीचे जाने की जरूरत नहीं है। पर फिर भी यथार्थवादी बनें। आज उन व्यक्तियों को अच्छा महसूस होगा, जो नौकरी की तलाश में अवसाद में चले गए थे। आपको कुछ अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे, जिनमें प्रारंभिक रुकावटों के बाद आप सफलता अर्जित करेंगे। आज के दिन किसी भी नवीन काम की शुरूआत अवश्य करें। आपका कोई जानकार आपको किसी मानसिक उलझन में डालने की कोशिश करेगा। ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें अपने से दूर रखने की ही कोशिश कीजिएगा। ऐसे किसी व्यक्ति के इरादे को भांपते हुए आप अपनी राह पर चलते रहिये। समझदारी से काम लीजिए। आज आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे जिससे आपको मानसिक तनाव मिल सकता है। किसी की सलाह अनुसार योग और ध्यान करें ताकि आपको तनाव से छुटकारा मिले और मांसपेशियां भी ठीक रहें।
कुंभ राशि: रिश्तों में खटास कम करें
12 of 13
कुंभ राशि
आपकी नम्रता और समझदारी आपके रिश्ते में आई खटास को दूर कर देंगे। आपके खोए हुए रिश्तो को वापस पाने के आपके प्रयास जरूर सफल होंगे जिससे ये रिश्ता फिर से मजबूत हो सकेगा। आज आप अपने आपको अपने साथी से हुई गलतफहमी से आहत महसूस करेंगे। अपने साथी द्वारा कही गई बात को ध्यानपूर्वक सुनें जो कि आपके हित के लिए है। आपकी व्यावसायिक सफलता आज आपकी मेहनत पर निर्भर करती है। आपको अपने काम को ठीक से समझ कर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। आपको अपनी कार्यनीति को ठीक से परिभाषित करके ही उस पर काम करना होगा। अगर आप पब्लिक रिलेशन के क्षेत्र में हैं तो आज बहुत व्यस्त रहेंगे। आप पायेंगे कि आपके ओवरटाइम काम करने और दूसरे कारणों से भी इन दिनों खूब पैसा आ रहा है। इन पैसों को सही जगह निवेश कीजिए। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा होगा। परन्तु खाने और व्यायाम पर ध्यान दें इससे आपको फायदा मिलेगा। अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो यह उचित समय है इस पर ध्यान देने का।
आप आपको अपनी पुरानी दोस्ती वापस मिल सकती है। लेकिन इसके लिए पहला कदम आपको ही बढ़ाना होगा। अपने इस रूंठे दोस्त तक अपना संदेश पहुंचाने में आपका दिल और दिमाग आपका पूरा साथ देगा। आज आप अपने संबंध में प्यार भरने के तरीके ढूंढेंगे। आज आप शायद अपने प्रेमी के लिए कुछ मीठा अथवा कोई कार्ड आदि खरीद सकते हैं। जो भी करें सच्चे मन से करें। आज आपको व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जो आपको गर्व और उत्साह से भर देगी। ये उन्नति पा कर आपको ये एहसास होगा कि आपने सही समय पर सही कदम उठाए और जब बात आपके काम की आती है तो आप किसी से भी नहीं घबराते। आज आपका दिन लाभदायक होगा और आपका काम बढ़ेगा। सारे विकल्पों को अपनी कंपनी को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल करें। आज खुशखबरी मिलने से आपकी सेहत और आपका मन खुश रहेगा। एक नया बच्चा जल्दी ही आपके परिवार में आ रहा है, जिसकी वजह से आपकी आत्मा को सन्तुष्टी मिलेगी। इस खुशी से आप ऐसा महसूस करेंगे जैसे कि आप संसार के सबसे ऊपरी शिखर पर पहुंच गए हैं।