मेष राशिः आज आपके सितारे बुलंद हैं
आजका दिन अपने परिजनों के साथ बिताने के लिए शुभ है। आज आप उनके साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। आज आप किसी पारिवारिक समारोह में भी भाग लेंगे। अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर इस समारोह में भाग अवश्य लें इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी जिसे कि आप ताउम्र भूल नहीं पाएंगे।
आज धोखे की प्रबल संभावना है। आज आप अपनी नैतिकता और सच्चाई को बनाए रखें। दूसरे शायद आपको गुमराह करने की कोशिश करें, उनकी गलत बातों में ना आएं और कोई भी गलत काम करने से साफ मना कर दें। आज आप अपने दिल की बात सुनें क्योंकि आपका सही फैसला ही आपको सफलता दिलाएगा।
आज सुख सुविधा और ऐशो आराम की चीजों की खरीदारी करने के लिए बाजार की तरफ कदम बढ़ जायेंगे। यदि बड़ी से बड़ी खरीदारी करने की आपकी क्षमता है तो क्यों नहीं कुछ अचल संपत्ति-जमीन, प्रापर्टी वगैरह खरीदते। आपके सितारे बुलंद हैं। धन दौलत के मामले में आप और भी अच्छे दिन देखेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
वृष राशिः आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं
2 of 12
वृष राशि
आज अध्यात्म के प्रति आपकी भूख बढ़ेगी। आज आपको ये जानने की इच्छा होगी कि आप किस दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस राह पर चल कर आप खुद को सही मायने में समझ पाएंगे। आगे बढ़ें और अपनी सभी योग्यताओं को उजागर करें।
अपने साथी के साथ रोमांस का मजा लेने के लिए छोटी-छोटी बातों पर शिकायत करने से बचना होगा। ऐसा करने से आप में सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास होगा व आपका साथी आपके साथ सुरक्षित महसूस करेगा। समय रहते ऐसा करने से भविष्य के लिए आपके संबंधों की नींव मजबूत हो जाएगी।
आज उनके लिये शुभ दिन है, जो नौकरी बदलना चाहते हैं। हो सकता है कि ये विचार आपके मन में कईं दिनों से आ रहा हो, लेकिन आपने सही प्रस्ताव को देखकर अपना मन पक्का बनाया हो। आपको आगे चलकर इस प्रस्ताव को स्वीकार करना चाहिये जिससे भविष्य उज्वल हो सके।
आज तो सब तरफ से खुशी का दिन है। बहुत पहले आपने जो निवेश कर रखा था उसका आज बढ़िया लाभ मिलने वाला है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका भी आपको आज लाभ मिलेगा। यह अचानक ही होगा। लेकिन इस पैसे को यूं ही मत खर्च कर दिजिएगा बल्कि इसे बचा कर बैंक में डाल दीजिए।
विज्ञापन
मिथुन राशिः कार्यालय में अपनी बढ़ती हुई इज्जत के अनुरूप कार्य करें
3 of 12
मिथुन राशि
- फोटो : gemini sign
आज आप अपनी अभी तक की सभी सफलताओं के बारे में सोचेंगे। छुट्टी के दिन आप अपने मित्रों या नजदीकी रिश्तेदारों से मिलने भी जा सकते हैं। आज आप जो किताब पढ़ेंगे उससे आपको ज्ञान मिलेगा।
आज आप अपनी मेहनत व साथियों की मदद से सफलता प्राप्त कर सकेंगे। अपने समूह में सभी को उत्साहित करके एक साथ काम करें। उनको ये बताएं कि आप उनसे क्या चाहते हैं और जिस मदद की उन्हें जरूरत है, वो उनके दें। साथ मिल कर आप बहुत आगे तक जा सकते हैं।
