मेष राशिः उधार लिया है तो उसे आज चुका दें, बेहतर रहेगा
आज आपको छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर अपने पार्टनर के साथ झगड़ों का सामना करना पड़ सकता है। आप पार्टनर को दिए गये वायदों को पूरा करने में अपने को असमर्थ पाएंगे, जो और भी ज्यादा मनमुटाव का कारण बनेगा। अनेक मामलों में कुछ सामाजिक समस्याएं भी दिन को चुनौतीपूर्ण बना सकती हैं। ऐसी शादियां, जिनमें नजदीकी रिश्तेदारों की सहमति नहीं है, आज खटाई में पड़ सकती है।
आज आपको बाहर जाकर लोगों से मिलना चाहिए, इससे आपको भविष्य में लाभ होगा। ध्यान रखें कि आप केवल अपनी इच्छा शक्ति से अपने उद्देश्यों को प्राप्त नहीं कर सकेंगे। इसलिये संकोच न करें और दूसरों से मदद लें।
आप पर यदि कोई उधार है तो आज वह भी वसूली के लिए आ सकता है। आज आप में काम करने की शक्ति थोड़ी कम रहेगी और थकावट भी महसूस करेंगे। किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए आपको खुद से उत्साह दिखाना होगा। हिम्मत ना हारें, यह समय थोड़ी देर के लिए है जिसमें आप मानसिक और शारीरिक तनाव महसूस करेंगे। आप जल्दी ही पहले जैसे हो जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
वृष राशिः रोमांटिक रिश्ता कायम होने की संभावना है
2 of 12
वृष राशि
आज आप अपने काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन ये भी हो सकता है कि आप ये यात्रा अपने दोस्तों के साथ ही करें। कुछ भी हो आपकी ये यात्रा सफल रहेगी। अपना कैमरा अपने साथ ले जाना ना भूलें, आप अपनी मीठी यादों को इस मे कैद कर सकते हैं।
आज आपकी बड़े ही रुचिपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ रोमांटिक रिश्ता कायम होने की संभावना है। फिर भी, फैसला लेने से पहले अच्छी तरह सोचें। आश्वस्त हो लें कि यह सिर्फ ऊपरी आकर्षण तो नहीं, अन्यथा आगे आप पछता सकते हैं। अगर सामने वाला अनुकूल प्रतिक्रिया देता है तो आपकी रोमांस यात्रा आज शुरू हो सकती है।
व्यवसाय में चलने वाले कठिन दौर के चलते आप भागीदारी के विकल्प की बात मन में ला सकते हैं। आप इस समय भ्रम की स्थिति में भी हो सकते हैं, जहां पर आप ये सोचेंगे कि भागीदार के साथ आगे जाना सही होगा या नहीं। आप घरेलू भागीदार के साथ मिलकर इस व्यवसाय को धन प्राप्ति का जरिया बना सकते हैं।
इन दिनों काम के सिलसिले में आपको काफी यात्रा करनी पड़ रही है। आज सोचें कि यह यात्रा जरूरी है या नहीं आप पायेंगे कि उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं हो रहा है, बल्कि यात्रा न करते तो ज्यादा फायदे में रहते। इसलिए अच्छा रहेगा कि काम की जगह के नजदीक ही घर हो।
विज्ञापन
मिथुन राशिः अपनी सारी परेशानियों को भूल कर मजा करें
3 of 12
मिथुन राशि
आज का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करने के लिए बहुत अच्छा है। अपनी सारी परेशानियों को भूल कर मजा करें। आज आप अपने सभी विचारों को खुल कर व्यक्त कर सकते हैं। अच्छा होगा कि इस मौके का लाभ उठाकर आप खुद को तरोताजा कर लें।