आज का दिन आपके लिये काफी व्यस्तता से भरा होगा क्योंकि व्यापार काफी अच्छा चल रहा है। इस नवीन व्यापारिक धन को किसी भी स्थान पर बहा देने से बचें। इसे किसी कठिन दिन के लिये बचाकर रख दें। आज के दिन अपने कार्यालय में अपनी बढ़ती हुई इज्जत के अनुरूप कार्य करें।
ज्यादा कॉलेस्ट्रौल औऱ स्नैक्स वाले खाने से दूर रहें। ताजा फल खाएं क्योंकि आज से ही आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपको लक्ष्य निर्धारित करना होगा और यह लक्ष्य आपको अच्छी आदतों और जीवनशैली की ओर ले जाएगा। तो इस समय आप पौष्टिक भोजन और व्यायाम की आदत डालें ताकि आपको अच्छे परिणाम मिलें।
कर्क राशिः दायरे से बाहर निकल कर कोई नया कैरियर शुरू करें
4 of 12
कर्क राशि
आज अध्यात्म की ओर आपका रुझान पहले से अधिक रहेगा। आप धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यताओं के बारे में सोच विचार करेंगे। इससे आपकी अपनी जिंदगी के बारे में समझ बढ़ेगी।
अपनी सही जगह प्राप्त करना आपके लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि आप एक जगह से दूसरी जगह घूमते फिर रहे हैं। आज आप सोच रहे हैं कि आप अपनी सुविधा के दायरे से बाहर निकल कर कोई नया कैरियर शुरू करें। आप जिस पदवी पर हैं, वहां आपको अच्छा नहीं लग रहा है और इसकी दिनचर्या से आप थोड़े बोर भी हो गए हैं। आप अब भी सही नौकरी की तलाश में हैं। आज अपने काम के बारे में जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। लेकिन, अपने सभी विकल्पों के बारे में सही से सोच लें।
यदि आपने शेयर बाजार में पहले कभी पैसा नहीं लगाया और इसके लिए सोच रहे थे तो आज इसकी शुरुआत करने के लिए बढ़िया दिन है। अपने किसी ऐसे मित्र से राय लें जो पहले से ही इस में पैसा लगाते रहे हों। उनसे जानिए कि किस योजना में पैसा लगाना सबसे अच्छा रहेगा। वे जो योजना सुझाते हैं, उस में पैसा लगा दें। शुरू में इतना ही पैसा लगाइये कि उसके डूबने पर भी कोई बड़ा अफसोस न हो। बाद में धीरे धीरे पैसा बढ़ाते जाइये। आपको लगेगा कि आप तो शेयर बाजार के बड़े उस्ताद खिलाड़ी निकले।
विज्ञापन
सिंह राशिः कोई विशेष खबर मिल सकती है
5 of 12
सिंह राशि
आपकी रचनात्मकता को आज सराहा जाएगा। आज आप दूसरों को मुश्किल समस्याओं से बाहर निकले का रास्ता भी बताएंगे। मुश्किलों को आसानी से सुलझा पाने की आपकी कला से लोग बहुत प्रभावित होंगे।
यदि आप खेल के व्यवसाय में हैं तब आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज आपको नवीन छात्रवृत्ति, प्रस्ताव, नवीन टीम या कोई विशेष खबर मिल सकती है। इन क्षणों का भरपूर आनंद लीजिए।
आज वह समय है कि आप अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए कुछ नीति निर्धारित करें और यह सोचें कि कैसे अपनी सेवा या अपना सामान ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को मुहैया करा सकें। इसके लिए अपने सामान या सेवा का विज्ञापन कीजिए। आज सारे विकल्पों पर ध्यान देते हुए लोगों तक अपनी पहुंच बनाइये, फिर लम्बे समय तक आपको इसका लाभ मिलता दिखेगा।