आज आप किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ साझेदारी कर सकते हैं। ऐसा सोचना तो ठीक है, लेकिन अभी आपको इसके लिए हां नहीं कहनी चाहिए। अभी शुभ समय आने का इंतजार करें। आप पिछले कुछ समय से किसी नये व्यापार या संपत्ति में निवेश कर रहे थे, आज इसमें आगे बढ़ने के लिए बढ़िया दिन है। आपके सामने किसी अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भी निवेश का मौका आएगा, जिसका आगे चलकर अच्छा फायदा दिखेगा। किसी बड़े संपत्ति लेन देन के लिए आज संयोग बन सकता है, अपने विकल्प खुले रखें।
आज आपको अपना स्वास्थ्य अच्छा महसूस होगा। आज आप मनोरंजक गतिविधियां करें-अपने घर वालों के साथ टहलें या किसी क्रीड़ा स्थल पर फुटबाल आदि अपने मित्रों के साथ खेलें। मौसम का आनंद लें और साथ में कुछ व्यायाम भी करें। आप दिन समाप्त होने तक अच्छा महसूस करेंगे।
कर्क राशिः कैरियर के बारे में कोई भी फैसला पूरी तरह से सोच समझ कर लें
4 of 12
कर्क राशि
अचानक आई समस्याएं आज आपको किसी परेशानी में डाल सकती हैं। ये समस्याएं आपके काम में उथल-पुथल भी मचा सकती हैं। समय की इस चुनौती का डट कर सामना करें और जीत हासिल करें। आप फिर से सही रास्ते पर आ जाएंगे।
आज अपने कैरियर के बारे में कोई भी फैसला पूरी तरह से सोच समझ कर ही लें। अगर आप जल्दबाजी में कोई फैसला लेंगे तो अंत में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे बुरे का विचार कर लें। आप पाएंगे कि व्यावसायिक क्षेत्र में सब कुछ आपके अनुसार ही चलेगा।
आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे। आप अपने काम में बहुत सफल होंगे। पर साथ-साथ आपको यह भी ध्यान रखना होगा कि अगर कभी आपकी उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिलती है तो आप बिल्कुल हतोत्साहित ना हों। धीरे-धीरे ही सही आप अपनी सभी आर्थिक जिम्मेदारियों को जरूर पूरा करेंगे।
विज्ञापन
सिंह राशिः दिन आपके लिए बड़ी सफलताओं वाला है
5 of 12
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए खुशी और संतुष्टी भरा रहेगा। ये दिन आपके लिए बड़ी सफलताओं वाला है। ये सब आपेक धैर्य, इच्छा शक्ति और कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। ये समय आपके लिए जश्न मनाने का है। देर किस बात की है अपने दोस्तों को बुलाइये और मजे कीजिए।
अपने व्यावसायिक सपनों को पूरा करने के लिए अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। किसी भी नए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले उसकी अच्छी तरह से योजना बना लें। ये सही समय है, इस बात पर ध्यान देने का कि आपका व्यवसाय कितना फैल रहा है। अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। इस समय किए गए सही प्रयास आपको सही दिशा दिखाएंगे।
आज का दिन आपकी वित्तीय योजनाओं को सही गति देने वाला है। अपनी नियमित आय के साथ ही आपको आज बोनस या अतिरिक्त आय के साधन की प्राप्ति की सूचना मिलेगी। इन प्राप्तियों का आनंद लीजिए क्योंकि ये आपकी कड़ी मेहनत का ही प्रतिफल हैं।
सावधान रहें, यह वो समय चल रहा है जिसमें आपके साथ कोई दुर्घटना घट सकती है। वाहन चलाते समय और नुकीले यंत्रों का इस्तेमाल करते समय आपको बेहद सावधानी की जरूरत है। कोशिश करें कि वाहन या फिर मशीन चलाते समय आप अपने मन को विचलित या भटकने ना दें। आप अपना मन केन्द्रित करके ही किसी कार्य करें।