आज आपका मन व्यायाम में लगेगा। लम्बे समय के अंतराल के बाद आज आपका मन फिर से व्यायाम करने में लगेगा। आप चाहेंगे कि जल्दी ही आप अपने शरीर को पहले वाली स्थिति में ले आएं। लेटने में तीस मिनट लगाने से अधिक आपको तीस मिनट जिम में काम करना अच्छा लगेगा।
विज्ञापन
कन्या राशिः आप अपने जीवन मे संतुलन बनाने की कोशिश करें
6 of 12
कन्या राशि
आज शायद आप खुद को अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच झूलता हुआ पाएंगे। एक तरफ आप सामाजिक समारोह में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहेंगे और दूसरी तरफ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि आप अपना काम भी समय पर पूरा करें। ये संतुलन बनाए रखना तो कभी भी आपकी परेशानी थी ही नहीं। तो फिर देर किस बात की है सब को खुश रखें।
आज आप आत्मपरीक्षण की स्थिति में रहेंगे। आप सोचेंगे कि आप कितनी दूर आ चुके हैं , कितनी दूर और जाना है और आगे रास्ते में आपको और क्या मिल सकता है। इससे भविष्य में आपको अपने कैरियर को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
यदि आपने व्यापार या पर्सनल कर्ज के लिए आवेदन कर रखा है तो आज आपको सकारात्मक समाचार मिलेगा। इसके लिए लम्बा इंतजार करना पड़ा लेकिन चलिए सब्र का फल तो मीठा मिला। ध्यान रहे कि उधार उतना ही लें जितना कि चुकता कर सकें।
आप अपने जीवन मे संतुलन बनाने की कोशिश करें, क्योंकि तनाव आपको परेशान कर सकता है। आप कुछ शांति के पल भी निकालें ताकि आप आराम कर सकें और दिमाग को शान्ति मिले। अगर आप आराम करेंगे तभी आप सभी कार्य अच्छी तरह कर पाएंगे।
विज्ञापन
तुला राशिः ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है
7 of 12
तुला राशि
आज जरूरत पड़ने पर आपको मदद जरूर मिलेगी। कोई सत्ताधारी मुसीबत के समय आपकी मदद को आगे आएगा। इस सहायता का उपयोग करने में बिल्कुल भी ना हिचकिचाएं। आज आप किसी मुसीबत का हल करने में पूरी तरह से सफल रहेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए।
बचे हुए काम को जल्दी से पूरा करने के लिए आपको शायद अपने अधीनस्थों को प्रेरित करना पड़े कि वो अपनी पूरी क्षमता से काम करें। लेकिन शायद सभी प्रोत्साहित ना हों, इसलिए उन्हीं को चुनें जो प्रत्साहित होने की क्षमता रखते हैं। आपकी तकनीकी योज्ञताओं की परीक्षा ली जा सकती है। और इसके लिए आपको कोई चुनौती पूर्ण काम दिया जाएगा। आप में से कुछ लोग अपनी उपलब्धि के कारण किसी इनाम की आशा रख सकते हैं।
आप परिवार की आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। ज्यादा खुला खर्च करना आपके तनाव का कारण बन सकता है। एक बार फुरसत से अपने खर्च का हिसाब लगाइये, गैर जरूरी खरीदारी भी बंद कर दीजिए। क्यों नहीं इस सब के लिए किसी आर्थिक सलाहकार से सलाह ले लेते?