विज्ञापन
कन्या राशिः सेहत थोड़ी नाजुक हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें
6 of 12
कन्या राशि
आपका दिमाग आज तेजी से काम करेगा जिसका उपयोग आप भविष्य की योजनाएं बनाने में करेंगे। अगर आप केवल अपने लक्ष्यों पर ध्यान दें तो बाकी सब कुछ खुद ही योजनानुसार होता चला जाएगा। कभी-कभी आपको अपनी बुद्धि का पूरी तरह से उपयोग करना चाहिए। अपना आत्म-विश्वास बनाए रखें इससे आप अपनी हर समस्या को हल कर लेंगे।
विद्यार्थी अपने भविष्य के श्रेष्ठ विकल्प को लेकर काफी भ्रमित दिखाई देंगे। इस समय को अपने लिये बेहतर विकल्पों की खोज में बिताएं। आपको सही विकल्पों की पड़ताल करने के बाद ही भविष्य के विकल्प को चुनना चाहिये। आप जल्दी ही अपने लिये सही राह चुन पाएंगे।
आज आप पब्लिक रिलेशन बनाने के लिए खूब खर्च करेंगे। और इससे लोगों में आपकी साख भी बढ़ेगी। बहुत दिनों से आप अपनी छवि को लेकर चिंतित थे, आपको मलाल था कि इतना सब कुछ होते हुए भी लोगों में आपका प्रभाव कायम नहीं हो रहा था सो आपने यह ठीक ही कदम उठाया है। अब तो सब आपके कायल होंगे। बस ध्यान रखियेगा कि उन्हीं लोगों पर पैसा खर्च कीजिए जो आगे आपके काम आए।
किसी संक्रमण या फिर कोल्ड होने के कारण आपकी सेहत थोड़ी नाजुक हो सकती है। अच्छा खाना और आराम करके आप इस बीमारी से लड़ सकते हैं। मदिरा और मिठाइयों से दूर रहें। ऐसा करने से आप अच्छा महसूस करेंगे।
विज्ञापन
तुला राशिः निवेश करने से पहले जोखिम को ठीक से जांच-परख लें
7 of 12
तुला राशि
उच्च अधिकारी आज आपकी सहायता करने के लिए तैयार रहेंगे। इसका मतलब ये हो सकता है कि वो आपको सही दिशा दिखाते हुए आपकी जरूरत के अनुसार मदद करेंगे। अपने सारे कागजात संभाल कर रखें और जितनी जल्दी हो सके अपना काम करा लें। मौके का फायदा उठाएं।
पिछले दिनों से जिन सामाजिक या पारिवारिक समस्याओं से आप परेशान रहे हैं, वे आज दूर हो जाएंगी। इस मौके का फायदा उठाएं और अपने परिवार को यह अहसास दिलाएं कि आप उन्हें कितना प्यार करते हैं और उनकी शुभकामनाओं का आदर करते हैं। इस कारण आज आपका पार्टनर भी आपकी खातिरदारी करेगा।
अधीनस्थ कर्मचारियों को संभालना किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन आप कार्यस्थल पर मुश्किल परिस्थितियों को आसानी से संभाल लेंगे। अच्छा टीम वर्क और अच्छे टीम के सदस्य काम को समय पर खत्म करने में आपकी मदद करेंगे। आप अपने कार्यस्थल को तकनीकी तौर से भी अच्छा बनाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपके द्वारा जल्दी लिए गए किसी निर्णय से आपको लाभ हो सकता है।
आप अपनी समझदारी से अपने प्रोजेक्ट की योजना अच्छी तरह से बना लेंगे। कोई निवेश करने से पहले आप जोखिम को ठीक से जांच-परख लें। क्योंकि इसका फायदा बाद में जाकर दिखेगा। इसमें आपकी समझदारी और हिम्मत काम आएगी। आज इन सब मामलों में अपने दिल की सुनें।
वृश्चिक राशिः नौकरी बदलने के विषय में ना सोचें
8 of 12
वृश्चिक राशि