वृश्चिक राशिः आपके कैरियर में नाटकीय रूप से वृद्धि होगी
8 of 12
वृश्चिक राशि
आज साहित्य पढ़ने से आपको बहुत लाभ मिलेगा। शायद आपको लगे कि आपने जो कुछ पढ़ा है उसे आप अपने काम या व्यक्तिगत उन्नति के लिए प्रयोग कर सकते हैं। हो सकता है इस जानकारी से जीवन के प्रति आपका नजरिया ही बदल जाए।
आपके साथी आज आपका पूरा साथ देंगे, जिससे कि आपके कैरियर में नाटकीय रूप से वृद्धि होगी। मेहनत व लगन से काम करने के कारण आपको भविष्य में भी फायदा ही होगा। एक बात और ध्यान रखें कि आपको उनकी भी मदद करनी चाहिए जिनको नुकसान हुआ है।
आपके व्यावसायिक क्षेत्र में जो नई-नई बातें सामने आ रही हैं उसके बारे में आप खुद भी सतर्क रहें, जानकारी लेते रहें। अगर आपने ऐसा किया तो सचमुच आप अपने नियोक्ता (एम्पलायर) के लिए महत्वपूर्ण बने रहेंगे और आपकी कमाई भी खूब बढ़ेगी। काम का दबाव आप पर हावी न हो इसके लिए आपको अपनी अतिरिक्त ऊर्जा इस्तेमाल करनी होगी। और आप राह में आई अड़चनें पार करते रहे तो समझिए कमाई भी उसी तरह बढती रहेगी।
आज आप महसूस करेंगे कि आप बहुत समय से बैठे रहने का काम कर रहे हैं और उसका हर्जाना आपके शरीर को देना पड़ रहा है। आपने कभी सोचा भी नहीं होगा, पर आपको कुछ दर्द हो सकता है। अब वह समय आ गया है जब आपको उठकर जिम जाना होगा। इससे आपको दुनिया अच्छी लगने लगेगी।
धनु राशिः कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है
9 of 12
धनु राशि
अगर आप कोई कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं तो आपकी जीत निश्चित है। किसी अनुभवी वकील की सलाह लें। चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि उच्चाधिकारी आपके पक्ष में रहेंगे। आपको धैर्य रखने की जरूरत है।
कोई आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकता है। अपने धैर्य़ और आत्मिक शक्ति के उपयोग से इस दबाव से बाहर निकलने की कोशिश करें। आज आप कार्यालय में गप्पें मारने से बचें। इससे आप किसी की भावनाओं को दुख पहुंचा सकते हैं। शायद ये भी हो सकता है कि आपकी छवि को बिगाड़ने के लिए षड़यंत्र रचा जा रहा हो। आज आप इस ओर ध्यान ना दें।
आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बहुत हद तक मुमकिन है कि ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाये, जिससे कि आपको आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक सफलता से आपकी जिन्दगी में ना सिर्फ एक नई चमक आयेगी बल्कि उन्नति के और भी कई रास्ते खुलेंगे। यह भी मुमकिन है कि आपके वेतन में बढ़ोतरी हो। जो लोग इंटीरियर डिजाइन का कोर्स कर नई नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें आज नौकरी के लिए बुलावा आने की भी संभावना है।
मकर राशिः अपना साहस बनाए रखें
10 of 12
मकर राशि
बुरा वक्त आज आपका इम्तिहान लेगा लेकिन आप परेशान ना हों आप विजय प्राप्त करेंगे। आज चाहे जो भी मुश्किल आ जाए आप आसानी से हर समस्या का समाधान ढूंढ़ लेंगे। आज आप किसी भी तरह की समस्या का सामना करने का तैयार हैं। ये आपका साहस है जो आपको कभी हारने नहीं देता। अपना साहस बनाए रखें।
अगर आप हाल ही में घर पर या कार्यस्थल पर दूसरों को अपने विचारों से अवगत कराने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको उनके विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपनी बात मनवाना चाहते हैं तो आपको लगातार कोशिश करते रहना होगा। आप निराश ना हों और अपने मार्ग पर अडिग रहें। अंत में हो सकता है, जीत आपकी ही हो।
आज आप खुद ही सावधान रहेंगे क्योंकि आप जानते हैं कि किसी आर्थिक समस्या की भविष्यवाणी तो की नहीं जा सकती न ही वह बता कर आती है। जैसे कार का एक्सिडेंडट हो जाए या पानी की कोई पाइप ही फट जाए। जो भी हो, आपको तो आर्थिक नुकसान उठाना ही पड़ा ना। इसलिए यह ध्यान रखें कि ऐसे आने वाली मुसीबतों से निपटने के लिए आपके पास पर्याप्त धन तो होना ही चाहिए।
अगर आप कोई बहुमूल्य पत्थर पहनने की सोच रहे हैं तो चिन्ता की बात नही है, आज किसी ज्योतिषी की सलाह ले सकते हैं। ध्यान रहे, जो भी पत्थर पहनें सलाह करके ही पहनें, क्योंकि इसका गलत प्रभाव भी पड़ जाता है। ऑल द बैस्ट।
कुंभ राशिः मानसिक तनाव और सिरदर्द हो सकता है
11 of 12
कुंभ राशि
अपने मिञ के साथ हुई गलतफहमी को शीघ्र सुलझाएं। इस विषय पर और अधिक विवाद से आप दोनों के संबंधों को हानि होगी। अपने वचनों को चतुराई से चुनें और स्पष्टता से बोलें। आखिरकार, आप भी इस मित्रता को इस समय ओर इस प्रकार समाप्त नहीं करना चाहंगे।
आप सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। चाहे वो कोई अध्यापक हो, किसी एन जी ओ से जुड़ा कोई क्षेत्र हो या फिर कोई विख्यात व्यक्तित्व हो। लोग आपकी ओर देख रहे हैं और उन्हें आप में एक लीडर दिखाई दे रहा है। आपको उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करनी चाहिए।
आपकी आय में कमी होने वाली है अत: किसी भी नये व्यवसाय को करने में सावधानी बरतें। आपके आय के स्त्रोत में भारी नुकसान होने की संभावना है। अत: आप सुरक्षित प्रस्तावों का चुनाव करें विशेषकर जिसके बारे में आपको पूर्ण जानकारी हो। यदि आप नौकरी पेशे में हैं तो ऐसी कम्पनी में जाएं जहां आपकी तनख्वाह सुनिश्चित है। ऐसे समय में आप देखेंगे कि आपके अच्छे से अच्छे प्रस्ताव भी बुरे परिणाम दे सकते हैं।
आज आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि आप सिरदर्द या फिर पेट की समस्या से परेशान हो सकते हैं। इसलिए उन चीजों से दूर रहें जिनसे आपका स्वास्थ्य खराब हो। ज्यादा चिन्ता से मानसिक तनाव और सिरदर्द हो सकता है। स्वस्थ रहने के लिए आप अपने दिमाग को शान्त रखें। सिरदर्द और पेटदर्द जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
मीन राशिः खर्चे के मामले में अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा
12 of 12
मीन राशि
आज शायद आपको अपने आस-पास के लोगों की वजह से निराशा हो। इसका कारण शायद आपकी उनसे अधिक उम्मीदें रखना भी हो सकता है। सच तो ये है कि हमें कभी भी किसी से बहुत अधिक उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। सच को पहचाने और दूसरों को उनकी गलतियों के लिए माफ कर दें। दूसरों से ज्यादा उम्मीदें रखने से निराशा ही होती है।
अपने पार्टनर से दूर ले जाने वाले रास्तों से आज दूर रहें। तात्कालिक आकर्षण से बचें, भले ही इस आकर्षण के आगे आपका रूटीन पार्टनर फीका लगे, लेकिन वह रिश्ता मजबूत है और आपके लिए उसे और मजबूती देने की जरूरत है।
सकारात्मक सोच, कुशल संप्रेषण कला व सबके साथ मिल कर काम करने की क्षमता के कारण आप अपने कैरियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकेंगे। इससे आपको अपने लंबे समय के उद्देश्यों के प्राप्त करने में तो सफलता मिलेगी ही, वित्तीय लाभ भी मिलेगा। किसी भी काम को नए तरीके से करने का साहस आपको सफलता जरूर दिलाएगा।
आज आपको खर्चे के मामले में अपने ऊपर नियंत्रण रखना होगा। सिर्फ जरूरी बिलों का ही भुगतान करें। किसी भी सुविधाजनक उपकरण के खरीद के विषय में ना सोचें जिसे आप लंबे समय से खरीदना चाह रहे हैं। ऐसा करने से आने वाले समय में आपको वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है।
आज आप खुश हैं जिससे दूसरे भी खुश रहेंगे। यह एक तोहफा है इसका इस्तेमाल दूसरों की भलाई में करें। आप यह अनुभव नहीं करते परन्तु आप दूसरों के लिये बहुत महत्व रखेंगे।