आज आप आराम फरमाएं व अपने आस-पास के लोगों के साथ मजा करें। इन रिश्तों से आपको भविष्य में बहुत लाभ होगा। आपने अपने घर वालों के साथ भी एक गहरे रिश्ते की नीव रख दी है। अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को ऐसे ही बनाए रखने की कोशिश करें।
विक्रय व विपणन क्षेत्र के व्यक्तियों पर अपने पिछले काम व अधिकारियों का दबाव रहेगा। आज बदलाव के रूप में थोड़ा सा आराम किया जाना चाहिये। बीमा क्षेत्र के लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।
आज खर्च करने से पहले सोचिये क्योंकि आपकी नकदी की आवक बहुत ज्यादा नहीं है। हो सकता है कि आपकी ज्यादा खरीदारी की आदत के कारण कुछ लोगों को परेशानी हो रही हो, इसलिये आज थोड़ा सा नियंत्रण रखिये। अपने साथ की वस्तुओं का आनंद लेते हुए अपना मनोरंजन अवश्य कीजिये। आज का दिन आपको वित्तीय अवसाद की सोच दे सकता है। आप अपने लिये या परिवार के लिये कुछ खरीदना चाहते हैं लेकिन अपने आप को उस प्रतिस्थिति में नहीं पाते। आपके अपनों पर प्यार की बरसात करने का समय नजदीक ही है लेकिन वो समय अभी नहीं है। अपनी नौकरी बदलने के विषय में ना सोचें। जल्दी ही अच्छा समय आने वाला है।
धनु राशिः आज आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा
9 of 12
धनु राशि
आज आपको अपने और दोस्तों के बीच के रिश्तों को देखने की जरूरत है। शायद आप लोगों के बीच जलन पनप रही है जो कि आगे चल कर हानिकारक हो सकती है। दोस्तों से बात करके इस बात की वजह जानने की कोशिश करें। अगर कोई तीसरा व्यक्ति आपके और आपके दोस्तों के बीच दरार डालने की कोशिश कर रहा है तो उससे दूर ही रहें।
आज आपका मन बहुत उत्साहित है। आपका दिमाग आज अपनी जिम्मेदारियों से दूर भाग रहा है और अपने प्यार का साथ पाने को बेताब है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपका दिन खास है। आप नहीं जानते कि आज आप किससे मिलेंगे या कौन आपको मिल जाएगा।
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में हुए बदलाव के बारे में सोच कर ये निर्णय लेना चाहिए कि आप इनका लाभ कैसे उठा सकते हैं। अपनी नजर अपने लक्ष्य पर रखें व उसी दिशा में केंद्रित हो कर काम करते रहें। कोई आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने से रोक नहीं सकेगा।
आप अपनी कमाई को पूरा करने पर थोड़ा ध्यान दें। पिछले दिनों आपने खुल्ला खर्च किया, कमाई तो गई। इसलिए आज सतर्क हो जाइये। पाई-पाई सोच समझकर खर्च करें। जो चीज जरुरी नहीं, उसे कतई ना लें।
मकर राशिः पूंजी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है
10 of 12
मकर राशि
आज आपको अपना ध्यान इधर-उधर से हटा कर अपनी जिम्मेदारयों की ओर लगाना चाहिए। आप शायद इस समय पार्टी करना चाह रहे हैं लेकिन इस समय आपके अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए और उनकी परेशानियों पर ध्यान देना चाहिए। अपनी प्रार्थमिकताएं निर्धारित कर लें और अपने काम पर लग जाएं।
आज का दिन बीमा व्यवसाय के लोगों के लिए लाभप्रद है। आपके पास नवीन संपर्कों के साथ प्रस्ताव होंगे। अपने नवीन काम के लिए समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। आप इस समय जमीन अथवा भवन भी खरीद सकते हैं। ये समय आपके लिए आर्थिक निर्णय एवं पूंजी निवेश के लिए मंगलकारी हो सकता है। विशेष रूप से रचनात्मक निवेश करना मंगलकारी होगा इस समय जमीन की खरीद से आपकी पूंजी में बढ़ोत्तरी होने की संभावना अधिक है।
आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे इसलिए कोई स्वास्थ्य विकार की खबर नहीं मिलेगी। आपकी शारीरिक और मानसिक उर्जा आपको शक्ति देगी। आज आप अपने स्वास्थ्य का आनन्द लें। आज आप टहलने जाएं या कोई खेल खेलें। आपकी उर्जा का स्तर आज उंचा रहेगा।
कुंभ राशिः जोखिम से बचें, चोट लग सकती है
11 of 12
कुंभ राशि
आज मजे और आराम करने का दिन है। सामाजिक गतिविधियां आज आपके लिए बहुत सारी खुशियां ले कर आएंगी। आपके जीवन में हाल में जो बदलाव आए हैं उनसे भी आपको बहुत खुशी मिलेगी। अपनी आगे की जीवन यात्रा पर ध्यान केंद्रित करें और सफलता की ओर आगे बढ़ते जाएं।
आज बेहद सावधानी बरतने की जरूरत हैं। शरीर के ऊपरी हिस्से या फिर सिर पर चोट लग सकती हैं। आज कोई ऐसा काम ना करें जिनमें ज्यादा परिश्रम करना पड़े।
आज आप खुले दिल से अपने पार्टनर से मन की बात कह सकेंगे। खुलापन और ईमानदारी रिश्ते की जान होती है। पर वैसे शब्द हमेशा नहीं आते। आज आप अपनी शानदार स्थिति से सन्तुष्ट होंगे और आप दोनों का रिश्ता गहरा होगा। बातचीत सुनहरा परिवर्तन लाएगी।
काम में सफलता मिलने के कारण आपके व्यावसायिक सपने पूरे हो सकेंगे। लेकिन फिर भी आपको मेहनत जारी रखनी चाहिए व अपनी सोच को सकारात्मक रखने की कोशिश करनी चाहिए। अपनी सफलता से प्रेरणा ले कर आप और मेहनत से काम कर सकते हैं। अपने सपनों को पूरा करने के लिए आपको पूरे मन से काम करने की कोशिश करनी चाहिए।
मीन राशिः अचल संपत्ति में निवेश के लिए दिन बढिया है
12 of 12
मीन राशि
आज आप खुद को समाजसेवा की और आकर्षित पाएंगे। आज के दिन आप जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हर तरह से प्रयास करेंगे फिर चाहे वो पैसों से संबंधित हो या फिर समय से। दिन के अंत में आप सोच भी नहीं सकते कि आपको कितनी खुशी होगी।
दंपत्ति अपने संबंध में ठहराव महसूस करेंगे। अपने साथी को कार्ड अथवा उपहार दें, आपकी समझ बूझ की सराहना होगी। आज आप अपने संबंध को लेकर जितना प्रयास करेंगे उसका प्रभाव उतने लंबे समय तक आपको व आपके साथी को सुख प्रदान करेगा।
आज आप इस भ्रम में रहेंगे कि अपनी रूचि व व्यवसाय में मेल कैसे बैठाया जाए। आपके व्यवसाय के साथ ही आपमें अनेकानेक रूचियों व सृजनात्मक प्रतिभा का विकास हो रहा है। आप यदि बागवानी के क्षेत्र को चुनते हैं तो आज का दिन विशेष फल देने वाला है।
जमीन जायदाद जैसी अचल संपत्ति में निवेश के लिए दिन बढिया है। व्यवसायिक तौर पर देखा जाय तो सही मायने में अचल संपत्ति पर पैसा खर्च करना आपके लिए फायदेमंद है। इस समय कोई भी जमीन जायदाद खरीदना आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ के अवसर प्रदान करेगा साथ ही आज आप जो निवेश करने वाले हैं उससे आपके वित्तिय कोष पर कोई असर पड़ने वाला नहीं हैं।